डबोक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत डबोक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए रतनलाल पिता खेमाजी निवासी नउवा पचोरिया के रिहायशी मकान के पास स्थित बाड़े से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी रतनलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मावली थानाधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम में डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भेरूलाल, कांस्टेबल जयनारायण, धर्माराम, विकास, सतवीर और निखिल शामिल रहे।

- उदयपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से नवानिया जाने वाले मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शनिवार शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार नवानिया गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- उदयपुर/वल्लभनगर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर प्रस्तावित सीएम हाउस घेराव के लिए मेवाड़ से हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुआ। खेरवाड़ा, गोगुंदा, भिंडर सहित जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। आंदोलन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय और यूजीसी कानून के विरोध को लेकर किया जा रहा है।1
- सुखले की गाड़ी से एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा । वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस कर्मी परेशान2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा भीलवाड़ा, रायला 28 मार्च 2026 कट्स संस्थान द्वारा स्वराज सूटिंग लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर गतिविधि के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लांबियाकलां में 305 बच्चों को (स्कूल बैग लंच बॉक्स एवं वॉटर बोतल) एवं 2 कंप्यूटर एवं प्रिंटर का वितरण किया गया। परियोजना परिचय एवं स्वागत उद्बोधन गौहर महमूद केंद्र समन्वयक, कट्स ने किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री महेश व्यास मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनेड़ा, रामेश्वर पारीक पूर्व सरपंच लंबियाकलां, विष्णु देवी पारीक प्रशासक लंबियाकलां, ने कट्स संस्थान एवं स्वराज सूटिंग लिमिटेड की इस पहल पर बहुत आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र में इस तरह के सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के हेतु प्रेरित किया। श्री राहुल वर्मा जी कंप्लायंस ऑफिसर, स्वराज सूटिंग लिमिटेड, ने विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेट्री क्षेत्र में करियर गाइडेंस के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में मनीष शर्मा, आईसीएस आई भीलवाड़ा चैप्टर, राधेश्याम माली, एमडीएमसी सदस्य, हमीद खान कायमखानी समाज सेवी, कैलाश सिंह जनप्रतिनिधि, हफीज मोहम्मद, महादेव गुर्जर वार्ड पंच, मदन गिरी गोस्वामी, उप केंद्र समन्वयक, गायत्री मोड़ रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कट्स के गौरव चतुर्वेदी परियोजना समन्वयक ने किया एवं आभार प्रवीण शर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लंबियाकलां ने किया।2
- 🌹🌹🌹🌹🌹🙏🏼🙏🏼SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj ki mangla Aarti Darshan 🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🌹🌹🌹🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY ❤️ HARI OM 🕉 SIVAY NAMAH ❤️1
- Post by Jotaram Choudhary1
- उदयपुर से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार को खाण्डीओबरी टोल और सतनाम होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हाईवे से गुजर रहे थे। तभी सतनाम होटल के पास कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया।1