Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवम मिश्रा के घर एक और लैंबॉर्गिनीकर देखी गयी कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी शिवम मिश्रा के आवास पर एक और लैंबॉर्गिनी कार देखी गई है। हादसे के बाद सामने आए इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पहले से जब्त की गई कार के अलावा आरोपी के घर पर मौजूद दूसरी लग्जरी कार ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आरोपी के पास एक से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं? क्या जांच में सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल होगी? पुलिस अब इस नए सबूत पर क्या कार्रवाई करेगी? मामले की जांच जारी, कानपुर पुलिस पर बढ़ा दबाव।
VS live news
शिवम मिश्रा के घर एक और लैंबॉर्गिनीकर देखी गयी कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी शिवम मिश्रा के आवास पर एक और लैंबॉर्गिनी कार देखी गई है। हादसे के बाद सामने आए इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पहले से जब्त की गई कार के अलावा आरोपी के घर पर मौजूद दूसरी लग्जरी कार ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आरोपी के पास एक से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं? क्या जांच में सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल होगी? पुलिस अब इस नए सबूत पर क्या कार्रवाई करेगी? मामले की जांच जारी, कानपुर पुलिस पर बढ़ा दबाव।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर: लेम्बोर्गनी कार की टक्कर से हादसा, पुलिस कमिश्नर का कड़ा एक्शन कानून का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई जरूर होगी., पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश कानपुर नगर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार लेम्बोर्गनी कार द्वारा सड़क हादसा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लग्जरी कार को कब्जे में लेकर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाला ने बताया कि हादसा बीते दिन हुआ था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान कार चालक का नाम भी प्रकाश में आ गया है और उससे संबंधित तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों और वाहन की गति समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है। चाहे वाहन लग्जरी लेम्बोर्गनी कार हो या सामान्य कार, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल की जा रही है।1
- युवती को बैंक की कुर्सी की जगह तलवार उठाकर सीमा पर दुश्मन देशों से लड़ना चाहिये। आख़िर ठाकुर जी की बेटी जो ठहरी। कानपुर #HDFC BANK ब्रांच की यह महिला कर्मी अपने कस्टमर को “ठाकुर” होने का रोब दिखाकर गाली बक रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल #वायरल #KanpurNews #viralvideochallenge #kanpurnews #publicshurunews #publicshuru #anoopnishadpatrakar1
- कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे पर एक के बाद एक बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई की बात कही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही दिखा रही है। हादसे में गरीबों को कुचला गया, मगर अब तक किसी ने हाल तक नहीं पूछा। आरोपी शिवम मिश्रा पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं। शराबी अमीर कारोबारी का बेटा घर पर आराम फरमा रहा है। पुलिस तो क्या होमगार्ड तक पूछताछ के लिए उसके घर नहीं पहुंचे। FIR, मेडिकल और गिरफ्तारी पर अब भी सवाल। क्या कानून अमीरों के लिए अलग और गरीबों के लिए अलग है क्या रसूख के आगे पुलिस भी बेबस है? कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड अब न्याय व्यवस्था की साख पर सवाल बन चुका है।1
- इलाज में लापरवाही को लेकर हंगामा, पुलिस बल तैनात, कानपुर नगर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गणेश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान मुलायम यादव, निवासी हरियानाला, शिवली ( कानपुर देहात ) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान गिरने से मुलायम के कंधे और पसली में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद 5 तारीख की शाम उन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, मृतक के भाई रोहित यादव ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर अस्पताल द्वारा अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा कराए गए। उनका कहना है कि जब मुलायम की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल संचालक सत्यम कुशवाहा टालमटोल करते रहे। रोहित के मुताबिक, रविवार को अल्ट्रासाउंड के बाद मुलायम को दो इंजेक्शन लगाए गए, जिसके तुरंत बाद उन्हें झटके आए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है, कि मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने जिम्मेदारी से बचने के लिए मरीज को कार्डियोलॉजी रेफर करने की औपचारिकता दिखाई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी रहीस अहमद ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उन्नाव रामलीला का हाल नशेड़ियों का केंद्र1
- प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से कच्चे मकान को पक्का मकान बात कर, गरीबों को आवास से कर रहे वंचित।।1
- उत्तर प्रदेश,कानपुर नगर शहर की जनता गंदगी के बीच जीवन यापन कर रही है बल्कि अराजकता बढ़ती जा रही है,, नगर निगम विभाग द्वारा IGRS मुख्यमंत्री पोर्टल को अनदेखा किया जा रहा है जलवा है,,इधर महापौर पुत्र बंटी पांडेय तलवार से केक काट कर उत्सव मना रहे हैं किसी ने सही कहा कि तलवार सत्ता के हाथ में हो तो अपराध भी उत्सव बन जाता है! तलवार से केक काटते महापौर पुत्र का वीडियो वायरल, लेकिन कानून और प्रशासन मौन!शहर में सत्ता के रुतबे का नया नजारा सामने आया है। शहर की महापौर, जिन्हें जनता “अम्मा” के नाम से जानती है, उनके पुत्र बंटी पांडेय का जन्मदिन राजशाही अंदाज में मनाया गया। भक्तों की वाहवाही, शाही ठाठ और तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “बंटी भईया हैं, जलवा क़ायम है,… कोई क्या कह सकता है?”यही संदेश पूरे शहर में गूंज रहा है। तलवार हो या कोई अन्य हथियार,,आम नागरिक अगर ऐसा करता तो शायद अब तक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका होता और पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने होती। लेकिन सत्ता से जुड़े नामों के सामने कानून क्यों मौन हो जाता है,नगर निगम में एकछत्र राज और राजनीतिक रसूख के बीच क़ानून मौन,क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है ? क्या सत्ता के सामने नियम बौने हो जाते हैं ?1
- कानपुर बिठूर के राजा नर्सिंग होम में हुई नवजात शिशु की मौत क़े बाद एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी जांच करने पहुंचे जांच में नर्सिंग होम में अवैध रूप से संचालित NICU कों किया सील कई अहम दस्तावेजों कों लिया कब्जे में। वहीं पुलिस का कहना है कि CMO द्वारा जांच कमेटी गठित कि गयीं है जांच में जों भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही जाएगी।1
- ककवन कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आंखों से दिखाई न देने के कारण एक सांड बेकाबू होकर दुकानों की ओर दौड़ने लगा। घबराया हुआ सांड कभी एक दुकान में घुसता तो कभी दूसरी तरफ भागता, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। स्थानीय दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को काबू में कर बड़ी बाजार इलाके में बांध दिया। बताया जा रहा है कि सांड दो दिनों से धूप में बंधा तड़प रहा था। सूचना पर डॉक्टर पहुंचकर उसका इलाज कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नगर पंचायत या पशु विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की है कि सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका समुचित उपचार कराया जाए, ताकि बाजार में दोबारा कोई हादसा न हो।1