बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन शिव मंदिर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढ़ी स्थित बाबा पंचबदन शिव मंदिर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और "हर-हर महादेव" व "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पूजा-अर्चना का क्रम सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे तक लगातार चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन किया। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई। श्रावणी मास की पहली सोमवारी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा पंचबदन शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

- शहर में जिला प्रशासन ने क्यों निकाला है फ्लेग मार्च, कई थानो में होकर गुजरेगी मार्च चहलुम पर्व आज: इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक किया जाएगा याद, शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च शेखपुरा। इस्लाम धर्म के महत्वपूर्ण पर्व चहलुम को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पर्व हज़रत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम के 40 दिन बाद आने वाले इस अवसर पर मस्जिदों और इमामबाड़ों में विशेष मजलिस का आयोजन होगा, जहां इमाम हुसैन के बलिदान, सत्य और इंसाफ के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। चहलुम के अवसर पर विभिन्न स्थानों से जुलूस भी निकाले जाएंगे। श्रद्धालु दुआ, फ़ातिहा और नियाज़ का आयोजन कर शहीद-ए-करबला को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कई स्थानों पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं शर्बत का वितरण भी किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। चहलुम का पर्व त्याग, मानवता, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।1
- "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं" — प्रशांत किशोर का पहला बयान जनता के समर्थन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"1
- भाजपा इतने वोटों से बांकीपुर उपचुनाव हारेगी कि कभी भी कुत्ता-बिल्ली को चुनाव लड़ाने की बात नहीं करेगी।1
- Ljp नवादा जिला अध्यक्ष ने मनोज ने चिराग की आदेश को दरकिनार भड़के भड़के कार्यकर्ता1
- लखीसराय। अशोक धाम में पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासक पूरी तरह मस्तैद लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर उमड़ी शिवभक्तों और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए हैं।सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुबह करीब 7 बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय दिखाई दी।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।1
- बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, चली गई 26 वर्षीय युवक की जान बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, चली गई 26 वर्षीय युवक की जान1
- छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार छह माह से नल-जल योजना ठप, चेवाड़ा के वार्ड 6 के लोगों ने पेयजल संकट दूर करने की लगाई गुहार। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 एवं 6 में पिछले लगभग छह महीनों से नल-जल योजना बंद रहने के कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड संख्या 4 में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन वार्ड संख्या 6 के कानू मोहल्ला के निवासियों को ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे लोगों में नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए थी, लेकिन योजना लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्ड 6 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पेयजल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सुनील कुमार, संजीत कुमार, उमेश कुमार, नरेश कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार और देवेंद्र साव ने प्रशासन से अविलंब खराब नल-जल योजना की मरम्मत कराने तथा वार्ड संख्या 6 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे इसकी जानकारी दिए।1
- बांकीपुर में जनसुराज की ऐतिहासिक जीत, शेखपुरा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न शेखपुरा। पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद शेखपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद कईम ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने इसे जनता की उम्मीदों की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुराज की नीतियों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी पूरे बिहार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस मौके पर धीरज, अज्जू, शदाब, हिमांशु, गुलशन, रोहन, बंटी, वसीम, सन्नी, रौशन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- बुढ़नीचक डकैती कांड का खुलासा | 4 आरोपी गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News बाढ़ के बुढ़नीचक में 24 जुलाई को हुई दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक स्वर्णकार भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूटे गए अधिकांश जेवरात, तीन मोबाइल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।1