logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांकीपुर में जनसुराज की ऐतिहासिक जीत, शेखपुरा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न शेखपुरा। पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद शेखपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद कईम ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने इसे जनता की उम्मीदों की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुराज की नीतियों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी पूरे बिहार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस मौके पर धीरज, अज्जू, शदाब, हिमांशु, गुलशन, रोहन, बंटी, वसीम, सन्नी, रौशन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
3 hrs ago

बांकीपुर में जनसुराज की ऐतिहासिक जीत, शेखपुरा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न शेखपुरा। पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद शेखपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद कईम ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने इसे जनता की उम्मीदों की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुराज की नीतियों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी पूरे बिहार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस मौके पर धीरज, अज्जू, शदाब, हिमांशु, गुलशन, रोहन, बंटी, वसीम, सन्नी, रौशन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन शिव मंदिर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन शिव मंदिर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और "हर-हर महादेव" व "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पूजा-अर्चना का क्रम सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे तक लगातार चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन किया। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई। श्रावणी मास की पहली सोमवारी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा पंचबदन शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    1
    बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन शिव मंदिर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 
बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन शिव मंदिर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और "हर-हर महादेव" व "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पूजा-अर्चना का क्रम सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे तक लगातार चलता रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन किया। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
श्रावणी मास की पहली सोमवारी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा पंचबदन शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    54 min ago
  • शेखपुरा - नागपंचमी पर्व पर परम्परा को निभाते हुये बरबीघा के खलीलचक गाँव में कबड्डी का खेल आज भी आकर्षक बना हुआ है
    1
    शेखपुरा - नागपंचमी पर्व पर परम्परा को निभाते हुये बरबीघा के खलीलचक गाँव में कबड्डी का खेल आज भी आकर्षक बना हुआ है
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट बाढ़। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर उत्तरवाहिनी गंगा के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक बाबा उमानाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत केंद्र बन गया। सोमवार तड़के से ही हजारों श्रद्धालु पटना सहित विभिन्न जिलों से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमानाथ धाम पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर और गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद कलश में गंगाजल भरकर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत तथा पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव", "बोल बम" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोषों से दिनभर गुंजायमान रहा। भक्तिमय माहौल में पूरा उमानाथ धाम शिवमय दिखाई दिया और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। धार्मिक मान्यता है कि सावन की सोमवारी पर भगवान शिव का व्रत एवं जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी अटूट विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा उमानाथ के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। बाबा उमानाथ धाम की महिमा आज भी जनमानस में इस प्रसिद्ध कहावत के रूप में जीवंत है— "बाढ़-बनारस एक है, बसे गंग के तीर; उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।" इसी मान्यता के कारण बाढ़ स्थित बाबा उमानाथ धाम की तुलना काशी से की जाती है। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित यह प्राचीन शिवधाम सावन के महीने में विशेष आस्था का केंद्र बन जाता है। यहां से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर), अशोक धाम, बैकुंठपुर सहित विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होते हैं। सावन की प्रथम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की यह विशाल भीड़ सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और गंगा की पावन परंपरा का जीवंत स्वरूप बनकर सामने आई। पूरे दिन बाबा उमानाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तों की आस्था से सराबोर रहा।
    1
    सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट
सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट
बाढ़। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर उत्तरवाहिनी गंगा के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक बाबा उमानाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत केंद्र बन गया। सोमवार तड़के से ही हजारों श्रद्धालु पटना सहित विभिन्न जिलों से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमानाथ धाम पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर और गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद कलश में गंगाजल भरकर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत तथा पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर "हर-हर महादेव", "बोल बम" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोषों से दिनभर गुंजायमान रहा। भक्तिमय माहौल में पूरा उमानाथ धाम शिवमय दिखाई दिया और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी।
धार्मिक मान्यता है कि सावन की सोमवारी पर भगवान शिव का व्रत एवं जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी अटूट विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा उमानाथ के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
बाबा उमानाथ धाम की महिमा आज भी जनमानस में इस प्रसिद्ध कहावत के रूप में जीवंत है—
"बाढ़-बनारस एक है, बसे गंग के तीर;
उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।"
इसी मान्यता के कारण बाढ़ स्थित बाबा उमानाथ धाम की तुलना काशी से की जाती है। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित यह प्राचीन शिवधाम सावन के महीने में विशेष आस्था का केंद्र बन जाता है। यहां से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर), अशोक धाम, बैकुंठपुर सहित विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होते हैं।
सावन की प्रथम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की यह विशाल भीड़ सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और गंगा की पावन परंपरा का जीवंत स्वरूप बनकर सामने आई। पूरे दिन बाबा उमानाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तों की आस्था से सराबोर रहा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • sawan ki pehla sombar ........................... Har Har Mahadev 🙏 .................................................................. m. mmmmmmmmmmmmm
    1
    sawan ki pehla sombar      ........................... 
Har Har Mahadev 🙏                    .................................................................. m. mmmmmmmmmmmmm
    user_MOKAMA GHAT (News)
    MOKAMA GHAT (News)
    मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • लखीसराय। ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने अगस्त के मासिक कार्यक्रम के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव एवं भंडारण व्यवस्था की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास प्रणाली, रिकॉर्ड संधारण तथा ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की गई। मौके पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, लखीसराय, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    लखीसराय। ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने अगस्त के मासिक कार्यक्रम के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव एवं भंडारण व्यवस्था की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास प्रणाली, रिकॉर्ड संधारण तथा ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की गई।
मौके पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, लखीसराय, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • जय बिहार 💛💛💛
    1
    जय बिहार 💛💛💛
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    7 hrs ago
  • Ljp नवादा जिला अध्यक्ष ने मनोज ने चिराग की आदेश को दरकिनार भड़के भड़के कार्यकर्ता
    1
    Ljp नवादा जिला अध्यक्ष ने मनोज ने चिराग की आदेश को दरकिनार भड़के भड़के कार्यकर्ता
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 एवं 6 में पिछले लगभग छह महीनों से नल-जल योजना बंद रहने के कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड संख्या 4 में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन वार्ड संख्या 6 के कानू मोहल्ला के निवासियों को ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे लोगों में नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए थी, लेकिन योजना लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्ड 6 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पेयजल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सुनील कुमार, संजीत कुमार, उमेश कुमार, नरेश कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार और देवेंद्र साव ने प्रशासन से अविलंब खराब नल-जल योजना की मरम्मत कराने तथा वार्ड संख्या 6 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे इसकी जानकारी दिए।
    1
    छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार
छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 एवं 6 में पिछले लगभग छह महीनों से नल-जल योजना बंद रहने के कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड संख्या 4 में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन वार्ड संख्या 6 के कानू मोहल्ला के निवासियों को ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे लोगों में नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए थी, लेकिन योजना लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्ड 6 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पेयजल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण सुनील कुमार, संजीत कुमार, उमेश कुमार, नरेश कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार और देवेंद्र साव ने प्रशासन से अविलंब खराब नल-जल योजना की मरम्मत कराने तथा वार्ड संख्या 6 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे इसकी जानकारी दिए।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.