व्यवसाय विकास, प्रशिक्षण एवं बाजार से जुड़ाव पर विशेष फोकस* झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम भारत *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-15 सितंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-620* *=========================* *झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम से दुमका की महिला उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार का अवसर* *पलाश ब्रांड के माध्यम से डोकरा कला एवं स्थानीय उत्पादों को मिल रही नई पहचान* ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिला उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्र में सशक्त बनाने, उनके व्यवसाय का विस्तार करने तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत दुमका जिले में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। *व्यवसाय विकास, प्रशिक्षण एवं बाजार से जुड़ाव पर विशेष फोकस* झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) द्वारा अनुमोदित है, जिसे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, तकनीकी सहयोग, मार्केट लिंकेज एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनके उद्यम को मजबूत एवं टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। *ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता की अपार संभावनाएं : विधायक* इस अवसर पर जामा विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ा रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने तथा आय में वृद्धि का बेहतर अवसर मिलेगा। *पारंपरिक कला एवं हुनर को बाजार से जोड़ने की दिशा में पहल* जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती जोयस बेसरा ने कहा कि दुमका की ग्रामीण महिलाएं अपनी पारंपरिक कला एवं हुनर के माध्यम से विशिष्ट उत्पाद तैयार कर रही हैं। पलाश ब्रांड के माध्यम से इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पलाश ब्रांड के माध्यम से डोकरा उत्पादों को नई पहचान दुमका जिले की महिला उद्यमियों एवं शिल्पकारों द्वारा तैयार किए जा रहे डोकरा कला के आकर्षक एवं पारंपरिक उत्पादों को पलाश ब्रांड के तहत स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। स्टॉल में डोकरा से निर्मित विभिन्न कलाकृतियां, सजावटी सामग्री, पारंपरिक प्रतिमाएं, आभूषण एवं अन्य हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। *स्थानीय शिल्पकारों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य का अवसर* डोकरा कला झारखंड की समृद्ध पारंपरिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पलाश ब्रांड के माध्यम से डोकरा उत्पादों की ब्रांडिंग, प्रदर्शन एवं बाजार से जुड़ाव से स्थानीय महिला शिल्पकारों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। *150 उद्यमियों का होगा चयन, ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान* IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क के प्रतिनिधि श्री आलोक रंजन ने बताया कि झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के अंतर्गत 150 उद्यमियों का चयन किया जाना है। चयनित उद्यमियों को व्यक्तिगत व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, ब्रांडिंग एवं व्यवसाय विकास, तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी, नेटवर्किंग, मार्केट लिंकेज तथा सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्रता एवं कार्यक्रम के प्रावधानों के अनुसार ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता अनुदान/ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में उपलब्ध कराने का प्रावधान है। *महिला उद्यमियों एवं स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने का प्रयास* JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत ने कहा कि दुमका जिले में पलाश ब्रांड के माध्यम से महिला उद्यमियों एवं स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। डोकरा जैसे पारंपरिक उत्पादों को आकर्षक प्रस्तुतीकरण, बेहतर ब्रांडिंग एवं बाजार संपर्क प्रदान कर इन्हें स्थानीय बाजार के साथ-साथ व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डोकरा उत्पादों का पलाश ब्रांड के तहत स्टॉल लगना दुमका की स्थानीय कला एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण उदाहरण है। झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम ऐसे उद्यमियों को व्यवसाय के अगले स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के माध्यम से चयनित 150 उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ब्रांडिंग एवं व्यवसाय विकास, तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रक्रियाओं की जानकारी, नेटवर्किंग तथा मार्केट लिंकेज के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। पात्र उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय संस्थानों तक पहुंच बनाने में भी सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम के प्रावधानों के अनुसार पात्र उद्यमियों को ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता अनुदान अथवा ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में उपलब्ध कराने का प्रावधान है। *सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय संस्थानों तक पहुंच में सहायता।* 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन पात्र उद्यमी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Manufacturing एवं Services Sector में कार्यरत पात्र उद्यमी भी कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। JSLPS, दुमका द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में SHG, सखी मंडल एवं महिला उद्यमियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र उद्यमियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। “पलाश के साथ स्थानीय कला को बाजार, महिला उद्यमियों को पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान।” *==========================* *#team prd(Dumka)*

- सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।1
- दूसरे दिन जामताड़ा गांधी मैदान में दिखा आस्था और उत्साह का संगम। गणेश महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समिति व पुलिस रही मुस्तैद।1
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर समाहरणालय में परिचर्चा, हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प जामताड़ा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की। परिचर्चा को संबोधित करते हुए डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। हिंदी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को बढ़ावा देना सभी का नैतिक दायित्व है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार और प्रसार को बढ़ाने तथा इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार भी रखे। गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष समेत अन्य पदाधिकारी और समाहरणालय संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।2
- आज मैथन संजय चौक, बालाजी धाम मंदिर के पास जनता सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी रंजीत महतो ने कहा कि इस कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का समाधान कराने में हर संभव सहयोग करना है। इस कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जल सेवा, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड डोनर की सहायता, पेंशन संबंधी सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जनसेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग किया जाएगा। यह कार्यालय किसी एक पार्टी या राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं है। यहां सभी वर्ग, सभी समाज, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत है। सभी लोग यहां बैठकर क्षेत्र और समाज के हित में विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है। रंजीत महतो समाजसेवी | जनता की सेवा में सदैव तत्पर5
- कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।1
- गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।1
- बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गांधी मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। जामताड़ा न्यूज। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वें दस दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे। शाम होते-होते मेला परिसर में भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सक्रिय सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, जामताड़ा पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस जवानों ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।2