Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुखले की गाड़ी से लगा लम्बा जाम वाहन चालकों के साथ एम्बुलेंस भी फसी जाम में सुखले की गाड़ी से एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा । वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस कर्मी परेशान
पवन अग्रवाल
सुखले की गाड़ी से लगा लम्बा जाम वाहन चालकों के साथ एम्बुलेंस भी फसी जाम में सुखले की गाड़ी से एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा । वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस कर्मी परेशान
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुखले की गाड़ी से एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा । वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस कर्मी परेशान2
- बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा भीलवाड़ा, रायला 28 मार्च 2026 कट्स संस्थान द्वारा स्वराज सूटिंग लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर गतिविधि के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लांबियाकलां में 305 बच्चों को (स्कूल बैग लंच बॉक्स एवं वॉटर बोतल) एवं 2 कंप्यूटर एवं प्रिंटर का वितरण किया गया। परियोजना परिचय एवं स्वागत उद्बोधन गौहर महमूद केंद्र समन्वयक, कट्स ने किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री महेश व्यास मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनेड़ा, रामेश्वर पारीक पूर्व सरपंच लंबियाकलां, विष्णु देवी पारीक प्रशासक लंबियाकलां, ने कट्स संस्थान एवं स्वराज सूटिंग लिमिटेड की इस पहल पर बहुत आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र में इस तरह के सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के हेतु प्रेरित किया। श्री राहुल वर्मा जी कंप्लायंस ऑफिसर, स्वराज सूटिंग लिमिटेड, ने विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेट्री क्षेत्र में करियर गाइडेंस के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में मनीष शर्मा, आईसीएस आई भीलवाड़ा चैप्टर, राधेश्याम माली, एमडीएमसी सदस्य, हमीद खान कायमखानी समाज सेवी, कैलाश सिंह जनप्रतिनिधि, हफीज मोहम्मद, महादेव गुर्जर वार्ड पंच, मदन गिरी गोस्वामी, उप केंद्र समन्वयक, गायत्री मोड़ रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कट्स के गौरव चतुर्वेदी परियोजना समन्वयक ने किया एवं आभार प्रवीण शर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लंबियाकलां ने किया।2
- उदयपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से नवानिया जाने वाले मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शनिवार शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार नवानिया गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- Post by Pachuram Meena1
- 🌹🌹🌹🌹🌹🙏🏼🙏🏼SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj ki mangla Aarti Darshan 🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🌹🌹🌹🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY ❤️ HARI OM 🕉 SIVAY NAMAH ❤️1
- उदयपुर/वल्लभनगर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर प्रस्तावित सीएम हाउस घेराव के लिए मेवाड़ से हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुआ। खेरवाड़ा, गोगुंदा, भिंडर सहित जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। आंदोलन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय और यूजीसी कानून के विरोध को लेकर किया जा रहा है।1
- Post by Parmeshvar redash1
- चिकारड़ा- एलागढ़ की पहाड़ियों पर स्थित माता एलवा के भव्य सुंदर मंदिर पर नवरात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया। नवरात्रा के अंतिम दो दिनों में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन भी हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि उक्त आयोजित मेला 25 मार्च को उद्घाटन के साथ 26 मार्च को रावण दहन के साथ समापन हुआ। 25 मार्च को ऑर्गेनाइजर रतन चौधरी की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध भजन गायक हर्षित लोहार पुनीत मेनारिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई आयोजित कार्यक्रम में डांसर के रूप में चांदनी चित्तौड़गढ़ सोनिया भीलवाड़ा नेहा भीलवाड़ा सपना भीलवाड़ा द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों का मनमोहन लिया। मैं अंतिम दिन देव म्यूजिकल ग्रुप गेन्जरा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई भजन गायक कलाकार के रूप में कमलेश सेन निरमा धनकर ओम वैष्णव बद्रीलाल सालवी थे। वही डांसर के रूप में सिमरन भीलवाड़ा हरियाणा जयपुर एंजेल भीलवाड़ा शानू नागदा थी। इसके साथ ही सुपरस्टार में अनोखी राजस्थानी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में कॉमेडी के रूप में डैनी अलबेला ने ग्रामीणों को हंसा हंसा कर लोटपोट किया। मंच संचालन के रूप में राजा बाबू सैनी थे। 25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हनुमंत सिंह बोहेड़ा थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्सव भाणावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, मनीष मेहता नगर अध्यक्ष ,वीरेंद्र मेहता, पुखराज त्रिवेदी, कमलेश दास वैष्णव ,राजमल मेनारिया ,विनोद जोशी, अशोक त्रिवेदी, गणपत लाल के साथ जमनेश वैष्णव थे। 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरणमल अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र सिंह भुरकिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, चंद्रशेखर शर्मा पूर्व प्रधान हीरालाल उप प्रधान रणजीत सिंह बड़ी सादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया राधेश्याम शर्मा की लाल सिंह डूंगला प्रशासक कुंदन मल खेरोदिया, ठाकुर सिंह किस्मत गुर्जर थे। अतिथियों का सम्मान लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के साथ ओंकार लाल व्यास राम सिंह सरवानिया पूरणमल अहीर के साथ ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्यों द्वारा किया गया। मेले में कई दर्जन व्यावसायिक दुकाने विभिन्न सामान के साथ पहुंची और अपना कारोबार किया। इसके साथ ही कुल्फी चाट पकौड़ी गन्ना जूस की रेडिया भी सजी हुई थी। ग्रामीण महिला पुरुष दुकानों से खरीदारी करते नजर आए तो रेड़ियो से खाने पीने से भी नहीं चुके और जमकर मेले का आनंद लिया। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने मंत्री दक पहुंचे मंत्री दक ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से धार्मिक भावनाओं में बढ़ोतरी होती है। वही सनातन धर्म को लेकर जनमानस आगे बढ़ता है। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर राम जन्म को लेकर विभिन्न सोर्स के माध्यम से ग्रामीणों को इंगित करते हुए कहा कि विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानव को भगवान से जोड़ता है। इसके साथी नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा ही अयोध्या में रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य साकार होते देखा गया। और आज लाखों करोड़ों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हुए धर्म लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही लोक न्यास ट्रस्ट की मांग पर मेंन रोड से लेकर माताजी मंदिर तक सीसी रोड निर्माण करने की घोषणा की। वही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने की व्यवस्था के अंतर्गत 10 लाख की लागत का बगीचा निर्माण की भी घोषणा की। वही बताया कि ऐसे धार्मिक स्थान पर विकास की कोई कमी नहीं है। अंत में माता के जयकारों के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। भजनो और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य का आनंद लिया। डांसर द्वारा भजनों पर लगाए गए ठुमको का ग्रामीण महिलाओं पुरुष द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। लोकन्यास ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वाद्य यंत्रों सहित कलाकारों का अभीवादन स्वीकार करते हुए सम्मानित किया। सम्मान की कड़ी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष का साफा दुपट्टा पहना ते हुए स्वागत किया गया। पूरे मेला ग्राउंड के साथ पुलिस प्रशासन को भी सम्मानित किया गया।8