logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुढ़नीचक डकैती कांड का खुलासा | 4 आरोपी गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News बाढ़ के बुढ़नीचक में 24 जुलाई को हुई दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक स्वर्णकार भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूटे गए अधिकांश जेवरात, तीन मोबाइल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

3 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बुढ़नीचक डकैती कांड का खुलासा | 4 आरोपी गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News गिरफ्तार | 15 लाख के जेवर बरामद | Barh News बाढ़ के बुढ़नीचक में 24 जुलाई को हुई दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक स्वर्णकार भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूटे गए अधिकांश जेवरात, तीन मोबाइल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट बाढ़। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर उत्तरवाहिनी गंगा के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक बाबा उमानाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत केंद्र बन गया। सोमवार तड़के से ही हजारों श्रद्धालु पटना सहित विभिन्न जिलों से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमानाथ धाम पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर और गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद कलश में गंगाजल भरकर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत तथा पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव", "बोल बम" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोषों से दिनभर गुंजायमान रहा। भक्तिमय माहौल में पूरा उमानाथ धाम शिवमय दिखाई दिया और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। धार्मिक मान्यता है कि सावन की सोमवारी पर भगवान शिव का व्रत एवं जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी अटूट विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा उमानाथ के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। बाबा उमानाथ धाम की महिमा आज भी जनमानस में इस प्रसिद्ध कहावत के रूप में जीवंत है— "बाढ़-बनारस एक है, बसे गंग के तीर; उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।" इसी मान्यता के कारण बाढ़ स्थित बाबा उमानाथ धाम की तुलना काशी से की जाती है। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित यह प्राचीन शिवधाम सावन के महीने में विशेष आस्था का केंद्र बन जाता है। यहां से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर), अशोक धाम, बैकुंठपुर सहित विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होते हैं। सावन की प्रथम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की यह विशाल भीड़ सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और गंगा की पावन परंपरा का जीवंत स्वरूप बनकर सामने आई। पूरे दिन बाबा उमानाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तों की आस्था से सराबोर रहा।
    1
    सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट
सावन की प्रथम सोमवारी पर बाबा उमानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गंगातट
बाढ़। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर उत्तरवाहिनी गंगा के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक बाबा उमानाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत केंद्र बन गया। सोमवार तड़के से ही हजारों श्रद्धालु पटना सहित विभिन्न जिलों से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमानाथ धाम पहुंचने लगे। पूरे दिन मंदिर परिसर और गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद कलश में गंगाजल भरकर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत तथा पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर "हर-हर महादेव", "बोल बम" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोषों से दिनभर गुंजायमान रहा। भक्तिमय माहौल में पूरा उमानाथ धाम शिवमय दिखाई दिया और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी।
धार्मिक मान्यता है कि सावन की सोमवारी पर भगवान शिव का व्रत एवं जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी अटूट विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा उमानाथ के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
बाबा उमानाथ धाम की महिमा आज भी जनमानस में इस प्रसिद्ध कहावत के रूप में जीवंत है—
"बाढ़-बनारस एक है, बसे गंग के तीर;
उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।"
इसी मान्यता के कारण बाढ़ स्थित बाबा उमानाथ धाम की तुलना काशी से की जाती है। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित यह प्राचीन शिवधाम सावन के महीने में विशेष आस्था का केंद्र बन जाता है। यहां से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर), अशोक धाम, बैकुंठपुर सहित विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होते हैं।
सावन की प्रथम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की यह विशाल भीड़ सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और गंगा की पावन परंपरा का जीवंत स्वरूप बनकर सामने आई। पूरे दिन बाबा उमानाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तों की आस्था से सराबोर रहा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • sawan ki pehla sombar ........................... Har Har Mahadev 🙏 .................................................................. m. mmmmmmmmmmmmm
    1
    sawan ki pehla sombar      ........................... 
Har Har Mahadev 🙏                    .................................................................. m. mmmmmmmmmmmmm
    user_MOKAMA GHAT (News)
    MOKAMA GHAT (News)
    मोकामा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • जय बिहार 💛💛💛
    1
    जय बिहार 💛💛💛
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    7 hrs ago
  • बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है। बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है।
    1
    बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है।
बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    7 hrs ago
  • NSH से ICH तक! बरौनी RMS कर्मचारी की ज़ुबानी, अंदर की पूरी कहानी। नमस्कार दोस्तों! मैं हूँ Aditya Vikram और मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं RMS बरौनी का एक कर्मचारी हूँ। आज मैं आपको बिहार के उस दिल की धड़कन दिखाने जा रहा हूँ, जिसके बिना देश का डाक सिस्टम थम जाएगा जो बरौनी कल तक NSH (National Sorting Hub) के नाम से जाना जाता था, आज वो ICH (Intra-Circle Hub) के रूप में 24 घंटे बिना थमे काम कर रहा है। रात के 2 बजे जब आप सो रहे होते हैं, तब यहाँ लाखों चिट्ठियां और पार्सल देश के कोने-कोने में भेजने के लिए छांटे जा रहे होते हैं। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, देश सेवा है। अगर आपको एक RMS कर्मचारी की यह मेहनत और हमारे बरौनी का यह रूप पसंद आया हो, तो Shuru App पर इस वीडियो को लाइक करें, मुझे फॉलो करें और शेयर करके हर बिहारी तक पहुँचाएं! जय हिंद!" #Barauni #RMSBarauni #BarauniICH #IndiaPost #BiharGaurav #BegusaraiNews #ShuruApp #PostalHeroes #LocalToNational
    3
    NSH से ICH तक! बरौनी RMS कर्मचारी की ज़ुबानी, अंदर की पूरी कहानी।
नमस्कार दोस्तों! मैं हूँ  Aditya Vikram और मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं RMS बरौनी का एक कर्मचारी हूँ। आज मैं आपको बिहार के उस दिल की धड़कन दिखाने जा रहा हूँ, जिसके बिना देश का डाक सिस्टम थम जाएगा
जो बरौनी कल तक NSH (National Sorting Hub) के नाम से जाना जाता था, आज वो ICH (Intra-Circle Hub) के रूप में 24 घंटे बिना थमे काम कर रहा है। रात के 2 बजे जब आप सो रहे होते हैं, तब यहाँ लाखों चिट्ठियां और पार्सल देश के कोने-कोने में भेजने के लिए छांटे जा रहे होते हैं।
यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, देश सेवा है। अगर आपको एक RMS कर्मचारी की यह मेहनत और हमारे बरौनी का यह रूप पसंद आया हो, तो Shuru App पर इस वीडियो को लाइक करें, मुझे फॉलो करें और शेयर करके हर बिहारी तक पहुँचाएं! जय हिंद!"
#Barauni #RMSBarauni #BarauniICH #IndiaPost #BiharGaurav #BegusaraiNews #ShuruApp #PostalHeroes #LocalToNational
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Teacher Barauni, Begusarai•
    14 hrs ago
  • बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बंपर जीत दर्ज की. बेगूसराय जैन स्वराज पार्टी के कार्यकर्ता नेता. ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी..
    1
    बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी  प्रशांत किशोर ने बंपर जीत दर्ज की. बेगूसराय जैन स्वराज पार्टी के कार्यकर्ता नेता. ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी..
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    11 min ago
  • सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ​​यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। ​ जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। ​राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। ​न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई ​माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    1
    सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक
सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ​​यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। ​ जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। ​राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। ​न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई ​माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। 
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    31 min ago
  • "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं" — प्रशांत किशोर का पहला बयान जनता के समर्थन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"
    1
    "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं" — प्रशांत किशोर का पहला बयान
जनता के समर्थन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा— "बांकीपुर की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.