Shuru
Apke Nagar Ki App…
ॐ नमः शिवाय 🙏 In the serene embrace of Kailash, where the moon kisses the Ganga flowing from His matted locks, Lord Shiva sits in eternal calm, while Mother Parvati's gentle gaze fills the cosmos with love. 💙🕉️ Together they embody the perfect union of strength & tenderness, destruction & creation, silence & melody. Their divine love whispers to every heart: true harmony blooms in surrender. 🌙🙏✨ Har Har Mahadev | Jai Mata Parvati
Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
ॐ नमः शिवाय 🙏 In the serene embrace of Kailash, where the moon kisses the Ganga flowing from His matted locks, Lord Shiva sits in eternal calm, while Mother Parvati's gentle gaze fills the cosmos with love. 💙🕉️ Together they embody the perfect union of strength & tenderness, destruction & creation, silence & melody. Their divine love whispers to every heart: true harmony blooms in surrender. 🌙🙏✨ Har Har Mahadev | Jai Mata Parvati
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी - बस स्टैंड के पास के के कॉन्टिनेंटल होटल के नजदीक एग रोल सेंटर पर हंगामा, कहा-सुनी के बाद नशे में धुत युवक ने काउंटर पर रखे अंडे सड़क पर फेंक दिए, दुकानदार को हजारों रुपये के नुकसान का आरोप, घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई1
- *बिजुआ अपडेट....* गुलरिया चीनी मील के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दो बाइको की टक्कर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और चीनी मिल के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर बिजुआ chc पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है3
- बरखेड़ा (पीलीभीत): प्रदेश सरकार जहां 'मिशन शक्ति फेज-5' के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का दावा कर रही है, वहीं बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। भोपतपुर गांव में एक महिला दबंगों के अत्याचार और पुलिस की कार्यप्रणाली के बीच न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि: दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल हैरानी की बात यह है कि रक्षक कही जाने वाली पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो उसे दो-दो घंटे थाने में बैठाया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। यही नहीं, महिला ने संबंधित दरोगा पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस गंभीर मामले में F.I.R. दर्ज नहीं की है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। प्रशासनिक चुप्पी और जन आक्रोश एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भोपतपुर की इस घटना ने स्थानीय पुलिस की संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा दिया है।2
- Post by Asha Rani1
- खबर का असर: शाहजहांपुर में जागा नगर निगम, लंबे समय से बंद काम हुआ शुरू शाहजहांपुर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। काफी समय से बंद पड़ा कार्य आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बंद कार्य को पुनः चालू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि खबर का असर साफ दिखाई दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- मेगा क्रेडिट कैम्प में 1022 ऋण स्वीकृत, 10.22 करोड़ से अधिक का वितरण शाहजहाँपुर, 20 फरवरी 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा चौडेरा शाखा में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कैम्प का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैम्प में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की जनपद की 166 शाखाओं ने सहभागिता की। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1022 प्रकरणों में 10 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के ऋण स्वीकृत/वितरित किए गए। स्वीकृत ऋण का विवरण इस प्रकार है— सीएम युवा योजना के 106 प्रकरणों में ₹380.05 लाख, पीएम सूर्य घर योजना के 25 प्रकरणों में ₹44.70 लाख, पीएम स्वनिधि योजना के 167 प्रकरणों में ₹21.53 लाख, मुद्रा योजना के 35 प्रकरणों में ₹208.10 लाख, पशुपालन योजना के 44 प्रकरणों में ₹93.15 लाख तथा अन्य योजनाओं के 165 प्रकरणों में ₹275.04 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। कैम्प में विशेष रूप से स्वरोजगार, लघु उद्यम, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर बल दिया गया, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में डीसी डीआईसी, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार, क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार (बैंक ऑफ़ बड़ौदा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एलडीएम एवं सभी बैंकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।2
- भोपाल - चलती गाड़ी की ड्राइविंग सीट छोड़ छत पर चढ़कर युवक ने खतरनाक स्टंट किया, रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालने का वीडियो सामने आया1
- पूरनपुर (पीलीभीत): पिछले कुछ समय से पूरनपुर क्षेत्र में दो किन्नर गुटों के बीच चल रहा वर्चस्व का विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है। मारपीट और तनातनी की घटनाओं के बाद आयोजित हुई एक पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली है। इस फैसले के बाद इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। दीपा किन्नर बनीं 'गुरु', पूरनपुर गुट ने दी मान्यता विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हुई इस पंचायत में एक बड़ा निर्णय लिया गया। पूरनपुर के दूसरे गुट ने दीपा किन्नर की गुरुता को स्वीकार कर लिया है। अब सभी किन्नर दीपा किन्नर के नेतृत्व में उनके शिष्य (चेले) बनकर कार्य करेंगे। अब साथ मिलकर मांगेंगे 'बधाई' समझौते की मुख्य बातें: एकजुटता: दोनों पक्ष अब अलग-अलग गुटों में बंटने के बजाय एक साथ मिलकर 'बधाई' (नेग) मांगने का काम करेंगे। शांति का वादा: पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा या विवाद न करने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। क्षेत्र का बंटवारा खत्म: अब इलाके में वर्चस्व को लेकर कोई खींचतान नहीं होगी। "विवाद से किसी का भला नहीं होता। हम अब सब एक हैं और दीपा किन्नर की देखरेख में मिलकर काम करेंगे। समाज में शांति बनी रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।" — पंचायत में मौजूद सदस्य1
- Post by MAHARAJ SINGH1