logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेवाड़ से जयपुर कूच: करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता रवाना उदयपुर/वल्लभनगर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर प्रस्तावित सीएम हाउस घेराव के लिए मेवाड़ से हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुआ। खेरवाड़ा, गोगुंदा, भिंडर सहित जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। आंदोलन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय और यूजीसी कानून के विरोध को लेकर किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

मेवाड़ से जयपुर कूच: करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता रवाना उदयपुर/वल्लभनगर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर प्रस्तावित सीएम हाउस घेराव के लिए मेवाड़ से हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुआ। खेरवाड़ा, गोगुंदा, भिंडर सहित जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। आंदोलन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय और यूजीसी कानून के विरोध को लेकर किया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार को खाण्डीओबरी टोल और सतनाम होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ​​पुलिस के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हाईवे से गुजर रहे थे। तभी सतनाम होटल के पास कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
    1
    उदयपुर से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार को खाण्डीओबरी टोल और सतनाम होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
​​पुलिस के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हाईवे से गुजर रहे थे। तभी सतनाम होटल के पास कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चिकारड़ा- एलागढ़ की पहाड़ियों पर स्थित माता एलवा के भव्य सुंदर मंदिर पर नवरात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया। नवरात्रा के अंतिम दो दिनों में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन भी हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि उक्त आयोजित मेला 25 मार्च को उद्घाटन के साथ 26 मार्च को रावण दहन के साथ समापन हुआ। 25 मार्च को ऑर्गेनाइजर रतन चौधरी की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध भजन गायक हर्षित लोहार पुनीत मेनारिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई आयोजित कार्यक्रम में डांसर के रूप में चांदनी चित्तौड़गढ़ सोनिया भीलवाड़ा नेहा भीलवाड़ा सपना भीलवाड़ा द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों का मनमोहन लिया। मैं अंतिम दिन देव म्यूजिकल ग्रुप गेन्जरा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई भजन गायक कलाकार के रूप में कमलेश सेन निरमा धनकर ओम वैष्णव बद्रीलाल सालवी थे। वही डांसर के रूप में सिमरन भीलवाड़ा हरियाणा जयपुर एंजेल भीलवाड़ा शानू नागदा थी। इसके साथ ही सुपरस्टार में अनोखी राजस्थानी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में कॉमेडी के रूप में डैनी अलबेला ने ग्रामीणों को हंसा हंसा कर लोटपोट किया। मंच संचालन के रूप में राजा बाबू सैनी थे। 25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हनुमंत सिंह बोहेड़ा थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्सव भाणावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, मनीष मेहता नगर अध्यक्ष ,वीरेंद्र मेहता, पुखराज त्रिवेदी, कमलेश दास वैष्णव ,राजमल मेनारिया ,विनोद जोशी, अशोक त्रिवेदी, गणपत लाल के साथ जमनेश वैष्णव थे। 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरणमल अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र सिंह भुरकिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, चंद्रशेखर शर्मा पूर्व प्रधान हीरालाल उप प्रधान रणजीत सिंह बड़ी सादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया राधेश्याम शर्मा की लाल सिंह डूंगला प्रशासक कुंदन मल खेरोदिया, ठाकुर सिंह किस्मत गुर्जर थे। अतिथियों का सम्मान लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के साथ ओंकार लाल व्यास राम सिंह सरवानिया पूरणमल अहीर के साथ ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्यों द्वारा किया गया। मेले में कई दर्जन व्यावसायिक दुकाने विभिन्न सामान के साथ पहुंची और अपना कारोबार किया। इसके साथ ही कुल्फी चाट पकौड़ी गन्ना जूस की रेडिया भी सजी हुई थी। ग्रामीण महिला पुरुष दुकानों से खरीदारी करते नजर आए तो रेड़ियो से खाने पीने से भी नहीं चुके और जमकर मेले का आनंद लिया। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने मंत्री दक पहुंचे मंत्री दक ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से धार्मिक भावनाओं में बढ़ोतरी होती है। वही सनातन धर्म को लेकर जनमानस आगे बढ़ता है। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर राम जन्म को लेकर विभिन्न सोर्स के माध्यम से ग्रामीणों को इंगित करते हुए कहा कि विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानव को भगवान से जोड़ता है। इसके साथी नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा ही अयोध्या में रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य साकार होते देखा गया। और आज लाखों करोड़ों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हुए धर्म लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही लोक न्यास ट्रस्ट की मांग पर मेंन रोड से लेकर माताजी मंदिर तक सीसी रोड निर्माण करने की घोषणा की। वही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने की व्यवस्था के अंतर्गत 10 लाख की लागत का बगीचा निर्माण की भी घोषणा की। वही बताया कि ऐसे धार्मिक स्थान पर विकास की कोई कमी नहीं है। अंत में माता के जयकारों के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। भजनो और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य का आनंद लिया। डांसर द्वारा भजनों पर लगाए गए ठुमको का ग्रामीण महिलाओं पुरुष द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। लोकन्यास ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वाद्य यंत्रों सहित कलाकारों का अभीवादन स्वीकार करते हुए सम्मानित किया। सम्मान की कड़ी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष का साफा दुपट्टा पहना ते हुए स्वागत किया गया। पूरे मेला ग्राउंड के साथ पुलिस प्रशासन को भी सम्मानित किया गया।
