Shuru
Apke Nagar Ki App…
Breaking News - यूपी में विकास की रफ्तार ने बदली तस्वीर लखनऊ। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचे और आधुनिक परिवहन व्यवस्था पर लगातार जोर दिया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता के तहत यूपी के एक्सप्रेसवे निर्धारित समय से पहले और कम लागत में तैयार किए जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे से प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ-साथ उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार से विकसित हो रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रहा है।
Pankaj Gupta
Breaking News - यूपी में विकास की रफ्तार ने बदली तस्वीर लखनऊ। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचे और आधुनिक परिवहन व्यवस्था पर लगातार जोर दिया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता के तहत यूपी के एक्सप्रेसवे निर्धारित समय से पहले और कम लागत में तैयार किए जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे से प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ-साथ उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार से विकसित हो रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🎤बुजुर्ग रहस्यमय मर्डर का राज़ जालौन पुलिस ने किया खुलासा🖥️ खबर जालौन से है जहां बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पिछले दिनों हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया भेजित्ती का बदला लेने को लेकर मृतक के बेटे के साले ने अपने जीजा के पिता की बहरहमी स हत्या कर दी थी और शव को को नहर के पास नलकूप के किनारे फेंक दिया था।उन्होंने कहा की बुजुर्ग के बेटे के साले ने ही की थी जीजा के पिता की हत्या जीजा के पिता द्वारा की गई बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या घटना जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर की है। हत्यआरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है । वाइट - पुलिस अधीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- एरी रेशम उत्पादन व अरंडी फसल सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन हीरापुर में 'मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0' के तहत संवाद; वैज्ञानिकों ने कीटनाशक छिड़काव और 'सेफ पीरियड' के बताए नियम उरई (जालौन)। ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम हीरापुर में एरी रेशमकीट एवं अरंडी फसल में कीट व रोग प्रबंधन पर वैज्ञानिक-किसान संवाद आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। संवाद का मुख्य उद्देश्य एरी रेशमकीट और उसके मुख्य पोषक पौधे अरंडी की फसल को कीट-रोगों से बचाने के वैज्ञानिक उपाय बताना था। केंद्रीय रेशम बोर्ड (बिलासपुर) के वैज्ञानिक डॉ. हसनसाब नदाफ ने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि अरंडी पर कीटनाशक प्रयोग करते समय रेशमकीट की संवेदनशीलता का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने अनुशंसित रसायनों के प्रयोग और उपचारित पत्तियों को कीटों को खिलाने से पहले निर्धारित 'सुरक्षित अवधि' का पालन करने पर जोर दिया। रेशम विकास अधिकारी मनोज कुमार पटेल ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पंचायत सहायक अजय कुमार निषाद ने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया, जबकि रेशम सहायक मुकेश कुमार श्रीवास ने आभार व्यक्त किया। रेशम बोर्ड की योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी हेतु केंद्रीय रेशम बोर्ड पोर्टल देखा जा सकता है।1
- Breaking News - यूपी में विकास की रफ्तार ने बदली तस्वीर लखनऊ। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचे और आधुनिक परिवहन व्यवस्था पर लगातार जोर दिया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता के तहत यूपी के एक्सप्रेसवे निर्धारित समय से पहले और कम लागत में तैयार किए जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे से प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ-साथ उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार से विकसित हो रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रहा है।1
- स्लग — ईद-ए-मीलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया जुलैहठी मार्केट, झंडों और झालरों से सजा पूरा बाजार कालपी (जालौन)। ईद-ए-मीलादुन्नबी के मौके पर कालपी शहर में खुशियों और रौनक का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर का जुलैहठी मार्केट रंग-बिरंगी रोशनी, झंडों और आकर्षक झालरों से जगमगा उठा है। त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही जुलैहठी मार्केट का नजारा देखते ही बन रहा है। जगह-जगह दुकानों पर खूबसूरत झंडे लगाए गए हैं, वहीं रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से बाजार को सजाया गया है। ईद-ए-मीलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर लोग झंडे, झालर और सजावट का सामान खरीदते नजर आए। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। देर शाम तक जुलैहठी मार्केट में लोगों की आवाजाही बनी रही और दुकानों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ नजर आई। रोशनी से सजा पूरा बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्योहार की रौनक के बीच बाजार में खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है। बाइट:- बरकत अंसारी समाजसेवी कालपी (जालौन)4
- प्रिंसिपल साहब हटाए जाएं' - यूपी के कन्नौज में Gen Alpha ये नारे लगा रहे हैं. इन देशद्रोही बच्चों पर मुकदमा लिखा जाए, जेल भेजा जाए. इनकी हिम्मत कैसे हुई प्रदर्शन करने की. सरकार यही तो करती है प्रिंसिपल साहब हटाए जाएं' - यूपी के कन्नौज में Gen Alpha ये नारे लगा रहे हैं.1
- कोंच में बुलडोजर एक्शन! नालों से हटाए अवैध कब्जे, अतिक्रमणकारियों से हुई नोंकझोंक!!.. जालौन में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नालों से हटाए कब्जे कोंच में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों से हुई नोकझोंक जालौन :- कोंच नगर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और नालों की सफाई के लिए प्रशासन ने बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। नायब तहसीलदार, नगर पालिका परिषद की टीम और पुलिस बल की संयुक्त मौजूदगी में चंदकुआं चौराहे के आसपास नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका परिषद कोंच की टीम ने बुलडोजर की मदद से नालों के ऊपर और आसपास किए गए कब्जों को हटाकर सफाई अभियान शुरू कराया। प्रशासन के मुताबिक, अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई और जल निकासी प्रभावित हो रही थी, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और नगर पालिका टीम एवं पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया और अभियान जारी रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।1
- जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- 🎤संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पर दिया धरना🖥️ संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पर दिया धरना दिल्ली पुलिस की ओर से राहुल गांधी से कहा गया कि 20 जुलाई की घटना की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा किया जा रहा है, आपकी (साहिल) शिकायत की काॅपी ले ली गई है उसे जांच अधिकारी को दिया जाएगा। लेकिन एफआईआर की मांग पर अड़े राहुल गांधी का धरना जारी है। राहुल के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर अब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सांसदों/नेताओं का संसद मार्ग थाने पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस का भी अतिरिक्त बल वहां पहुंचना शुरू हो गया है।2