Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला चौगान मढ़िया के जवारे विसर्जन का अद्भुत दृश्य
Govardhan kushwaha
मंडला चौगान मढ़िया के जवारे विसर्जन का अद्भुत दृश्य
- User8418Mandla, Madhya Pradesh🤝4 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रशांत पटैल1
- Post by Salim khan1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला जिले के सुप्रसिद्ध रामनगर में स्थित मोती महल में कर्मचारियों के द्वारा आदिवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है मोती महल देखने के लिए गए आदिवासियों और कर्मचारियों के बीच वाद विवाद हो गया वाद विवाद इतना बढ़ गया कि मोती महल की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने जाति सूचक शब्द कहकर आदिवासियों का अपमान किया जिसके चलते सोमवार को शाम 4:30 बजे आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित होकर मोती महल पहुंचे इस मौके पर जिला पुरातत्व के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आदिवासी समुदाय की बातों को सुनकर 15 दिवस के अंदर वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। आदिवासी समुदाय ने मुख्य रूप से मोती महल के चार्ज को फ्री करने अतिक्रमण हटाने साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य करने जैसी प्रमुख मांगे भी रखी।1
- निचली गांव में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल घंसौर, 30 मार्च 2026 (सोमवार) घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत निचली गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानेगांव पिपरिया निवासी युवराज रंग डाले की टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या परते (पति मनोज परते) और भानमती बाई (पति बेनीराम), दोनों निवासी मानेगांव पिपरिया, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा भालीवाड़ा निवासी पंकज (पिता सरदार) को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा1
- डिंडोरी में हाथियों का मूवमेंट: दो किसानों की फसल चौपट, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडोरी (म.प्र.) जिले में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सोमवार को तीन नर हाथियों का दल डिंडोरी वन परिक्षेत्र के बासी देवरी जंगल से निकलकर देवकरा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल अनूपपुर जिले की सीमा से प्रवेश कर विभिन्न जंगल क्षेत्रों—रामगुड़ा, त्यागपुर, सारस ताल, गोपालपुर, बासी देवरी, नारायण डीह और टिकरी पिपरी—से गुजरते हुए बसनिया के कक्ष क्रमांक 239 तक पहुंचा। शाम होते ही हाथियों ने देवकरा गांव में किसान गिरवर सिंह और वन समिति अध्यक्ष छोटे लाल मरावी के खेतों में नुकसान किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व विभाग द्वारा सर्वे के बाद किया जाएगा, जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार सुबह हाथियों का दल मिंगडी गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। अधिकारियों ने दी समझाइश सोमवार रात डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, एसडीओ सुरेंद्र जाटव और रेंजर अतुल सिंह बघेल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए, कच्चे मकानों को अस्थायी रूप से खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहें और हाथियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें। छह टीमें कर रहीं निगरानी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। मुड़की, डिंडोरी, नेवसा, सारस ताल और नारायण डीह सर्किल के वनकर्मी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं। गांवों में मुनादी कराई जा रही है और वन समिति व ग्रामीणों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। महुआ और तेंदूपत्ता सीजन को देखते हुए जंगलों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर हाथी मित्र दल की भी सहायता ली जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बिजली विभाग से समन्वय कर आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों से कम से कम 250 मीटर की दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। 👉 फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।4
- Post by Salim khan1
- Post by प्रशांत पटैल1
- केंद्र एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता पर लगातार डाली जा रही महंगाई की मार, एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और 1 अप्रैल से बढ़ाई जा रही बिजली दरों के विरोध में आज मंडला के चिलमन चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडला द्वारा शहर अध्यक्ष एड रजनीश रंजन उसराठे जी एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र चंद्रोल जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रतीकात्मक रूप से "सरकार रूपी महंगाई की नींद सोई हुई भैंस" को जगाने के लिए पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया,ताकि जनता पर पड़ रही कठिनाइयों का दर्द सरकार समझ सके।1