सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

- शहर में जिला प्रशासन ने क्यों निकाला है फ्लेग मार्च, कई थानो में होकर गुजरेगी मार्च चहलुम पर्व आज: इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक किया जाएगा याद, शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च शेखपुरा। इस्लाम धर्म के महत्वपूर्ण पर्व चहलुम को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पर्व हज़रत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम के 40 दिन बाद आने वाले इस अवसर पर मस्जिदों और इमामबाड़ों में विशेष मजलिस का आयोजन होगा, जहां इमाम हुसैन के बलिदान, सत्य और इंसाफ के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। चहलुम के अवसर पर विभिन्न स्थानों से जुलूस भी निकाले जाएंगे। श्रद्धालु दुआ, फ़ातिहा और नियाज़ का आयोजन कर शहीद-ए-करबला को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कई स्थानों पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं शर्बत का वितरण भी किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। चहलुम का पर्व त्याग, मानवता, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।1
- "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं" — प्रशांत किशोर का पहला बयान जनता के समर्थन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"1
- जय बिहार 💛💛💛1
- Ljp नवादा जिला अध्यक्ष ने मनोज ने चिराग की आदेश को दरकिनार भड़के भड़के कार्यकर्ता1
- लखीसराय। अशोक धाम में पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासक पूरी तरह मस्तैद लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर उमड़ी शिवभक्तों और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए हैं।सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह करीब 7 बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय दिखाई दी।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।1
- बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, चली गई 26 वर्षीय युवक की जान बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, चली गई 26 वर्षीय युवक की जान1
- छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 एवं 6 में पिछले लगभग छह महीनों से नल-जल योजना बंद रहने के कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड संख्या 4 में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन वार्ड संख्या 6 के कानू मोहल्ला के निवासियों को ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे लोगों में नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए थी, लेकिन योजना लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्ड 6 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पेयजल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सुनील कुमार, संजीत कुमार, उमेश कुमार, नरेश कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार और देवेंद्र साव ने प्रशासन से अविलंब खराब नल-जल योजना की मरम्मत कराने तथा वार्ड संख्या 6 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे इसकी जानकारी दिए।1
- बांकीपुर में जनसुराज की ऐतिहासिक जीत, शेखपुरा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न शेखपुरा। पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद शेखपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद कईम ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने इसे जनता की उम्मीदों की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुराज की नीतियों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी पूरे बिहार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस मौके पर धीरज, अज्जू, शदाब, हिमांशु, गुलशन, रोहन, बंटी, वसीम, सन्नी, रौशन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- बुढ़नीचक डकैती कांड का खुलासा | 4 आरोपी गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News बाढ़ के बुढ़नीचक में 24 जुलाई को हुई दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक स्वर्णकार भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूटे गए अधिकांश जेवरात, तीन मोबाइल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।1