रूट केयर फाउंडेशन द्वारा आज सिवान के भगवानपुर प्रखंड स्थित *राज रौशन सिंह महाविद्यालय, हिलसर* के प्रांगण में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं मेधावी छात्रों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साह एवं गरिमा से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें संस्था के उद्देश्यों एवं समाज सेवा, शिक्षा, जनकल्याण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। *शिक्षा गौरव सम्मान* के अंतर्गत सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। *समाजसेवा गौरव सम्मान* के तहत समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया। *सिवान गौरव सम्मान* के माध्यम से जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। *पत्रकारिता गौरव सम्मान* में निष्पक्ष एवं साहसिक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। *छात्र प्रतिभा सम्मान* के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षक सम्मान एवं छात्र प्रतिभा सम्मान जैसी पहलों को भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। 1.श्री देवाशीष सिन्हा जेल अधीक्षक सिवान 2.श्री अरुणोदय पांडेय पुलिस उपाधीक्षक निगरानी विभाग 3.श्री अभिजीत कुमार डीपीओ सिवान 4.मो.मिन्हाजुद्दीन असिस्टेंट डायरेक्टर सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट सिवान 5.श्री शम्भू शुक्ला प्रेसिडेंट बार काउंसिल सिवान 6.डॉ प्रियंका सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ सिवान 7. रुद्र दत्त रीजनल हेड सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया साथ ही संस्था के संस्थापक *श्री मंजेश पांडेय* के नेतृत्व में संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से *रणजीत सिंह, विश्वजीत गुप्ता, विपुल प्रसाद, धीरज पांडेय, अंजली पुष्कर चंदन, अल्पिता मिश्रा, मुजुंद पाठक, राजेश शुक्ला, कादिर अहमद, संतोष कुमार, ए.एस. अनवर, प्रकाश त्रिपाठी, राकेश कुमार पर्वत, विशाल सिंह, रोहित कुमार, अंशु तिवारी, दीपु यादव, रेशमी गिरी, आदित्य सिंह, विजेश पांडेय, विवेक पाठक, बबीता कुमारी, उर्मिला कुमारी, नवीन पांडेय, विवेक त्रिवेदी* सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, कई अतिथियों ने संस्था के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री मंजेश पांडेय के समर्पण एवं नेतृत्व की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में संस्था निरंतर समाजहित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। रूट केयर फाउंडेशन का यह सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
रूट केयर फाउंडेशन द्वारा आज सिवान के भगवानपुर प्रखंड स्थित *राज रौशन सिंह महाविद्यालय, हिलसर* के प्रांगण में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं मेधावी छात्रों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साह एवं गरिमा से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें संस्था के उद्देश्यों एवं समाज सेवा, शिक्षा, जनकल्याण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। *शिक्षा गौरव सम्मान* के अंतर्गत सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए
सम्मानित किया गया। *समाजसेवा गौरव सम्मान* के तहत समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया। *सिवान गौरव सम्मान* के माध्यम से जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। *पत्रकारिता गौरव सम्मान* में निष्पक्ष एवं साहसिक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। *छात्र प्रतिभा सम्मान* के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षक सम्मान एवं छात्र प्रतिभा सम्मान जैसी पहलों को भविष्य निर्माण की दिशा
में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। 1.श्री देवाशीष सिन्हा जेल अधीक्षक सिवान 2.श्री अरुणोदय पांडेय पुलिस उपाधीक्षक निगरानी विभाग 3.श्री अभिजीत कुमार डीपीओ सिवान 4.मो.मिन्हाजुद्दीन असिस्टेंट डायरेक्टर सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट सिवान 5.श्री शम्भू शुक्ला प्रेसिडेंट बार काउंसिल सिवान 6.डॉ प्रियंका सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ सिवान 7. रुद्र दत्त रीजनल हेड सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया साथ ही संस्था के संस्थापक *श्री मंजेश पांडेय* के नेतृत्व में संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से *रणजीत सिंह, विश्वजीत गुप्ता, विपुल प्रसाद, धीरज पांडेय, अंजली पुष्कर चंदन, अल्पिता मिश्रा, मुजुंद पाठक, राजेश शुक्ला, कादिर अहमद, संतोष कुमार, ए.एस. अनवर, प्रकाश त्रिपाठी, राकेश कुमार पर्वत, विशाल सिंह, रोहित कुमार, अंशु तिवारी, दीपु यादव, रेशमी गिरी, आदित्य
सिंह, विजेश पांडेय, विवेक पाठक, बबीता कुमारी, उर्मिला कुमारी, नवीन पांडेय, विवेक त्रिवेदी* सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, कई अतिथियों ने संस्था के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री मंजेश पांडेय के समर्पण एवं नेतृत्व की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में संस्था निरंतर समाजहित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। रूट केयर फाउंडेशन का यह सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
- Mera nal bhut din se kharab hai lekin ward se koi helf nhi mil rha hai ward number -5 ward ka name-jitendar thakur panchayt -tewtha block -Maharajganj1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS / THE NATURE EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय जी हाँ, प्रिय मित्रों एवं आदरणीय मह अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)2
- बंगाल चुनाव दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी झाल मुरी खाने पहुंच गए दुकान पर । एक मामूली से भुज बेचने वाला गया के रहने वाला युवक की दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी जी पहुंचकर मात्र ₹10 का भुज खरीद कर खा उसके बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से खूब वायरल हो रहा है कुछ कहेंगे कमेंट करके जरूर बताइएगा rn news 241
- do pariwaro ke bich khatranak khunni ladai1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में एक युवक ने नया मोबाइल फोन न मिलने पर खुद को चाकू मार लिया। जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में रवि क्रमार (20) ने अपने पिता द्वारा नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। रवि कुमार, जो राघो पंडित का बेटा है, काफी समय से एक महंगा मोबाडल फोन खरीदने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई। पिता ने बताया कि अभी नया फोन दिलाने की स्थिति नहीं है। पिता के इनकार के बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने पहले अपना पुराना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड दिया। इसके बाद, उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने रवि को लहू-लुहान हालत में पाया और तत्काल उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया..1
- सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.1
- मनियर में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की लहन और कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। इस अभियान में मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है।1
- surat palayan kar rahe majduro ko bhid cantrol karne ke name par dekhiye kaise pita ja raha hai kya isi kabil hai hm bihari1