Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना जिला के पालीगंज धरहरा मोड़ के निकट सड़क पर बालू लोड हाईवे ट्रक पलटी पटना जिला के पालीगंज धरहरा मोड़ के निकट पटना औरंगाबाद सड़क पर बालू लोड हाईवे ट्रक पलटी. रिपोर्ट अशोक कुमार संध्या न्यूज़ पालीगंज ( पटना)
संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
पटना जिला के पालीगंज धरहरा मोड़ के निकट सड़क पर बालू लोड हाईवे ट्रक पलटी पटना जिला के पालीगंज धरहरा मोड़ के निकट पटना औरंगाबाद सड़क पर बालू लोड हाईवे ट्रक पलटी. रिपोर्ट अशोक कुमार संध्या न्यूज़ पालीगंज ( पटना)
More news from बिहार and nearby areas
- ja ho maiya kalkapu wali1
- पटना जिला के पालीगंज धरहरा मोड़ के निकट पटना औरंगाबाद सड़क पर बालू लोड हाईवे ट्रक पलटी. रिपोर्ट अशोक कुमार संध्या न्यूज़ पालीगंज ( पटना)1
- बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 10 लाख रुपए मिलना शुरू1
- अरवल। आज के डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल में साइबर थाना द्वारा एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर ने छात्रों को विस्तार से बताया कि आज के दैनिक जीवन में किस प्रकार साइबर माध्यमों से ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं और उनसे बचने के लिए किन सावधानियों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड बनाने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार सिंह, प्राचार्य अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय प्रभारी आदित्य राज, उप-प्राचार्य कुलदीप कुमार मेहता तथा स्टडी इंचार्ज रंजीत कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान साइबर थाना टीम द्वारा सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।1
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। भगवान हनुमान"पुस्तक पर परिचर्चा एंकर। 26 फरवरी को प्रोफेसर के.राय वाचनालय -सह-शोध संस्थान, आनन्दनगर,आरा में पूर्व स्कूल प्रिंसिपल विकास राय के अध्यक्षता में "भगवान हनुमान" पुस्तक पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर इस पुस्तक के लेखक प्रख्यात साहित्यकार- सह -शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि "भगवान हनुमान" पुस्तक एक शोध ग्रंथ है। इस पुस्तक के माध्यम से आम पाठक या शोधकर्ता समझ सकता है कि हनुमान जी अपने नेक पुरुषार्थ के बल अहर्निश सफल रहें और पुरुषोत्तम श्रीराम के सभी कष्टों के निवारण में भी सफल रहें। वे राम कार्य जब तक पूर्ण नहीं करते थे,तब तक विश्राम नहीं करते थे। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने आगे कहा कि दुर्भाग्य वश गीता प्रेस से प्रकाशित अंग्रेजी संस्करण रामचरितमानस एवं वाल्मीकि रामायण में हनुमान जी के लिए " मंकी " शब्द का प्रयोग धड़ल्ले से किया गया है। मैंने अपने अनुसंधान के दरम्यान पाया कि हनुमान जी के लिए अंग्रेजी संस्करण में भी हनुमान,कपी या वानर शब्द का ही प्रयोग होना चाहिए। इसके लिए सनातन धर्म के धर्माचार्यों को एकजुट होकर अपनी आवाज गीता प्रेस, गोरखपुर के पास पहुंचाना होगा। अध्यक्षीय भाषण में विकास राय ने कहा कि डॉक्टर प्रसाद की अहर्निश तप एवं तपस्या का परिणाम है" भगवान हनुमान " पुस्तक! इन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से " वसुधैव कुटुंबकम् " की बात बेहतर ढंग से रखने में सफल रहें हैं। फलस्वरूप हनुमान जी की कृपा से इन्हें थावे विद्यापीठ से विद्या सागर (डी.लिट) की उपाधि, हिंदी रत्न सम्मान एवं बीएचयू, वाराणसी में अटल साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह अत्यंत गौरव की बात है। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर अभिलाषा ने कहा कि थावे विद्यापीठ से डॉक्टर उर्मिला पाल को विद्या वाचस्पति (पी-एच.डी) की उपाधि मिली है जो अत्यंत गौरवान्वित करने वाला पल है। इन्हें भी हिंदी रत्न सम्मान मिला है।यह सब भगवान हनुमान जी की ही कृपा से सम्भव हुआ है।इस अवसर पर उपस्थित विजय बहादुर राय ने कहा कि डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद अहर्निश शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न रहते हैं। आगे राम सुदर्शन सिंह ने कहा कि मैं इनके साथ तीस वर्षों से रह रहा हूं,ये सदैव अध्ययन -अध्यापन एवं लेखन कार्य में व्यस्त रहते हैं। आरा की धरती पर विद्वतजनों को सम्मानित करते रहते हैं। डॉक्टर प्रसाद ने अन्य चार कालजयी पुस्तकों की किए हैं ।इसके अतिरिक्त ये सदैव उच्च शिक्षा एवं गुणवत्ता के बारे में अनुसंधान करते रहते हैं। फिलवक्त हिंदी रत्न से विभूषित डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद " भारतीय भ्रातृप्रेम "पुस्तक लिखने में मशगूल हैं।इस अवसर पर डॉक्टर उर्मिला पाल ने कहा कि मैं आजीवन साहित्य सेवा करुंगी और साहित्यकार/कवयित्रियों तथा अन्य विद्वतजनों को मान-सम्मान शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच की ओर से किया जाता रहेगा।इस अवसर पर अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे जो फूलों के माध्यम से होली मिलन समारोह में शिरकत किए। शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले पहली बार फूलों के माध्यम से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।1
- आरा। आगामी होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण एवं बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस (MSAP) बल के साथ थाना अध्यक्ष कोईलवर एवं बबूरा थाना के साथ ग्राम दौलतपुर, हरहंगी टोला, राजापुर, मखदुमपुर, सेमरा, महादेवचक, कचरा फैक्ट्री, टीवी सेनेटोरियम, कमालूचक सोन घाट, महुई सोन घाट आदि गांवो एवं सोन के दियारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आगे भी कोईलवर, चांदी, बबुरा एवं अन्य थाना क्षेत्र में चलाया जाएगा।2
- जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब कचरे के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मोहल्लावासी नागेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह कुछ महिलाएं कचरा फेंकने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर कचरे के बीच पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पहले तो लोगों को लगा कि वह बेहोश है, लेकिन नजदीक जाकर देखने पर स्थिति गंभीर लगी। इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पर किसी प्रकार के हथियार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहचान सुनिश्चित करने के लिए मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है, ताकि परिजन या परिचित आगे आ सकें। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मृतक की पहचान नहीं हो जाती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत नगर थाना से संपर्क करें। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।1