प्रेस नोट / समाचार विज्ञप्ति गंगापुर नगर निकाय चुनाव: खटीक समाज ने भाजपा और कांग्रेस से की 4-4 टिकटों की मांग, सौंपा ज्ञापन गंगापुर (भीलवाड़ा) आगामी गंगापुर नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर खटीक समाज, गंगापुर ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस / कांग्रेस सेवादल के नगर व जिला नेतृत्व को ज्ञापन सौंपकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से 4-4 वार्डों में समाज के प्रत्याशियों को टिकट देने की पुरजोर मांग रखी है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खटीक समाज लंबे समय से गंगापुर नगर के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। समाज के कार्यकर्ता दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के अभियानों में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ भागीदारी निभाते रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में टिकट वितरण के दौरान स्थानीय सामाजिक समीकरणों और समाज की आबादी व भागीदारी को ध्यान में रखते हुए उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज के ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ, जनसेवी और अपने-अपने वार्डों में मजबूत जनस्वीकार्यता रखने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनावी अवसर प्रदान किया जाए, जिससे नगर विकास के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया है कि समाज की इस न्यायोचित मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए टिकट वितरण में खटीक समाज को 4-4 वार्डों से प्रत्याशी घोषित किया जाए। एडवोकेट जगदीश बुलीवाल ने बताया कि इस दौरान सेकड़ो की संख्या में शिवरती दरवाजा और बारी दरवाजा गंगापुर में निवासरत समाज बंधु उपस्थित रहे ।
प्रेस नोट / समाचार विज्ञप्ति गंगापुर नगर निकाय चुनाव: खटीक समाज ने भाजपा और कांग्रेस से की 4-4 टिकटों की मांग, सौंपा ज्ञापन गंगापुर (भीलवाड़ा) आगामी गंगापुर नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर खटीक समाज, गंगापुर ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस / कांग्रेस सेवादल के नगर व जिला नेतृत्व को ज्ञापन सौंपकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से 4-4 वार्डों में समाज के प्रत्याशियों को टिकट देने की पुरजोर मांग रखी है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खटीक समाज लंबे समय से गंगापुर नगर के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। समाज के कार्यकर्ता दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के अभियानों में
पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ भागीदारी निभाते रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में टिकट वितरण के दौरान स्थानीय सामाजिक समीकरणों और समाज की आबादी व भागीदारी को ध्यान में रखते हुए उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज के ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ, जनसेवी और अपने-अपने वार्डों में मजबूत जनस्वीकार्यता रखने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनावी अवसर प्रदान किया जाए, जिससे नगर विकास के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया है कि समाज की इस न्यायोचित मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए टिकट वितरण में खटीक समाज को 4-4 वार्डों से प्रत्याशी घोषित किया जाए। एडवोकेट जगदीश बुलीवाल ने बताया कि इस दौरान सेकड़ो की संख्या में शिवरती दरवाजा और बारी दरवाजा गंगापुर में निवासरत समाज बंधु उपस्थित रहे ।
- Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- जवाजा में रक्षाबंधन से पहले बाजार राखियों से सजे: देवता चौराहे पर राखियों से सजीं रंग-बिरंगी दुकानें, 5 से 350रुपए तक की रेंज1
- आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक1
- आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत राजसमंद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजसमंद पुलिस का सफल ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2 , नशे की लत और अवैध कारोबारों पर सफल साबित हो रहा ऑपरेशन, जिले में नशे की प्रवृत्ति पर काफी हद तक लग रही लगाम, राजसमंद एसपी हेमंत कुमार कलाल ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,1
- हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*1
- रूपनारायण दर्शन राजसमंद 73 रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित मेंप्रसारित1
- राजसमंद के जेके फैक्ट्री-नौगामा पर गड्ढों से लोग परेशान: रेलवे ब्रिज के पानी से सड़क पर जलभराव और कीचड़, 7 दिन में समाधान की मांग1