logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपनगढ़ में रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा स्नेह और सुरक्षा का रक्षा सूत्र रूपनगढ़ (अजमेर) । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रूपनगढ़ थाना परिसर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का अनूठा नजारा देखने को मिला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र की बहनों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सेवाकेंद्र से ब्रह्माकुमारी फूल दीदी, पार्वती बहन, गिरजा बहन सहित सुरक्षा सखियों ने रूपनगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी। बहनों ने पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए समाज की सुरक्षा एवं सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की बात कही। रक्षाबंधन के इस अवसर पर थाना परिसर में भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते और सेवा-सुरक्षा के भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और सद्भाव का संकल्प लेने का पर्व है। पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम ने थाना परिसर के माहौल को भी आत्मीयता और भाईचारे से भर दिया।

1 hr ago
user_सुजीत सिंह चौहान
सुजीत सिंह चौहान
Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago
954e8095-5d7b-425d-bbb2-d7934c947466

रूपनगढ़ में रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा स्नेह और सुरक्षा का रक्षा सूत्र रूपनगढ़ (अजमेर) । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रूपनगढ़ थाना परिसर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का अनूठा नजारा देखने को मिला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र की बहनों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सेवाकेंद्र से ब्रह्माकुमारी फूल दीदी, पार्वती बहन, गिरजा बहन सहित सुरक्षा सखियों ने रूपनगढ़ थाने

423bf8d0-da64-4b3c-8ebc-75a115a6b154

पहुंचकर थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी। बहनों ने पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए समाज की सुरक्षा एवं सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की बात कही। रक्षाबंधन के इस अवसर पर थाना परिसर में भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते और सेवा-सुरक्षा

f000ece8-0ace-474d-8f83-89c82fdb860e

के भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और सद्भाव का संकल्प लेने का पर्व है। पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम ने थाना परिसर के माहौल को भी आत्मीयता और भाईचारे से भर दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रूपनगढ़ में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा मुस्लिम समाज, नूरानी मस्जिद से निकला जुलूस; नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पहुंचा मस्जिद रूपनगढ़ (अजमेर)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व रूपनगढ़ में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे नूरानी मस्जिद से रवाना हुआ। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस काजी चबूतरा, कायमखानी मोहल्ला, किले का चौक, सदर बाजार और छिपा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस नूरानी मस्जिद पहुंचा। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के समापन के बाद फातिहाखानी की गई और तबर्रुक वितरित किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से अमन-चैन, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। वहीं जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। इस दौरान मुस्लिम समाज सदर हबीब छिपा, नायब सदर बाबू खां साखला, पूर्व सरपंच इकबाल छिपा, नूरानी मस्जिद सदर इरफान शेख, अंजुमन कमेटी सदर अशरफ अली छिपा, नाहिम खान, मोहम्मद हुसैन, हाफिजो कारी, एमडी आजमी, शाहिद छिपा, आरिफ कारीगर, फैयाज अली आजाद, अनवर अली शेख, फिरोज खान देशवाली, मौलाना गनी मोहम्मद मुरीद, मौलाना सरफुद्दीन, मौलाना मो. आज़मी, काजी नसरुद्दीन, एम. रियाजुद्दीन आजाद, बुजुर्ग जब्बार चाचा लोहार, आलम खां कायमखानी, जमील कुरैशी और इस्लामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    2
    रूपनगढ़ में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा मुस्लिम समाज, नूरानी मस्जिद से निकला जुलूस; नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पहुंचा मस्जिद

