Shuru
Apke Nagar Ki App…
mehnat se kamaya hua paisa acha lagta hai kyon ki anand
Satyavan Chauhan
mehnat se kamaya hua paisa acha lagta hai kyon ki anand
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by BALRAM1
- बिजली विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा कर पब्लिक को परेशान किया जा रहा है, बिना किlसी सूचना के मात्र 1 महीने के बकाया 1600 रुपए के लिए हमारी बिजली काट दी गई , और पैसा पैड करने के बाद भी आज 3 दिन से बिजली मीटर तक तो आ रही लेकिन घर के अंदर बिजली के जाने की अनुमति विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है जबकि महीने की अंतिम तारीख से पहले ही बिना नोटिस स्मार्ट मीटर द्वारा बिजली काट दी गई। उपभोक्ता का आर्थिक मानसिक शोषण हो रहा बिजली विभाग द्वारा1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली पर समीक्षा बैठक आयोजित* पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली पर समस्त विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पांडेय, समस्त चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, एसएसआई एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।* बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीआरएस (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई, ई-समन, साक्ष्य ऐप (Sakshya App) तथा यक्ष ऐप (Yaksh App) के उपयोग एवं प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।2
- 🙏👍1
- गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि देश के प्रसिद्ध हेयर विशेषज्ञ Jawed Habib ने यहां अपने पहले प्रीमियम सैलून का शुभारंभ किया है। पटना चौराहा, बड़हलगंज में खुले इस भव्य सैलून ने स्थानीय लोगों के लिए सौंदर्य और साज-सज्जा के नए द्वार खोल दिए हैं। यह अत्याधुनिक सैलून फ्रेंचाइज़ सहयोगियों प्रशांत कुमार सिंह, सलीम शेख और अरविंद शर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम ग्राहकों को बालों की कटिंग, उपचार, त्वचा की देखभाल और मेकअप जैसी उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगी। हर ग्राहक को एक विशेष और यादगार अनुभव देना इस सैलून की प्राथमिकता है। Jawed Habib Hair & Beauty Ltd देश की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने सौंदर्य उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 260 से अधिक शहरों में फैले 1000 से ज्यादा सैलून और अनेक प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से यह संस्था लाखों लोगों को सेवाएं और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। जावेद हबीब का उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि उच्च गुणवत्ता वाली सौंदर्य सेवाएं हर व्यक्ति तक सरल और किफायती रूप में पहुंच सकें। बड़हलगंज में इस प्रीमियम सैलून का शुभारंभ केवल एक नया व्यवसाय नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और आधुनिक जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। जो लोग इस प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए 9839051040 पर संपर्क कर सकते हैं। निष्कर्ष: बड़हलगंज में यह नया प्रीमियम सैलून अब स्टाइल, आत्मविश्वास और आधुनिकता का प्रतीक बनेगा, जो पूरे क्षेत्र को एक नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।1
- Post by Satyavan Chauhan1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर - बसखारी मार्ग पर स्थित जल जीवन मिशन के गोदाम में भीषण आग लगी जिसमें पाइप और केवल जल करके राख में तब्दील हो गया ।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1