Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर में आवारा साड का दिखा जोरदार आतंक ककवन कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आंखों से दिखाई न देने के कारण एक सांड बेकाबू होकर दुकानों की ओर दौड़ने लगा। घबराया हुआ सांड कभी एक दुकान में घुसता तो कभी दूसरी तरफ भागता, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। स्थानीय दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को काबू में कर बड़ी बाजार इलाके में बांध दिया। बताया जा रहा है कि सांड दो दिनों से धूप में बंधा तड़प रहा था। सूचना पर डॉक्टर पहुंचकर उसका इलाज कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नगर पंचायत या पशु विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की है कि सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका समुचित उपचार कराया जाए, ताकि बाजार में दोबारा कोई हादसा न हो।
VS live news
कानपुर में आवारा साड का दिखा जोरदार आतंक ककवन कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आंखों से दिखाई न देने के कारण एक सांड बेकाबू होकर दुकानों की ओर दौड़ने लगा। घबराया हुआ सांड कभी एक दुकान में घुसता तो कभी दूसरी तरफ भागता, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। स्थानीय दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को काबू में कर बड़ी बाजार इलाके में बांध दिया। बताया जा रहा है कि सांड दो दिनों से धूप में बंधा तड़प रहा था। सूचना पर डॉक्टर पहुंचकर उसका इलाज कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नगर पंचायत या पशु विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की है कि सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका समुचित उपचार कराया जाए, ताकि बाजार में दोबारा कोई हादसा न हो।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर शहर की जनता गंदगी के बीच जीवन यापन कर रही है बल्कि अराजकता बढ़ती जा रही है,, नगर निगम विभाग द्वारा IGRS मुख्यमंत्री पोर्टल को अनदेखा किया जा रहा है जलवा है,,इधर महापौर पुत्र बंटी पांडेय तलवार से केक काट कर उत्सव मना रहे हैं किसी ने सही कहा कि तलवार सत्ता के हाथ में हो तो अपराध भी उत्सव बन जाता है तलवार से केक काटते महापौर पुत्र का वीडियो वायरल, लेकिन कानून और प्रशासन मौन!शहर में सत्ता के रुतबे का नया नजारा सामने आया है शहर की महापौर, जिन्हें जनता “अम्मा” के नाम से जानती है, उनके पुत्र बंटी पांडेय का जन्मदिन राजशाही अंदाज में मनाया गया भक्तों की वाहवाही, शाही ठाठ और तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बंटी भईया हैं, जलवा क़ायम है,… कोई क्या कह सकता है?”यही संदेश पूरे शहर में गूंज रहा है तलवार हो या कोई अन्य हथियार,,आम नागरिक अगर ऐसा करता तो शायद अब तक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका होता और पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने होती। लेकिन सत्ता से जुड़े नामों के सामने कानून क्यों मौन हो जाता है नगर निगम में एकछत्र राज और राजनीतिक रसूख के बीच क़ानून मौन क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है1
- कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी शिवम मिश्रा के आवास पर एक और लैंबॉर्गिनी कार देखी गई है। हादसे के बाद सामने आए इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पहले से जब्त की गई कार के अलावा आरोपी के घर पर मौजूद दूसरी लग्जरी कार ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आरोपी के पास एक से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं? क्या जांच में सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल होगी? पुलिस अब इस नए सबूत पर क्या कार्रवाई करेगी? मामले की जांच जारी, कानपुर पुलिस पर बढ़ा दबाव।1
- यूपी,कानपुर ब्रेकिंग... कानपुर साउथ जोन के हनुमंत विहार पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.. कानपुर कमिश्नरेट के थाना हनुमंत विहार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित को थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत सहयोगी पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रो की सूचना पर नौबस्ता बाईपास के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप था कि प्रशांत शुक्ला उर्फ ईशू ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। विवेचना के दौरान दीपक शुक्ला का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी.. पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत शुक्ला उर्फ ईशू (39 वर्ष) निवासी भौती प्रतापपुर थाना सचेंडी तथा दीपक शुक्ला (32 वर्ष) निवासी भेलामऊ भीमसेन रोड थाना सचेंडी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले में पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गई हैं.. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अविसार सिंह, उपनिरीक्षक सैय्यद गुलाम अब्बास नकबी, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं कांस्टेबल लाखन सिंह शामिल रहे...1
