जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलारी में वाजिद अंसारी के में दुकान में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाया गया जिसमें 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान बताया जा सकता रहा है। जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलारी में वाजिद अंसारी के में दुकान में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाया गया जिसमें 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान बताया जा सकता रहा है। वही घटना स्थल पर चेनारी उत्तरी जिला पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह एवं ग्राम पंचायत डीहरिया के bdc प्रतिनिधि सह ljpr प्रखंड अध्यक्ष चेनारी के द्वारा घटना को निंदनीय बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिये प्रशासन से मांग किए। जिससे वाजिद अंसारी को घर परिवार को कानून पर विश्वास बना रहे
जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलारी में वाजिद अंसारी के में दुकान में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाया गया जिसमें 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान बताया जा सकता रहा है। जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलारी में वाजिद अंसारी के में दुकान में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाया गया जिसमें 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान बताया जा सकता रहा है। वही घटना स्थल पर चेनारी उत्तरी जिला पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह एवं ग्राम पंचायत डीहरिया के bdc प्रतिनिधि सह ljpr प्रखंड अध्यक्ष चेनारी के द्वारा घटना को निंदनीय बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिये प्रशासन से मांग किए। जिससे वाजिद अंसारी को घर परिवार को कानून पर विश्वास बना रहे
- Post by Anjali Kumari1
- चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर मुखर नजर आए। धान खरीद में दुश्वारियां झेलने वाले किसान अब गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत लेकर मनोज सिंह डब्लू के पास पहुंचे, जिसे संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक ने मंगलवार को चिरईगांव स्थित गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा मिला। इस दौरान पीड़ित किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि उन्होंने गेहूं की खरीद के लिए पिछले सोमवार को अपनी उपज क्रय केन्द्र पर गिराई थी, लेकिन आज आठ दिन का वक्त बीत जाने के बाद भी उसकी खरीद नहीं हो सकी। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए बोरा उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार, जो किसानों की आय डबल करने का दावा आए दिन करती है वह गेहूं की खरीद के लिए बोरा तक उपलब्ध कराने में नाकाम है। उन्होंने जिला प्रशासन व क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द बोरा की व्यवस्था कर गेहूं की खरीद को मुकम्मल करें। अन्यथा मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इसी फसल से होने वाली आय पर किसान परिवार के बेटियों की शादी का जिम्मा है। बड़े-बुजुर्गों की दवाई का खर्च इसी अनाज की बिक्री से होने वाली आय से होता है। इतना ही नहीं किसान के बेटे की पढ़ाई का बोझ भी अनाज से होने वाली आय पर आश्रित है। तंज किया कि सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि से किसानों का खर्च चलने वाला नहीं है। ऐसे में किसानों के इस अतिगंभीर मसले पर जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक गंभीरता दिखाएं और सरकार से डिमांड कर बोरे की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए किसानों के गेहूं की खरीद को सुनिश्चित करें, अन्यथा किसानों का गुस्सा कभी भी फूट पड़ेगा।3
- लखीमपुर खीरी कचहरी में अधिवक्ता पर गोली चलाई गई, यह पुलिस प्रशासन और अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करते हैं, #fbpost2026シ #facebookpostシ #facebookreelsvideo #fb #up #videoviralシ #videoviralシ #Lakhimpur1
- हसपुरा औरंगाबाद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान हुआ शहीद हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी टोले शम्भो पर निवासी राकेश कुमार जो सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान छतीसगढ़ में शहीद हो गया1
- *औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकों के साथ किया गया बैठक।* *इस बार दाउदनगर क्षेत्र के बैंक ऋण मामले हेतु दाउदनगर में ही लगेगा बैंक का शिविर।* औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु अग्रणी बैंक प्रबन्धक आनन्द वर्धन, बिहार ग्रामीण बैंक रोहित कुमार,, समेत इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पदाधिकारियों के साथ अपने प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में सचिव द्वारा बैंकिंग से जुडे सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा दृनिर्देश के अनुरूप बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करायें तथा पक्षकारो को अधिक से अधिक राहत प्रदान करें। इसके साथ-साथ उनके द्वारा यह कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों के सुविधा को देखते हुए इस बार से दाउदनगर अनुमण्डलीय न्यायालय में बैंक ऋण से संबंधित शिविर का भी व्यवस्था किया जायेगा। जिसमें दाउदनगर क्षेत्र से आने वाले न सिर्फ वाद कारियों को सहुलियत होगी, साथ ही दाउदनगर क्षेत्र के बैंक के पदाधिकारियों को भी अपने-अपने बैंक के ऋण मामलों के निस्तारण करने हेतु आसानी होगी। उनके द्वारा उपस्थित बैंकिंग क्षेत्र से जुडे पदाधिकारियों को कहा सरकारी अनुदान पर बैंक शाखाओं द्वारा सूद लगाने तथा वसूलने की कार्रवाई से सम्बन्धित मामला प्रकाश में आया है, जिसके लिए सभी बैंक