Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के देवास में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
Jitendra Patidar
मध्य प्रदेश के देवास में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
- Jitendra PatidarKalapipal, Shajapur📌 *देवास हादसा:* *सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा* - *देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट* - *सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश* भोपाल/देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे की जानकारी लगते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।12 hrs ago
- Jitendra PatidarKalapipal, Shajapur*देवास में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट का live वीडियो 📸! दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, 4 की मौत* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/36dYey12 hrs ago
More news from Shajapur and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर आधारित नई पुस्तक 'अपनापन' का विमोचन 26 मई, 2026 को नई दिल्ली में होगा। इसे एक ऐसे साथी ने लिखा है जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक उनके साथ विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। यह पुस्तक युवाओं को राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।1
- मध्य प्रदेश वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 के हजारों पात्र अभ्यर्थी अपने हक और भविष्य के लिए राजधानी भोपाल में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 8721 पदों में से हजारों रिक्तियां अब भी खाली हैं, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। यह केवल एक भर्ती नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सपनों की लड़ाई है।1
- शुजालपुर की हाइलिंक सिटी कॉलोनी में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर का चैनल गेट काटने की कोशिश की, जो CCTV में कैद हो गई। पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर हुई इस घटना से आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों में डर का माहौल है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है।1
- मध्य प्रदेश के भोपाल में करोंद स्थित कोरल कासा अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर एक पेंटहाउस में भीषण आग लग गई। अपार्टमेंट का फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते रहवासियों ने सूझबूझ से अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाई। इस अग्निकांड में पूरा पेंटहाउस जलकर खाक हो गया।1
- मध्य प्रदेश के भोपाल में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक दिल छू लेने वाली मिसाल सामने आई है। यह दिखाती है कि कैसे दोस्ती और भाईचारा धर्म की सभी सीमाओं को पार कर सकता है।1
- भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हॉकी डंडे लेकर घुसे बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। होली पर हुए विवाद के बाद एक पक्ष इलाज के लिए पहुंचा था, जिसके पीछे दूसरा पक्ष भी अस्पताल आ गया। हमले की कोशिश नाकाम होने पर उन्होंने परिसर में उत्पात मचाया।1
- मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री ने राजगढ़-ब्यावरा में किसान महापंचायत के दौरान दिए अपने वक्तव्य को लेकर चल रही भ्रामक खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है, जबकि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रसारित किए जा रहे अंश कूट रचित हैं।1
- मध्य प्रदेश के देवास में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।1