    8
    चिकारड़ा- एलागढ़ की पहाड़ियों पर स्थित माता एलवा के भव्य सुंदर मंदिर पर नवरात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया। नवरात्रा के अंतिम दो दिनों में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन भी हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि उक्त आयोजित मेला 25 मार्च को उद्घाटन के साथ 26 मार्च को रावण दहन के साथ समापन हुआ। 25 मार्च को ऑर्गेनाइजर रतन चौधरी की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध भजन गायक हर्षित लोहार पुनीत मेनारिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई आयोजित कार्यक्रम में डांसर के रूप में चांदनी चित्तौड़गढ़ सोनिया भीलवाड़ा नेहा भीलवाड़ा सपना भीलवाड़ा द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों का मनमोहन लिया। मैं अंतिम दिन देव म्यूजिकल ग्रुप गेन्जरा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई भजन गायक कलाकार के रूप में कमलेश सेन निरमा धनकर ओम वैष्णव बद्रीलाल सालवी थे। वही डांसर के रूप में सिमरन भीलवाड़ा हरियाणा जयपुर एंजेल भीलवाड़ा शानू नागदा थी। इसके साथ ही सुपरस्टार में अनोखी राजस्थानी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में कॉमेडी के रूप में डैनी अलबेला ने ग्रामीणों को हंसा हंसा कर लोटपोट किया। मंच संचालन के रूप में राजा बाबू सैनी थे।  25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हनुमंत सिंह बोहेड़ा थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्सव भाणावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, मनीष मेहता नगर अध्यक्ष ,वीरेंद्र मेहता, पुखराज त्रिवेदी, कमलेश दास वैष्णव ,राजमल मेनारिया ,विनोद जोशी, अशोक त्रिवेदी, गणपत लाल के साथ जमनेश वैष्णव थे। 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरणमल अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र सिंह भुरकिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, चंद्रशेखर शर्मा पूर्व प्रधान हीरालाल उप प्रधान रणजीत सिंह बड़ी सादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया राधेश्याम शर्मा की लाल सिंह डूंगला प्रशासक कुंदन मल खेरोदिया, ठाकुर सिंह किस्मत गुर्जर थे। अतिथियों का सम्मान लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के साथ ओंकार लाल व्यास राम सिंह सरवानिया पूरणमल अहीर के साथ ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्यों द्वारा किया गया। मेले में कई दर्जन व्यावसायिक दुकाने विभिन्न सामान के साथ पहुंची और अपना कारोबार किया। इसके साथ ही कुल्फी चाट पकौड़ी गन्ना जूस की रेडिया भी सजी हुई थी। ग्रामीण महिला पुरुष दुकानों से खरीदारी करते नजर आए तो रेड़ियो से खाने पीने से भी नहीं चुके और जमकर मेले का आनंद लिया। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने मंत्री दक पहुंचे मंत्री दक ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से धार्मिक भावनाओं में बढ़ोतरी होती है। वही सनातन धर्म को लेकर जनमानस आगे बढ़ता है। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर राम जन्म को लेकर विभिन्न सोर्स के माध्यम से ग्रामीणों को इंगित करते हुए कहा कि विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानव को भगवान से जोड़ता है। इसके साथी नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा ही अयोध्या में रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य साकार होते देखा गया। और आज लाखों करोड़ों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हुए धर्म लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही लोक न्यास ट्रस्ट की मांग पर मेंन रोड से लेकर माताजी मंदिर तक सीसी रोड निर्माण करने की घोषणा की। वही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने की व्यवस्था के अंतर्गत 10 लाख की लागत का बगीचा निर्माण की भी घोषणा की। वही बताया कि ऐसे धार्मिक स्थान पर विकास की कोई कमी नहीं है। अंत में माता के जयकारों के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। भजनो और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य का आनंद लिया। डांसर द्वारा भजनों पर लगाए गए ठुमको का ग्रामीण महिलाओं पुरुष द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। लोकन्यास ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वाद्य यंत्रों सहित कलाकारों का अभीवादन स्वीकार करते हुए सम्मानित किया। सम्मान की कड़ी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष का साफा दुपट्टा पहना ते  हुए स्वागत किया गया। पूरे मेला ग्राउंड के साथ पुलिस प्रशासन को भी सम्मानित किया गया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।  कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।
    1
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।  कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। 
साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश 
कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। 
चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन 
बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। 
बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे 
मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। 
मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। 
उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा छात्र संगठन ने BPVM ब्लॉक संयोजक सीमलवाड़ा विनेश डेंडोर के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में सभी संकाय/विषय की फैकल्टी और कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य महोदय को ज्ञापन दिया गया और जल्द ही विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान रखते हुए अतिशीघ्र विद्यार्थियों के हित में फैकल्टी/व्याख्याताओं को उपलब्ध करवाया जाए। अन्यथा समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिसमें वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश डेंडोर, bpvm ब्लॉक संयोजक भंडारी कांतिलाल डामोर, कॉलेज इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर, उपाध्यक्ष बादल खराड़ी, BPVM वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र आमलिया,प्रवक्ता नीलेश हाडात,मीडिया प्रभारी अजय रोत,राहुल रोत,महासचिव शीतल ननोमा, सचिव रवीना हिरात,सह सचिव चंदा सरपोटा,सीमा अहारी,पायल भमात एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
    1
    भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा छात्र संगठन ने BPVM ब्लॉक संयोजक सीमलवाड़ा विनेश डेंडोर के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में सभी संकाय/विषय की फैकल्टी और कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य महोदय को ज्ञापन दिया गया और जल्द ही विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान रखते हुए अतिशीघ्र विद्यार्थियों के हित में फैकल्टी/व्याख्याताओं को उपलब्ध करवाया जाए। अन्यथा समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिसमें वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश डेंडोर, bpvm ब्लॉक संयोजक भंडारी कांतिलाल डामोर, कॉलेज इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर, उपाध्यक्ष बादल खराड़ी, BPVM वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र आमलिया,प्रवक्ता नीलेश हाडात,मीडिया प्रभारी अजय रोत,राहुल रोत,महासचिव शीतल ननोमा, सचिव रवीना हिरात,सह सचिव चंदा सरपोटा,सीमा अहारी,पायल भमात एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जिले के राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने शनिवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर और अन्य संवर्ग के 1267 नियमित पदों को समाप्त करने के निर्णय को पुनः लेने का आग्रह किया। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेजों में स्वीकृत नियमित पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताते हुए एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रियदर्शी मीणा और महामंत्री कोकिला कटारा ने शनिवार को बताया कि अकेले डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में 110 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके पदों पर अब संकट बन गया है।
    1
    जिले के राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने शनिवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर और अन्य संवर्ग के 1267 नियमित पदों को समाप्त करने के निर्णय को पुनः लेने का आग्रह किया। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेजों में स्वीकृत नियमित पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताते हुए एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रियदर्शी मीणा और महामंत्री कोकिला कटारा ने शनिवार को बताया कि अकेले डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में 110 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके पदों पर अब संकट बन गया है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत डबोक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए रतनलाल पिता खेमाजी निवासी नउवा पचोरिया के रिहायशी मकान के पास स्थित बाड़े से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी रतनलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मावली थानाधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम में डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भेरूलाल, कांस्टेबल जयनारायण, धर्माराम, विकास, सतवीर और निखिल शामिल रहे।
    1
    उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत डबोक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए रतनलाल पिता खेमाजी निवासी नउवा पचोरिया के रिहायशी मकान के पास स्थित बाड़े से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी रतनलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मावली थानाधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम में डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भेरूलाल, कांस्टेबल जयनारायण, धर्माराम, विकास, सतवीर और निखिल शामिल रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर। घर में घरेलू काम करने के दौरान महिला के ऊपर घर का छज्जा गिरने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिस पर महिला को पहले पुनाली सीएचसी ओर उसके बाद डुंगरपुर अस्पताल लाया गया। जहा महिला का उपचार चल रहा है।वही छज्जा गिरने से महिला के सर में गंभीर पहुंचे के साथ ही पैर में भी गंभीर चोट पहुंची है।
    1
    डूंगरपुर। घर में घरेलू काम करने के दौरान महिला के ऊपर घर का छज्जा गिरने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिस पर महिला को पहले पुनाली सीएचसी ओर उसके बाद डुंगरपुर अस्पताल लाया गया। जहा महिला का उपचार चल रहा है।वही छज्जा गिरने से महिला के सर में गंभीर पहुंचे के साथ ही पैर में भी गंभीर चोट पहुंची है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur
    1
    Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur
    user_Braking news rj 22
    Braking news rj 22
    Electrician Sumerpur, Pali•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.