से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थापित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिष्चित किया जाए जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देष्यों को प्राप्त किया जा सके। उनके द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलें में पक्षकार अधिक राहत पाने के उद्देश्य से आतें है, इसलिए ऐसे मामलों में बैंक से जुडे सभी पदाधिकारियों को लचिला रूप अपनाकर ऋण वादों का निस्तारण करना चाहिए और ऋण से जुडे जिन मामलों में अनुदान दिया जा सकता है अनुदान का लाभ ऋणधारियों को प्राप्त हो इस प्रक्रिया का अनुपालन भी आवशयक रूप से करना चाहिए। सचिव ने लोगांं से यह अपील की है कि, वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण करायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं का निदान करने हेतु तत्पर है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क कर सकते है। बाइट जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल1
- 👉🏻पत्रकारों के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने क्या कुछ कहा आप खुद सुने...2
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का रस्म किया गया। प्रखंड के मुख्यालय आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र भाग 01 की सेविका सुभावती देवी मदैना की सेविका नीलम देवी,कल्याणी,अलीगंज, गोशलडीह,बलिहार, अगरेड सहित कई केंद्रों पर सेविका द्वारा पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिला की गोद भराई का रस्म करने के साथ ही गर्भावस्था में विशेष ध्यान देने की कई बातों की जानकारी दी गई। वही उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए सेविकाओ ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान टेटनेस का इंजेक्शन लेने के साथ ही भारी वजन उठाने से परहेज, पौष्टिक आहार, हरे पत्तेदार सब्जियां,आयरन की गोली एवं समय-समय पर आशा दीदी एवं एएनएम से उचित परामर्श लेते रहना है।1
- प्रेस नोट दिनांक:- 08.04.2026 थाना बबुरी जनपद चंदौली 🔷अवैध संबंध में पत्नी व ननदोई ने की पति की हत्या, फांसी का रूप देकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास 🔷थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद घटना- दिनांक 01.03.2026 को प्रार्थी हीरा वियार पुत्र स्व० विश्वनाथ वियार निवासी ग्राम खुरुहुजा (वरऊर), थाना बबुरी, जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भतीजे राजवंश वियार ने अपनी भूमि ग्राम रामगढ़ में रविन्दर यादव के पास गिरवी रखी थी। भूमि वापस लेने जाने पर रविन्दर यादव द्वारा मना करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे परेशान होकर राजवंश वियार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। कार्यवाही- चन्दौली-पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक-07.04.2026 को थाना बबुरी टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर बडउर खुरहुजा गाँव में मृतक राजवंश की गला घोटकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी राम दुलारी व उसके बहनोई रामजनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली दुर्गा इण्टर कालेज के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ विवरण- पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी राम दुलारी पत्नी स्व0 राजवंश, निवासी ग्राम बडउर खुरहुजा, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 40 वर्ष) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.02.2026 को उसके ननदोई रामजनम से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसके अनुसार वह रात्रि में उसके घर आया। रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया। रात्रि लगभग 12:00 बजे रामजनम पुनः घर आया, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने। इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ, जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया। तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। प्रातःकाल राम दुलारी द्वारा रोने-चिल्लाने का नाटक कर घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया तथा पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक अन्य व्यक्ति (रविन्द्र यादव) को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1.राम जनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम करीब-42 वर्ष 2.राम दुलारी पत्नी स्व० राजवंश ग्राम बड़उर खुरहुजा थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस व बढोत्तरी की धारा-103(1) बीएनएस थाना बबुरी जनपद चंदौली बरामदगी का विवरण- 1.01 रस्सी गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बबुरी जिला चन्दौली 2.उ0नि0 गुलाम हुसैन थाना बबुरी जिला चन्दौली 3.उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बबुरी जिला चन्दौली 4.हे0का0 रत्नेश पाण्डेय थाना बबुरी जिला चन्दौली 5.का० मोहित सोनकर थाना बबुरी जिला चन्दौली 6.का० अजीत चौहान थाना बबुरी जिला चन्दौली 7.म0का0 बबिता राय थाना बबुरी जिला चन्दौली2
- बलिया-सुखपुरा में एयरटेल टॉवर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप — प्रेम प्रसंग का मामला बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक एयरटेल के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। घटना सिनेमा हाल के पास की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती का 18 वर्षीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवती ने शादी का दबाव बनाने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया और सीधे टॉवर पर चढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #BalliaBreaking #SukhpuraNews #BalliaNews #ViralVideo #LoveAffair #UPNews #BreakingNews #AirtelTower #HighDrama #TrendingNow #BalliaPolice #SocialMediaViral #RealStory #UPBreaking1