Shuru
Apke Nagar Ki App…
BANTI KING 🦅💫
More news from बिहार and nearby areas
- 🔴आज बिहार विधानसभा के शून्यकाल में हसनपुर के माननीय विधायक श्री राज कुमार राय जी ने किसानों के हित में अति महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने हेतू मांग किया। धन्यवाद विधायक जी 🌹🌹🌹🌹🌹1
- यह वीडियो हिटहै1
- बिहार,समस्तीपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में चलने वाली मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न । परीक्षार्थियों ने जताया समाज सेवी के प्रति आभार एक दूसरे को लगाई गुलाल ।1
- कोटेदार पर अनाज बेचने का आरोप, जांच की मांग शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पात्र गृहस्थी कार्ड धारक है, इसके बावजूद उसे निर्धारित तिथि पर अनाज नहीं मिला। आरोप है कि कोटेदार द्वारा राशन का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया और अनाज बेचने की भी आशंका जताई गई है। #राशन_घोटाला #सरकारी_अनाज #राशन_वितरण #ग्रामीण_शिकायत #कोटेदार_पर_आरोप #प्रशासन_से_कार्रवाई #गरीबों_का_हक #जांच_की_मांग1
- बहादुरपुर स्थित मास इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मुरारी मोहन झा (विधायक, केवटी विधानसभा क्षेत्र), मिथिला रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े विद्वान डॉ. मित्रनाथ झा, जीसस एंड मैरी अकादमी की प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा झा, डॉन बॉस्को स्कूल के प्रिंसिपल फहद आब्दी तथा डायरेक्टर अबू बकर आब्दी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा कुमारी झा ने की। विद्यालय के निदेशक अवधेश कुमार चौधरी एवं सह निदेशक अश्वनी चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट छात्रों एवं उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नाफिसूल हसन (रिंकू), साहब मुखिया (एकमिघाट), डॉ. कुमारी निशा, अविनाश कुमार चौधरी (भारत विकास परिषद), डॉ. सी.एन. झा, श्री विवेकानंद ठाकुर, शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। दरभंगा जिला बल्लोंपूर इस्थित मास इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित मास इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, डॉ. मित्रनाथ झा (मिथिला रिसर्च इंस्टीट्यूट), जीसस एंड मैरी अकादमी की प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा झा, तथा डॉन बॉस्को स्कूल के प्रिंसिपल फहद आब्दी एवं डायरेक्टर अबू बकर आब्दी शामिल हुए। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा कुमारी झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निदेशक अवधेश कुमार चौधरी एवं सह निदेशक अश्वनी चौधरी ने सभी आगत अतिथियों का मिथिला के परंपरागत पाग चादर से स्वागत किए एवं विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास भी उतना ही आवश्यक है। विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नाफिसूल हसन (रिंकू), साहब मुखिया (एकमिघाट), डॉ. कुमारी निशा, अविनाश कुमार चौधरी (भारत विकास परिषद), डॉ. सी.एन. झा, श्री विवेकानंद ठाकुर, शंकर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- 🔴समस्तीपुर शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित पटेल मैदान के पीछे रिवाइव फिजियोथेरेपी एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह एक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फिजियोथेरेपी सेंटर है, जहां उन्नत तकनीकों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। आज स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी और विधान पार्षद तरूण चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई चिकित्सक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर में डॉ. आकृति द्वारा हड्डी, नस, खेल, कार्डियोपल्मोनरी और गायने से जुड़ी फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां लकवा, पोलियो, गठिया, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सेरेब्रल पाल्सी, पेरीआर्थराइटिस, चेहरे का लकवा, सायटिका, स्प्रेन, स्ट्रेन और खेलकूद से जुड़ी चोटों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा। साथ ही प्लास्टर खुलने के बाद होने वाली समस्याओं और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसी विशेष सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। रिवाइव फिजियोथेरेपी एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर के शुरू होने से अब समस्तीपुर और आसपास के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के टांढ़ा गांव में लाखों की हुई भीषण चोरी । लाखों की जेवरात लेकर अज्ञात चोर हुए फरार, छानबीन में जुटी पुलिस।1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1