logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोल बम के रास्ते में कहीं कलाकारों का भजन कीर्तन तो कहीं विद्वान पंडितो द्वारा धार्मिक कथा का आयोजन ! बोल बम के रास्ते में कहीं कलाकारों का भजन कीर्तन तो कहीं विद्वान पंडितो द्वारा धार्मिक कथा का आयोजन !

13 hrs ago
user_Reaction Bihar News
Reaction Bihar News
पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
13 hrs ago

बोल बम के रास्ते में कहीं कलाकारों का भजन कीर्तन तो कहीं विद्वान पंडितो द्वारा धार्मिक कथा का आयोजन ! बोल बम के रास्ते में कहीं कलाकारों का भजन कीर्तन तो कहीं विद्वान पंडितो द्वारा धार्मिक कथा का आयोजन !

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। अशोक धाम में पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासक पूरी तरह मस्तैद लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर उमड़ी शिवभक्तों और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए हैं।सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह करीब 7 बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय दिखाई दी।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    1
    लखीसराय। अशोक धाम में पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासक पूरी तरह मस्तैद 
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर उमड़ी शिवभक्तों और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए हैं।सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह करीब 7 बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय दिखाई दी।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • भगवान भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और आपके जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाएं।
    1
    भगवान भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और आपके जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाएं।
    user_Yadav ji
    Yadav ji
    झाझा, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ​​यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। ​ जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। ​राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। ​न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई ​माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    1
    सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक
सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ​​यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। ​ जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। ​राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। ​न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई ​माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। 
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    32 min ago
  • वार्ड 14 की सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में नाराजगी तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कुम्हार टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजू कुमार, दीपक पंडित, श्रीराम पंडित, बलदेव पंडित, अप्पू शर्मा और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय एवं सीआरसी केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद नगर पंचायत ने नियमित सफाई नहीं कराई। इस संबंध में सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    1
    वार्ड 14 की सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में नाराजगी

तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कुम्हार टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजू कुमार, दीपक पंडित, श्रीराम पंडित, बलदेव पंडित, अप्पू शर्मा और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय एवं सीआरसी केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद नगर पंचायत ने नियमित सफाई नहीं कराई। इस संबंध में सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    59 min ago
  • कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोडा CM सम्राट चौधरी ? Tension बड़ी
    1
    कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोडा CM सम्राट चौधरी ? Tension बड़ी
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • शेखपुरा - नागपंचमी पर्व पर परम्परा को निभाते हुये बरबीघा के खलीलचक गाँव में कबड्डी का खेल आज भी आकर्षक बना हुआ है
    1
    शेखपुरा - नागपंचमी पर्व पर परम्परा को निभाते हुये बरबीघा के खलीलचक गाँव में कबड्डी का खेल आज भी आकर्षक बना हुआ है
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था
    1
    शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था
शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    13 hrs ago
  • लखीसराय। सावन के पहला सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब सावन की पहली सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार की अहले सुबह करीब 6 बजे से ही मंदिर परिसर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से पहुंचे शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं के "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।
    1
    लखीसराय। सावन के पहला सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
सावन की पहली सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार की अहले सुबह करीब 6 बजे से ही मंदिर परिसर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से पहुंचे शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
श्रद्धालुओं के "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित
श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.