logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ आरसीए का चुनावी कार्यक्रम सरकार ने कहा- जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे, सहकारिता रजिस्ट्रार हुए पेश राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ। हालांकि सरकार की ओर से कहा गया कि प्रशासक द्वारा जल्द चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करके चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। यह जानकारी जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ में बुधवार को सरकार की ओर से दी गई। दरअसल, पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने प्रशासक को निर्देश दिए थे कि वे अगली सुनवाई तक चुनाव कार्यक्रम कोर्ट में पेश करें। सुनवाई के दौरान सहकारिता रजिस्ट्रार समित शर्मा कोर्ट में पेश हुए, उन्होने कोर्ट को बताया कि चुनाव नहीं कराने पर एडहॉक कमेटी के सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अश्विनी जैमन ने कहा-सहकारिता रजिस्ट्रार को एडहॉक कमेटी के सदस्यों पर कार्रवाई के लिए कहा गया था। उन्होंने संबंधित जिलों के डिप्टी रजिस्ट्रार पर कार्रवाई की जिम्मेदारी डाल दी। हालांकि । रजिस्ट्रार का शपथ पत्र रिकोर्ड पर नहीं आने से कोर्ट ने सुनवाई 10 अगस्त तक टाल दी। हाईकोर्ट के तीन महीने में चुनाव के दिए निर्देश दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट ने 1 जुलाई को पूर्व रणजी खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह की जनहित याचिका पर आदेश देते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया था। वहीं होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त करते हुए उन्हें चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। याचिका में आरोप लगाया गया था कि आरसीए की एडहॉक कमेटी का गठन 29 जून 2024 को केवल अंतरिम व्यवस्था के तौर पर किया गया था। उसे 3 महीने के भीतर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय में चुनाव नहीं कराए गए। इसकी बजाय बार-बार कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा। इससे आरसीए में निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका।

20 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
20 hrs ago
6b6a9503-0e9b-4d53-802a-1dce1d5efc6c

हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ आरसीए का चुनावी कार्यक्रम सरकार ने कहा- जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे, सहकारिता रजिस्ट्रार हुए पेश राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ। हालांकि सरकार की ओर से कहा गया कि प्रशासक द्वारा जल्द चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करके चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। यह जानकारी जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ में बुधवार को सरकार की ओर से दी गई। दरअसल, पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने प्रशासक को निर्देश दिए थे कि वे अगली सुनवाई तक चुनाव कार्यक्रम कोर्ट में पेश करें। सुनवाई के दौरान सहकारिता रजिस्ट्रार समित शर्मा कोर्ट में पेश हुए, उन्होने कोर्ट को बताया कि चुनाव नहीं कराने पर एडहॉक कमेटी के सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अश्विनी जैमन ने कहा-सहकारिता रजिस्ट्रार को एडहॉक कमेटी के सदस्यों पर कार्रवाई के लिए कहा गया था। उन्होंने संबंधित जिलों के डिप्टी रजिस्ट्रार पर कार्रवाई की जिम्मेदारी डाल दी। हालांकि । रजिस्ट्रार का शपथ पत्र रिकोर्ड पर नहीं आने से कोर्ट ने सुनवाई 10 अगस्त तक टाल दी। हाईकोर्ट के तीन महीने में चुनाव के दिए निर्देश दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट ने 1 जुलाई को पूर्व रणजी खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह की जनहित याचिका पर आदेश देते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया था। वहीं होम सेक्रेटरी भास्कर ए. सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त करते हुए उन्हें चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। याचिका में आरोप लगाया गया था कि आरसीए की एडहॉक कमेटी का गठन 29 जून 2024 को केवल अंतरिम व्यवस्था के तौर पर किया गया था। उसे 3 महीने के भीतर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय में चुनाव नहीं कराए गए। इसकी बजाय बार-बार कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा। इससे आरसीए में निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया। पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है। इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
    1
    कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया।
पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है।
इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।
    1
    इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा
यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    6 hrs ago
  • आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    1
    आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    8 hrs ago
  • ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    1
    ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन


नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • asha sahyogini News Rajsamand Asha sahyogini ke adhikar kai jankari aapka koi Agni sambandhi samasyaon se Samadhan hetu jatak
    1
    asha sahyogini News Rajsamand Asha sahyogini ke adhikar kai jankari 
aapka koi Agni sambandhi samasyaon se Samadhan hetu jatak
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक Ticket - 99159 तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन, जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद, सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान, आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी। बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )
    3
    पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक
Ticket - 99159
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने  कमर कसी,
जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन,
जिला प्रभारी जगदीश  जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद,
सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, 
कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान,
आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी।
बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।
    1
    मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.