ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में एक युवक ने नया मोबाइल फोन न मिलने पर खुद को चाकू मार लिया। जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में रवि क्रमार (20) ने अपने पिता द्वारा नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। रवि कुमार, जो राघो पंडित का बेटा है, काफी समय से एक महंगा मोबाडल फोन खरीदने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई। पिता ने बताया कि अभी नया फोन दिलाने की स्थिति नहीं है। पिता के इनकार के बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने पहले अपना पुराना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड दिया। इसके बाद, उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने रवि को लहू-लुहान हालत में पाया और तत्काल उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया..
ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में एक युवक ने नया मोबाइल फोन न मिलने पर खुद को चाकू मार लिया। जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में रवि क्रमार (20) ने अपने पिता द्वारा नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। रवि कुमार, जो राघो पंडित का बेटा है, काफी समय से एक महंगा मोबाडल फोन खरीदने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई। पिता ने बताया कि अभी नया फोन दिलाने की स्थिति नहीं है। पिता के इनकार के बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने पहले अपना पुराना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड दिया। इसके बाद, उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने रवि को लहू-लुहान हालत में पाया और तत्काल उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया..
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में एक युवक ने नया मोबाइल फोन न मिलने पर खुद को चाकू मार लिया। जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में रवि क्रमार (20) ने अपने पिता द्वारा नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। रवि कुमार, जो राघो पंडित का बेटा है, काफी समय से एक महंगा मोबाडल फोन खरीदने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई। पिता ने बताया कि अभी नया फोन दिलाने की स्थिति नहीं है। पिता के इनकार के बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने पहले अपना पुराना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड दिया। इसके बाद, उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने रवि को लहू-लुहान हालत में पाया और तत्काल उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया..1
- बंगाल चुनाव दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी झाल मुरी खाने पहुंच गए दुकान पर । एक मामूली से भुज बेचने वाला गया के रहने वाला युवक की दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी जी पहुंचकर मात्र ₹10 का भुज खरीद कर खा उसके बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से खूब वायरल हो रहा है कुछ कहेंगे कमेंट करके जरूर बताइएगा rn news 241
- ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में महंगी क्यों होती है? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #Online #offline #education1
- ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में महंगी क्यों होती है? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #Online #offline #education1
- नौतन। प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत के बेली माई स्थितनवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व रुद महायज्ञ को लेकर रविवार को भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। यह यात्रा बेली माई स्थान और मच्छर गांव चौक होते हुए बथना नदी के घाट पर पहुँची। वहां आचार्यों द्वारा यजमान प्रमोद साह एवं कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी कराई गई। जलबोझी के पश्चात कन्याएं पुनः मंदिर परिसर पहुँचीं, जिसके बाद विधिवत पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।शोभायात्रा में शामिल पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमीत कुमार गिरी, उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामक्षत्री यादव, सचिव लालसाहेब यादव, यादों लाल बैठा, गुड्डू राउत,अमित मिश्र रामचन्द्र गिरी,विजय गिरी ने बताया कि भोलेनाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। इसमें पूरे पंचायत के लोग उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।वही आयोजन समिति के शास्त्री जी महाराज ने बताया की अयोध्या से पधारे विद्वान प्रवचनकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन श्रीराम कथा एवं धार्मिक प्रवचन किया जाएगा। 19 अप्रैल से लेकर मंदिर में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। वही 29 अप्रैल तक चलेगा।1
- बैरिया प्रखंड के फुलियाखांड पंचायत अंतर्गत बैरा टोला गांव में शुक्रवार रात हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 4-5 बाइक पर सवार करीब 20 हमलावरों ने राधेश्याम यादव पर हमला कर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार दोपहर करीब दो बजे नौतन विधानसभा के विधायक सह आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।1
- नौतन स्थानीय प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत स्थित बेली माई स्थान के प्रांगण में आयोजित रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में डुबो दिया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने फीता काटकर किया। इस भव्य आयोजन में 1001 कन्याओं सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे और भगवा ध्वज के साथ निकली यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बलुआ, नौतन बाजार और पांडेय टोला होते हुए बथना गंडक घाट तक पहुंची, जहां हर कदम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा, वहीं जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा से पूर्व अयोध्या से पधारे आचार्य पंडित आदित्य शरण शास्त्री, कृष्णा शास्त्री, गोलु शास्त्री, चुन्नू शास्त्री, मैथुन शास्त्री, बब्लू शास्त्री एवं मिथलेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों द्वारा यज्ञभूमि का विधिवत पूजन कराया गया। इसके बाद भगवा ध्वज के साथ कलश यात्रा बथना घाट पहुंची, जहां विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधि से कन्याओं से कलश में पवित्र जल भरवाया। जल भरने के उपरांत यात्रा पुनः यज्ञ स्थल लौटकर विधि-विधान के साथ कलशों को यज्ञमंडप में स्थापित किया गया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन प्रातः अयोध्या से आए कथावाचकों द्वारा प्रवचन का आयोजन होगा, जबकि प्रत्येक रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। 24 अप्रैल को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा, जबकि 29 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। इस महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के शिकारी यादव, नंदलाल यादव, राम क्षत्री यादव, जिला परिषद सदस्य अरशद राजा, मुखिया प्रतिनिधि यादों लाल बैठा, उपेंद्र सिंह, बच्चा ठाकुर, बच्चा साह, उमेश सिंह, मनोज गिरी सहित अनेक गणमान्य लोगों का सक्रिय योगदान रहा। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस सहित विभिन्न खेल-तमाशों की भी व्यवस्था की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में पुलिस ने दो साल पहले एक लापता युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार का नरमंड और जबडा एक नाले से बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब छह बजे अपने 3 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक उसका मोबाडल बंद आ रहा था। जब चंदन की मां ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने अनभिज्ञता जतार्ड। परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन चंदन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 29 फरवरी 2024 को चंदन की मां ने कुचायकोट थाना में लिखित आवेदन दिया। इसमें सासामुसा गांव निवासी अमरनाथ कसेरा (26), मन्नू कुमार (20) और दीपक कुमार (21) को नामजद आरोपी बनाया गया था आरोप था कि ये लोग चंदन को घर से तिलक समारोह में ले गए थे और उसके साथ कोर्ड अनहोनी की थी।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वे सभी रिहा हो गए। आरोपियों की रिहाई के खिलाफ परिजन हाईकोर्ट पहंचे थे।हाल ही में, उन्होंने एसपी विनय तिवारी से मिलकर बेटे की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। एसपी विनय तिवारी ने तत्काल एक टीम गठित की और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते चंदन की हत्या कर शव को नाले में दफनाने की बात कबूल की, जिसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। दरअसल, युवक आरोपियों के बहन से प्रेम करता था। डसी रंजिश के चलते साजिश के तहत युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गर्ड। साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को नाले में गाड दिया गया था. ताकि किसी को भनक न लगे और यह एक साधारण गुमशुदगी का मामला बना रहे। गोपालगंज पुलिस ने बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच और DNA टेस्ट के लिए भेज दिया है, ताकि वैज्ञानिक रूप से मृतक की पहचान की पुष्टि हो सके। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।।कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि आरोपियो से पूछताछ करने पर उसने प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की बात कही है। उन्होनें बताया कि हत्यारोपी दीपक की बहन से चंदन का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दीपक को लग गर्ड और उसने अपने दो दोस्तों के मदद से उसे घर से बुलाकर ले गया।गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल तीसरा आरोपी फरार है...1