बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाजीपुर में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 12 स्कूली वाहन सीज 40 वाहनों का चालान, करीब 6 लाख रुपये जुर्माना; मानक पूरे न करने वाले 36 वाहन निलंबित गाजीपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गाजीपुर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 स्कूली वाहनों को सीज किया गया, जबकि 40 वाहनों का चालान कर करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम स्कूली वाहनों की लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, चालक का सत्यापन तथा अन्य निर्धारित मानकों की पड़ताल की जा रही है। विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाना है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में एक घंटे से अधिक समय न लगे, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही स्कूली वाहनों के चालकों का सत्यापन और वाहनों का निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य किया गया है। स्कूलों को उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि स्कूली वाहनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। एआरटीओ के अनुसार, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्धारित मानकों में सुधार नहीं करने वाले 64 स्कूली वाहनों की रेड लिस्ट तैयार की गई थी। इनमें से 36 वाहन अभी भी निर्धारित मानक पूरे नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा। दरअसल, स्कूल जाने वाला हर बच्चा महज एक यात्री नहीं, बल्कि किसी परिवार की उम्मीद और अभिभावकों के विश्वास का हिस्सा है। ऐसे में सुरक्षित स्कूली परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों की साझा जिम्मेदारी है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाजीपुर में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 12 स्कूली वाहन सीज 40 वाहनों का चालान, करीब 6 लाख रुपये जुर्माना; मानक पूरे न करने वाले 36 वाहन निलंबित गाजीपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गाजीपुर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 स्कूली वाहनों को सीज किया गया, जबकि 40 वाहनों का चालान कर करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम स्कूली वाहनों की लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, चालक का सत्यापन तथा अन्य निर्धारित मानकों की पड़ताल की जा रही है। विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाना है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में एक घंटे
से अधिक समय न लगे, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही स्कूली वाहनों के चालकों का सत्यापन और वाहनों का निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य किया गया है। स्कूलों को उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि स्कूली वाहनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। एआरटीओ के अनुसार, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्धारित मानकों में सुधार नहीं करने वाले 64 स्कूली वाहनों की रेड लिस्ट तैयार की गई थी। इनमें से 36 वाहन अभी भी निर्धारित मानक पूरे नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा। दरअसल, स्कूल जाने वाला हर बच्चा महज एक यात्री नहीं, बल्कि किसी परिवार की उम्मीद और अभिभावकों के विश्वास का हिस्सा है। ऐसे में सुरक्षित स्कूली परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों की साझा जिम्मेदारी है।
- खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।1
- भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा राक्षबन्धन पर बहनों को योगी सरकार का तोफा भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा सरकार के इस तोहफे से महिलाओं में छाई खुशी महिला के साथ जाने वाले एक व्यक्ति का भी नही लगेगा कोई किराया 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 तारीख रात्रि 12 बजे तक फ़्री रहेगी बस सेवा1
- Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari1
- कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है कमालपुर।कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति,बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।4
- सकलडीहा के लेहरा मनेहार में ट्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने किया प्रदर्शन1
- बलिया: दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाते समय दर्दनाक हादसा, 11 KV तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 2 गंभीर रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- 26 अगस्त को तिब्बत बार्डर के पास रसुआ में आई अचानक बाढ़ नेपाल के रसुआ गांव में अचानक बाढ़ आने से लोग भागकर अपनी अपनी जान बहुत मोसिबत से बचा रहे हैं इस बाढ़ ने तो इतना अपना प्रचंड पावरफुल दिखाया कि जनमानस में त्राहि-त्राहि की गूंज सुनाई दे रही है जान बचाओ लाखों कमाओ आंधी कि तरह चलने व दौङने वाली बाढ़ तूफान के साथ पहली बार देखा गया तिब्बत बार्डर के निकट रसूआ गांव के लोगो का कहना है।1
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1