logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौंसर में आज भी आंदोलन जारी, कर्मचारियों ने न्याय की उठाई मांग पांढुर्णा:-सौंसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन आज भी लगातार जारी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीएमओ डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। 17 अप्रैल से शुरू हुई यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अब तेज होती नजर आ रही है। आंदोलन का असर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो वे अनशन शुरू करेंगे और आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।सौंसर बीएमओ के खिलाफ हड़ताल तेज, मांगें पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी।

11 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
3b71a8cc-c6e6-4b30-9320-b14992a0def1
1a9a0f94-cbed-48ef-830e-f49b0c26beeb
8e256732-592f-4357-9efa-88bff8b501f8

सौंसर में आज भी आंदोलन जारी, कर्मचारियों ने न्याय की उठाई मांग पांढुर्णा:-सौंसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन आज भी लगातार जारी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीएमओ डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। 17 अप्रैल से शुरू हुई यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अब तेज होती नजर आ रही है। आंदोलन का असर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो वे अनशन शुरू करेंगे और आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।सौंसर बीएमओ के खिलाफ हड़ताल तेज, मांगें पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची। मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
    1
    पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची।
मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा।
गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    11 hrs ago
  • नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त 🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार* 🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। 🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 1. *लक्कीराज गोस्वामी* 2. *प्रभांशु डोंगरे* 🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* *02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)* 🔹 *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    1
    नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त
🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 
🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 
🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार*
🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई।
🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 
1. *लक्कीराज गोस्वामी* 
2. *प्रभांशु डोंगरे* 
🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* 
*02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)*
🔹 *सराहनीय भूमिका:* 
निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह, 19 बाइक बरामद! आज सोमवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 19 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनकी कीमत 12 लाख रुपये। थाना पार्किंग से चोरी की बाइक के मामले में SP अजय पांडेय के निर्देश पर CCTV से मुख्य आरोपी शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड और खरीदार विजय आहाके को गिरफ्तार किया।आरोपियों ने बैतूल, छिंदवाड़ा, अमरावती, नागपुर, वर्धा में चोरी कबूल की। नंबर प्लेट बदलकर पार्ट्स बेचते थे। शेख नसीम पर पुराने चोरी-मारपीट के केस।
    1
    छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह, 19 बाइक बरामद!
आज सोमवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 19 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनकी कीमत 12 लाख रुपये। थाना पार्किंग से चोरी की बाइक के मामले में SP अजय पांडेय के निर्देश पर CCTV से मुख्य आरोपी शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड और खरीदार विजय आहाके को गिरफ्तार किया।आरोपियों ने बैतूल, छिंदवाड़ा, अमरावती, नागपुर, वर्धा में चोरी कबूल की। नंबर प्लेट बदलकर पार्ट्स बेचते थे। शेख नसीम पर पुराने चोरी-मारपीट के केस।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में आठनेर विकासखंड सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से ग्राम नढा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया
    1
    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में आठनेर विकासखंड  सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से ग्राम नढा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में बैटरी ब्लास्ट, 7वीं का छात्र गंभीर रूप से झुलसा छिंदवाड़ा जिले के मुजावर क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला मानव नामक मासूम टॉर्च की बैटरी से खेलते समय हुए अचानक विस्फोट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बच्चा घर पर अकेला था और बैटरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी अचानक बैटरी में तेज धमाका हुआ, जिसने पलभर में ही मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे के हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है खासकर इस भीषण गर्मी के दौर में, जब बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ओवरहीटिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है।
    1
    छिंदवाड़ा में बैटरी ब्लास्ट, 7वीं का छात्र गंभीर रूप से झुलसा
छिंदवाड़ा जिले के मुजावर क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला मानव नामक मासूम टॉर्च की बैटरी से खेलते समय हुए अचानक विस्फोट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बच्चा घर पर अकेला था और बैटरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी अचानक बैटरी में तेज धमाका हुआ, जिसने पलभर में ही मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे के हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है खासकर इस भीषण गर्मी के दौर में, जब बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ओवरहीटिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नीतू सिंह परमार ने लिया तीसरी बार नपा अध्यक्ष का प्रभार नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा अब सब मिलकर करेंगे नगर का विकास मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया। आज पद भार ग्रहण करते ही नीतू सिंह परमार तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,विनोद बेले, शेख जाकिर,पूर्व पार्षदों सहित नपा cmo वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जहां नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिलकर करेंगे नगर का विकास।
    1
    नीतू सिंह परमार ने लिया  तीसरी बार नपा अध्यक्ष का प्रभार 
नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा अब सब मिलकर करेंगे नगर का विकास 
मुलताई। नपा अध्यक्ष पद कों लेकर चल रहे मामले मे आज विराम लग गया,अदालत मे चली लम्बी लड़ाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मनोनीत नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुप्रीम कोर्ट चले गई जहाँ वर्षा गढ़ेकर की अपील ख़ारिज होने से नीतू सिंह परमार कों अध्यक्ष बनाएं जाने का रास्ता साफ हो गया।
आज पद भार ग्रहण करते ही नीतू सिंह परमार तीसरी बार नपा अध्यक्ष बन गई,नपा सभा कक्ष मे आयोजित पद भार ग्रहण समारोह मे कांग्रेसी पार्षदों सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, कमल सोनी,विनोद बेले, शेख जाकिर,पूर्व पार्षदों सहित नपा cmo वीरेंद्र तिवारी एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
जहां नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार ने कहा कि सब मिलकर करेंगे नगर का विकास।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.