Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में महंगी क्यों होती है? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #Online #offline #education
विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में महंगी क्यों होती है? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #Online #offline #education
More news from बिहार and nearby areas
- ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में महंगी क्यों होती है? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #Online #offline #education1
- ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में महंगी क्यों होती है? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #Online #offline #education1
- हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में पुलिस ने दो साल पहले एक लापता युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार का नरमंड और जबडा एक नाले से बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब छह बजे अपने 3 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक उसका मोबाडल बंद आ रहा था। जब चंदन की मां ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने अनभिज्ञता जतार्ड। परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन चंदन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 29 फरवरी 2024 को चंदन की मां ने कुचायकोट थाना में लिखित आवेदन दिया। इसमें सासामुसा गांव निवासी अमरनाथ कसेरा (26), मन्नू कुमार (20) और दीपक कुमार (21) को नामजद आरोपी बनाया गया था आरोप था कि ये लोग चंदन को घर से तिलक समारोह में ले गए थे और उसके साथ कोर्ड अनहोनी की थी।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वे सभी रिहा हो गए। आरोपियों की रिहाई के खिलाफ परिजन हाईकोर्ट पहंचे थे।हाल ही में, उन्होंने एसपी विनय तिवारी से मिलकर बेटे की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। एसपी विनय तिवारी ने तत्काल एक टीम गठित की और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते चंदन की हत्या कर शव को नाले में दफनाने की बात कबूल की, जिसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। दरअसल, युवक आरोपियों के बहन से प्रेम करता था। डसी रंजिश के चलते साजिश के तहत युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गर्ड। साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को नाले में गाड दिया गया था. ताकि किसी को भनक न लगे और यह एक साधारण गुमशुदगी का मामला बना रहे। गोपालगंज पुलिस ने बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच और DNA टेस्ट के लिए भेज दिया है, ताकि वैज्ञानिक रूप से मृतक की पहचान की पुष्टि हो सके। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।।कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि आरोपियो से पूछताछ करने पर उसने प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की बात कही है। उन्होनें बताया कि हत्यारोपी दीपक की बहन से चंदन का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दीपक को लग गर्ड और उसने अपने दो दोस्तों के मदद से उसे घर से बुलाकर ले गया।गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल तीसरा आरोपी फरार है...1
- नौतन स्थानीय प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत स्थित बेली माई स्थान के प्रांगण में आयोजित रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में डुबो दिया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने फीता काटकर किया। इस भव्य आयोजन में 1001 कन्याओं सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे और भगवा ध्वज के साथ निकली यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बलुआ, नौतन बाजार और पांडेय टोला होते हुए बथना गंडक घाट तक पहुंची, जहां हर कदम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा, वहीं जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा से पूर्व अयोध्या से पधारे आचार्य पंडित आदित्य शरण शास्त्री, कृष्णा शास्त्री, गोलु शास्त्री, चुन्नू शास्त्री, मैथुन शास्त्री, बब्लू शास्त्री एवं मिथलेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों द्वारा यज्ञभूमि का विधिवत पूजन कराया गया। इसके बाद भगवा ध्वज के साथ कलश यात्रा बथना घाट पहुंची, जहां विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधि से कन्याओं से कलश में पवित्र जल भरवाया। जल भरने के उपरांत यात्रा पुनः यज्ञ स्थल लौटकर विधि-विधान के साथ कलशों को यज्ञमंडप में स्थापित किया गया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन प्रातः अयोध्या से आए कथावाचकों द्वारा प्रवचन का आयोजन होगा, जबकि प्रत्येक रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। 24 अप्रैल को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा, जबकि 29 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। इस महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के शिकारी यादव, नंदलाल यादव, राम क्षत्री यादव, जिला परिषद सदस्य अरशद राजा, मुखिया प्रतिनिधि यादों लाल बैठा, उपेंद्र सिंह, बच्चा ठाकुर, बच्चा साह, उमेश सिंह, मनोज गिरी सहित अनेक गणमान्य लोगों का सक्रिय योगदान रहा। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस सहित विभिन्न खेल-तमाशों की भी व्यवस्था की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।1
- रुद्र महायज्ञ व शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई “जय श्री राम” व “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा इलाका नौतन। प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत स्थित बेली माई स्थान पर नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ के आयोजन को लेकर रविवार को भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर बेली माई स्थान और मच्छर गांव चौक होते हुए बथना नदी घाट तक पहुंची। वहां आचार्यों द्वारा यजमान प्रमोद साह एवं कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जलबोझी कराई गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार गिरी, उपाध्यक्ष नंदलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामक्षत्री यादव, सचिव लालसाहेब यादव, यादों लाल बैठा, गुड्डू राउत, अमित मिश्र, रामचंद्र गिरी, विजय गिरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। पूरे पंचायत के लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। वहीं, आयोजन समिति के शास्त्री जी महाराज ने जानकारी दी कि अयोध्या से पधारे विद्वान प्रवचनकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन श्रीराम कथा एवं धार्मिक प्रवचन किया जाएगा। यह आयोजन 19 अप्रैल से प्रारंभ होकर 29 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद वितरण का विशेष कार्यक्रम भी शामिल है।1
- बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर से निकला खाटू श्याम बाबा का निशान शोभा रथ यात्रा। यह रथयात्रा लाल बाजार में घुमते हुए श्री गोपीनाथ पंचायत मंदिर के उपर श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचा। 19.04.20261
- 10th और 12th में 1st आने का निंजा टेक्निक By Rahul sir #reelsviralシ #viralreels #trendingreel #technique1