Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहगढ़ उपखण्ड के दवाडा में सरकारी ट्यूबवेल मोटर पंप पुनः सुचारू रूप से चालू फतेहगढ़ उपखण्ड के ग्राम दवाडा में खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल मोटर पंप अब पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए नियमित जलापूर्ति बनाए रखने की मांग की है। #DawadaNews #JaisalmerUpdateNews
Aima media
फतेहगढ़ उपखण्ड के दवाडा में सरकारी ट्यूबवेल मोटर पंप पुनः सुचारू रूप से चालू फतेहगढ़ उपखण्ड के ग्राम दवाडा में खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल मोटर पंप अब पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए नियमित जलापूर्ति बनाए रखने की मांग की है। #DawadaNews #JaisalmerUpdateNews
More news from राजस्थान and nearby areas
- सोनङी गांव की फुल बारिश होने पर किसानो की बन्धी आस भगवान का सुक्रिया1
- बाड़मेर ग्रामीण विशाला सोनडी में जोरदार बारिश सावन के महीने में1
- अणदा राम जी शिक्षण संस्थान विकास समिति ने नीट मे चयनित मयंक सोनी का किया अभिनन्दन मयंक ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी से हासिल की नीट मे सफलता बालोतरा बालोतरा कहा जाता है कि प्रतिभा किसी ओर मोहताज नही होती है। इसको साबित कर दिखाया है बालोत्तरा निवासी मयंक सोनी ने। मयंक सोनी ने बिना किसी कोचिंग् के सेल्फ स्टडी कर प्रथम प्रयास मे ही नीट परीक्षा मे आल इंडिया रेंक 2089 व केटेगरी मे 738 वी रेंक हासिल की है। मयंक की नीट मे सफलता पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से मयंक सोनी का अभिनन्दन किया गया। अणदा राम जी शिक्षण संस्थान विकास समिति ने नीट मे चयनित मयंक सोनी को साफा पहिनाकर कर अभिनन्दन किया। मयंक ने इस सफलता पर कहा कि परिस्तिथिया कितनी भी विपरीत हो पर मन मे पक्की लगन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नही होता है। मयंक की उपलब्धि से परिवार मे खुशी का आलम है।1
- प्रीति पवार भारत की प्रमुख महिला मुक्केबाज़ (बॉक्सर) हैं, जो 54 किलोग्राम (बैंटमवेट) वर्ग में खेलती हैं। उन्होंने अपनी तेज़ गति, सटीक पंच और शानदार तकनीक के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाज़ी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। व्यक्तिगत जानकारी पूरा नाम: प्रीति पवार जन्म: 23 अक्टूबर 2003 जन्मस्थान: भिवानी, हरियाणा देश: भारत खेल: मुक्केबाज़ी (Boxing) भार वर्ग: 54 किग्रा (Bantamweight) विकिपीडिया +1 परिवार प्रीति का परिवार खेलों से जुड़ा रहा है। उनके पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत रहे और कबड्डी खेलते थे। उनके चाचा विनोद साई पवार राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर रहे। उनके परदादा भी पहलवान थे। उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार के प्रोत्साहन ने उन्हें खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। � शिक्षा प्रीति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भिवानी में पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने बॉक्सिंग का अभ्यास जारी रखा। बाद में उनका पूरा ध्यान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी पर केंद्रित हो गया। � संघर्ष की कहानी शुरुआत में प्रीति बॉक्सिंग नहीं खेलना चाहती थीं। वे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता और चाचा ने उन्हें बॉक्सिंग आज़माने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू की। 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद उन्हें हेपेटाइटिस-A हुआ, जिससे वे कई महीनों तक रिंग से दूर रहीं। फिटनेस दोबारा हासिल करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने वापसी की और लगातार बड़े खिताब जीते। � करियर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई। 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर सीधे नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बनीं। 2025 और 2026 में कई अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर विश्व की शीर्ष मुक्केबाज़ों में अपनी पहचान बनाई। � प्रमुख पदक वर्ष प्रतियोगिता पदक 2022 एशियाई खेल (54 किग्रा) 🥉 कांस्य 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 🥇 स्वर्ण 2026 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 🥇 स्वर्ण 2026 EUBC गोल्ड ग्रां प्री 🥇 स्वर्ण 2026 राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स), 54 किग्रा 🥇 स्वर्ण 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की ऐतिहासिक जीत ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला 54 किग्रा फाइनल में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह भारत के लिए प्रतियोगिता में बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक था। � प्रेरणा प्रीति ने कई साक्षात्कारों में बताया है कि फिल्म "दंगल" और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की सफलता ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। �1
- मोकलसर में आदिवासी दिवस को लेकर भाखरडा बैल्ट की बैठक का हुआ आयोजन मोकलसर के टीकमदास जी महाराज के मंदिर में मोकलसर क्षेत्र एवं भाखरड़ा बेल्ट के भील समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में भील समाज के सभी जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- 48 घंटे में चोरी का किया पर्दाफाश जोधपुर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना की त्वरित कार्रवाई l मात्र 48 घंटे में चोरी का किया पर्दाफाश l रूपनगर द्वितीय साईं बाबा मंदिर के पीछे लाखों रुपए के जेवर और कैश ले गए थे चोर l तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो नाबालिग को लिया गया संरक्षण में l पूछताछ कर माल किया गया बरामद l दिनदहाड़े घर में से लाखों रुपए के जेवर और कैश ले गए थे चोर l एडीसीपी नतीशा जाखड़, थाना अधिकारी गोविंद व्यास और उनकी टीम ने दिखाई तत्परता l1
- बालोतरा IFWJ की बैठक का हुआ आयोजन जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रतनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी सदस्यों के लिए संगठन की ओर से बीमा (इंश्योरेंस) कराने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में कहा गया कि पत्रकार हर परिस्थिति में समाज के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कई बार उन्हें दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन का दायित्व है कि वह अपने सदस्यों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने कहा कि नई कार्यकारिणी केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव प्रवीण बोथरा, जोधपुर संभाग प्रभारी डॉ. कपील श्रोत्रिय के निर्देश तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवदीप सिंह चारण की देखरेख में गठित कार्यकारिणी में जितेन्द्र सिंह खारवाल, अनिल वैष्णव एवं सवाई सैन को सलाहकार बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर कांतीलाल ढेलडिया, भैरूलाल प्रजापत और रामलाल चौधरी (समदड़ी), महासचिव सुरेश सुंदेशा, कोषाध्यक्ष बंशीलाल चौधरी तथा सचिव के रूप में वीरम देवासी, नसरूद्दीन छीपा, स्वरूप सिंह सोढ़ा, दिलीप शर्मा एवं युवराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। योगेश सोनी को प्रवक्ता तथा अंकिल मालू, विकास माली, बंशीलाल प्रजापत, पवन आचार्य, अरशद चानिया, नगराज प्रजापत, हेमलता चौधरी और यशपाल सिंह खारवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। पूर्व में मयंक अवस्थी, दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं अर्जुन दर्जी को क्रमशः पचपदरा, सिवाना और गुड़ामालानी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। बैठक में जल्द ही उपखंड स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश भाटी , गौतम प्रजापत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे ।1
- फतेहगढ़ उपखण्ड दवाडा रात से मूसलाधार बारिश हो रही है किसानों का चरणों में खुशी के लिए1