रूपनगढ़ (अजमेर)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व रूपनगढ़ में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे नूरानी मस्जिद से रवाना हुआ। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस काजी चबूतरा, कायमखानी मोहल्ला, किले का चौक, सदर बाजार और छिपा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस नूरानी मस्जिद पहुंचा।
जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के समापन के बाद फातिहाखानी की गई और तबर्रुक वितरित किया गया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से अमन-चैन, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
वहीं जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।
इस दौरान मुस्लिम समाज सदर हबीब छिपा, नायब सदर बाबू खां साखला, पूर्व सरपंच इकबाल छिपा, नूरानी मस्जिद सदर इरफान शेख, अंजुमन कमेटी सदर अशरफ अली छिपा, नाहिम खान, मोहम्मद हुसैन, हाफिजो कारी, एमडी आजमी, शाहिद छिपा, आरिफ कारीगर, फैयाज अली आजाद, अनवर अली शेख, फिरोज खान देशवाली, मौलाना गनी मोहम्मद मुरीद, मौलाना सरफुद्दीन, मौलाना मो. आज़मी, काजी नसरुद्दीन, एम. रियाजुद्दीन आजाद, बुजुर्ग जब्बार चाचा लोहार, आलम खां कायमखानी, जमील कुरैशी और इस्लामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    20 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 25 पिलग्रिम सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है। मतलब इनसे संपर्क कट गया है। हेलिकॉप्टरों ने 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बह गए हैं। #latestnews #hindinews #viralreels #nepal #news
    1
    नेपाल में बाढ़ नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 25 पिलग्रिम सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है। मतलब इनसे संपर्क कट गया है। हेलिकॉप्टरों ने 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बह गए हैं। #latestnews #hindinews #viralreels #nepal #news
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • *महा तपस्वी मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी का अदभुत चमत्कार, कहते हैं महा तपस्या और धर्म के प्रताप से मुनि श्री के शरीर से चंदन झरता है, इस वीडियो में साक्षात प्रमाण है, मुनि श्री आगे बढ़ते जा रहे हैं और उनके पद चिन्ह कपडे के टुकड़ों पर साक्षात् छप रहे हैं, उसके बाद ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उनको सफेद कपड़ा दिया और जैसा ही मुनि श्री ने अपने दिव्य शरीर से स्पर्श किया, वो कपड़ा पीले चंदन से भर गया, मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी की जय हो*
    1
    *महा तपस्वी मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी का अदभुत चमत्कार, कहते हैं महा तपस्या और धर्म के प्रताप से मुनि श्री के शरीर से चंदन झरता है, इस वीडियो में साक्षात प्रमाण है, मुनि श्री आगे बढ़ते जा रहे हैं और उनके पद चिन्ह कपडे के टुकड़ों पर साक्षात् छप रहे हैं, उसके बाद ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उनको सफेद कपड़ा दिया और जैसा ही मुनि श्री ने अपने दिव्य शरीर से स्पर्श किया, वो कपड़ा पीले चंदन से भर गया, मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी की जय हो*
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह फूलों ओर लाइटिंग से जगमगाई Dainik News AJMER
    1
    Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह  फूलों ओर लाइटिंग से जगमगाई Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • likes comments shares follow subscribe to my channel khawaja garib nawaz sharif Ajmer video
    1
    likes comments shares follow subscribe to my channel khawaja garib nawaz sharif Ajmer video
    user_Mubbshira ali
    Mubbshira ali
    Adult entertainment club अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
    1
    नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रूपनगढ़ में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने हुआ जलभराव, सड़कें बनीं दरिया; दुकानों में घुसा पानी रूपनगढ़ में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने हुआ जलभराव, सड़कें बनीं दरिया; दुकानों में घुसा पानी रूपनगढ़ (अजमेर) 25 अगस्त मंगलवार को करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के बाद रूपनगढ़ के सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। कई स्थानों पर सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, वहीं दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सदर बाजार और सिंह द्वार क्षेत्र में जलभराव के कारण आमजन को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं पुरानी तहसील के सामने भी सड़क पर पानी जमा हो गया। दुकानदार दुकानों में घुसे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। करीब एक घंटे की बारिश ने ही आमजन और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नालों पर अतिक्रमण से निकासी बाधित होने का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी की निकासी वाले नालों और अन्य जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण होने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर नालों के रास्ते अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और बाजार की ओर फैल गया। सरकारी पुलिया के पास कचरे के ढेर से बढ़ी परेशानी लोगों के अनुसार सरकारी पुलिया के पास कचरे का ढेर जमा होने से भी पानी की निकासी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो जलभराव की स्थिति को काफी हद तक रोका जा सकता था। बारिश के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सदर बाजार, सिंह द्वार, पुरानी तहसील के सामने सहित कस्बे के अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा सरकारी पुलिया के पास जमा कचरे को हटाकर पानी की निकासी सुचारु कराने की मांग की है। एक घंटे की बारिश में ही रूपनगढ़ के प्रमुख बाजार और मार्गों पर जलभराव की स्थिति सामने आने से अब सवाल उठ रहा है कि यदि लगातार तेज बारिश हुई तो हालात किस हद तक बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मानसून को देखते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    रूपनगढ़ में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल

सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने हुआ जलभराव, सड़कें बनीं दरिया; दुकानों में घुसा पानी

रूपनगढ़ में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने हुआ जलभराव, सड़कें बनीं दरिया; दुकानों में घुसा पानी
रूपनगढ़ (अजमेर) 25 अगस्त मंगलवार को करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के बाद रूपनगढ़ के सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। कई स्थानों पर सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, वहीं दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान सदर बाजार और सिंह द्वार क्षेत्र में जलभराव के कारण आमजन को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं पुरानी तहसील के सामने भी सड़क पर पानी जमा हो गया। दुकानदार दुकानों में घुसे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। करीब एक घंटे की बारिश ने ही आमजन और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
नालों पर अतिक्रमण से निकासी बाधित होने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी की निकासी वाले नालों और अन्य जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण होने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर नालों के रास्ते अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और बाजार की ओर फैल गया।
सरकारी पुलिया के पास कचरे के ढेर से बढ़ी परेशानी
लोगों के अनुसार सरकारी पुलिया के पास कचरे का ढेर जमा होने से भी पानी की निकासी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो जलभराव की स्थिति को काफी हद तक रोका जा सकता था।
बारिश के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सदर बाजार, सिंह द्वार, पुरानी तहसील के सामने सहित कस्बे के अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा सरकारी पुलिया के पास जमा कचरे को हटाकर पानी की निकासी सुचारु कराने की मांग की है।
एक घंटे की बारिश में ही रूपनगढ़ के प्रमुख बाजार और मार्गों पर जलभराव की स्थिति सामने आने से अब सवाल उठ रहा है कि यदि लगातार तेज बारिश हुई तो हालात किस हद तक बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मानसून को देखते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.