- कानपुर कमिश्नरेट के थाना हनुमंत विहार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित को थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत सहयोगी पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रो की सूचना पर नौबस्ता बाईपास के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप था कि प्रशांत शुक्ला उर्फ ईशू ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। विवेचना के दौरान दीपक शुक्ला का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी.. पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत शुक्ला उर्फ ईशू (39 वर्ष) निवासी भौती प्रतापपुर थाना सचेंडी तथा दीपक शुक्ला (32 वर्ष) निवासी भेलामऊ भीमसेन रोड थाना सचेंडी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले में पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गई हैं.. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अविसार सिंह, उपनिरीक्षक सैय्यद गुलाम अब्बास नकबी, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं कांस्टेबल लाखन सिंह शामिल रहे...। #crime #update #publicshuru #anoopnishadpatrakar1
- आरोपी वारदात के बाद घर के बाहर बैठा मिला, कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रही गांव में सोमवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई, शराब के नशे में धुत पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर लोहे की सरिया और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर बेखौफ बैठा मिला, जिसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, दिनांक 09 फरवरी 2026 को यूपी-112 के माध्यम से थाना बर्रा पुलिस को सूचना मिली कि कर्रही गांव स्थित एक मकान के अंदर महिला की हत्या कर दी गई है, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बर्रा पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का शव घर के अंदर रक्तरंजित हालत में पड़ा था, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पति ने किसी ठोस वस्तु, लोहे की सरिया एवं ईंट से सिर पर जानलेवा प्रहार कर पत्नी की हत्या की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे, फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण घरेलू विवाद प्रतीत हो रहा है, मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- Post by Manoj Kumar1
- *बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली 40वीं कांवड़ यात्रा ।* परियर, उन्नाव। मरौंदा मझवारा और मरौंदा सूचित गांव से करीब दो सौ कांवड़ियों की टोली रविवार की सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ लोधेश्वर महादेव (बाराबंकी) के लिए पैदल रवाना हुई। स्थानीय गंगा तट से जल भरने के बाद कांवड़िये डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। टोली के महंत कमलेश ने बताया कि यह उनकी 40वीं कांवड़ यात्रा है। परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी कांवड़ियों ने महादेवा में जलाभिषेक का संकल्प लिया। इसके बाद 170 किलोमीटर लंबे पैदल सफर पर निकल पड़े। महंत ने बताया कि लोधेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने में करीब 40 से 45 घंटे लगते हैं। वहां जलाभिषेक और पूजा के बाद कांवड़िये विश्राम करेंगे और अगले दिन प्रसाद लेकर वापस लौटेंगे। कांवड़ यात्रा में ज्ञानेंद्र सिंह, अजय, ब्रजेश, राहुल, अजीत, अजय यादव, अमित, अखिलेश, अवधेश, राजेश, सौरभ, पिल्लू, धर्मसिंह, सर्वेश, मचल सिंह, सतेंद्र यादव, रघुवीर, मनोज, विपिन, बऊआ, विकास, विवेक, विकास वर्मा, सतेंद्र, श्याम जी यादव, रामजी, आदि लोग शामिल रहे। कावड़ यात्रा में।2
- कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में पुलिस बेबस! आरोपी शिवम मिश्रा तक नहीं पहुंच पा रही जांच टीम। जांच के नाटक का लाइव वीडियो। कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में बड़ा खुलासा। जांच अधिकारी शैलेश कुमार पांडे खुद मान रहे हैं कि वे आरोपी शिवम मिश्रा से मिल नहीं पा रहे हैं। पुलिस टीम उसके घर पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सवालों के घेरे में कानपुर पुलिस की कार्यशैली अरबपति के बेटे के घर में घुसने की हिम्मत नहीं “जांच” के नाम पर सिर्फ औपचारिकता गरीब के घर बुलडोजर, अमीर के सामने बेबसी मीडिया दबाव में दिखावटी कार्रवाई जहां गरीबों के घरों में पुलिस फोर्स के साथ घुस जाती है, वहीं केके मिश्रा के घर के बाहर पुलिस लाचार नजर आ रही है। क्या कानून सिर्फ गरीबों के लिए है? क्या शिवम मिश्रा को रसूख का कवच मिला हुआ है? अब सवाल यह है कब होगी आरोपी की गिरफ्तारी? कब मिलेगा पीड़ितों को इंसाफ?1