logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला* *मैहर* नेशनल हाईवे-30 पर सतना बाइपास के पास मैहर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक चलती कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 100 से 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP21 ZD 2516 है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर MP ZR 4091 बताया जा रहा है। यह ट्रक कथित रूप से UltraTech Cement प्लांट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कार में सवार बिनेंद्र पटेल अपने परिवार के साथ अमरपाटन से कटनी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

13 hrs ago
user_Neeraj Ravi
Neeraj Ravi
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
87bb1cea-251a-4150-b23b-f3cdd3588d2f

*ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला* *मैहर* नेशनल हाईवे-30 पर सतना बाइपास के पास मैहर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक चलती कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 100 से 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP21 ZD 2516 है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर MP ZR 4091 बताया जा रहा है। यह ट्रक कथित रूप से UltraTech Cement प्लांट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कार में सवार बिनेंद्र पटेल अपने परिवार के साथ अमरपाटन से कटनी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना - रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    1
    सतना -
रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। 
नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *रीवा में बेखौफ बदमाश: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल* ​रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सरेराह एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *​दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बेल्ट और डंडों का किया इस्तेमाल* ​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक अकेले युवक को घेर रखा है। बदमाश उसे बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे। *​राहगीर बने रहे तमाशबीन* ​हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना मुख्य सड़क पर हुई, जहाँ से कई वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस गुंडागर्दी के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों की दबंगई का आलम यह था कि वे सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते रहे और आसानी से मौके से फरार हो गए। *​पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* ​इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
    1
    *रीवा में बेखौफ बदमाश: बीच सड़क युवक को लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल*
​रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सरेराह एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*​दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बेल्ट और डंडों का किया इस्तेमाल*
​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक अकेले युवक को घेर रखा है। बदमाश उसे बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते रहे।
*​राहगीर बने रहे तमाशबीन*
​हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना मुख्य सड़क पर हुई, जहाँ से कई वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस गुंडागर्दी के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों की दबंगई का आलम यह था कि वे सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते रहे और आसानी से मौके से फरार हो गए।
*​पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल*
​इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नाले निर्माण में घटिया गुणवत्ता पर भड़के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, निष्पक्ष जांच की मांग मैहर- शारदा कॉलोनी पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर की राजनीति गर्मा गई है। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही नाले के क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे सीधे तौर पर भ्रष्ट तंत्र का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी बड़े प्रश्न खड़े किए निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत नदी की रेत ना होकर मिट्टी है गंभीर जांच की आवश्यकता पूरे मैहर शहर में खासकर सरकारी कार्यों में रामनगर कुबरी से आने वाली गुणवत्ता विहीन रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके परिणाम सामने है। प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि जनता के पैसे से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जाए। नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत रहेंगे और जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक आवाज उठाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द सुधार कार्य की मांग की है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। नगर में इस मुद्दे को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    नाले निर्माण में घटिया गुणवत्ता पर भड़के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, निष्पक्ष जांच की मांग
मैहर- शारदा कॉलोनी  पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर की राजनीति गर्मा गई है। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही नाले के क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे सीधे तौर पर भ्रष्ट तंत्र का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी बड़े प्रश्न खड़े किए निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत नदी की रेत ना होकर मिट्टी है गंभीर जांच की आवश्यकता पूरे मैहर शहर में खासकर सरकारी कार्यों में रामनगर  कुबरी से आने वाली गुणवत्ता विहीन रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके परिणाम सामने है।
प्रभात द्विवेदी  दद्दा ने कहा कि जनता के पैसे से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जाए।
नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयासरत रहेंगे और जब तक गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक आवाज उठाते रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द सुधार कार्य की मांग की है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
नगर में इस मुद्दे को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला
    3
    मैहर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    16 hrs ago
  • माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम की झालमुड़ी का आनंद लिया...
    1
    माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम की झालमुड़ी का आनंद लिया...
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सेमराधनाथ धाम का दिव्य आरती 19/04/2026 सेमराधनाथ धाम पालकी महोत्सव के अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया की इस बार पालकी महोत्सव 17/08/2026 को मनाया जायेगा इसकी तैयारी अभी से चलने लगी हैं और जनपद के सभी गणमान्य लोग के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जाता हैं
    1
    सेमराधनाथ धाम का दिव्य आरती 19/04/2026 
सेमराधनाथ धाम पालकी महोत्सव के अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया की इस बार पालकी महोत्सव 17/08/2026 को मनाया जायेगा इसकी तैयारी अभी से चलने लगी हैं और जनपद के सभी गणमान्य लोग के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जाता हैं
    user_YOGESH SINGH
    YOGESH SINGH
    State Department of Tourism मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मैहर सिविल अस्पतालके अंदर युवक का साइकिल स्टंट, वीडियो वायरल मैहर सिविल अस्पताल में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब एक युवक खुलेआम साइकिल चलाते हुए पूरे अस्पताल परिसर में सैर-सपाटा करता नजर आया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर युवक बेखौफ साइकिल दौड़ाता रहा लेकिन उसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आया जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। काफी देर बाद अस्पताल के एक गार्ड ने सक्रियता दिखाते हुए साइकिल सवार युवक को रोका। जिसके बाद अब साइकल से अस्पताल।में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर प वायरल हो रहा है इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रभारी डॉक्टर RN पांडे ने बताया की अस्पताल को बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो तैयार किया गया है यह काम अस्पताल परिसर के आसपास मौजूद दलालों के ऊपर शंका जताई गई है। अस्पताल प्रभारी ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है ताकि ऐसे दलालों पर कार्रवाई की जा सके। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रभारी आर एन पांडे ने क्या कुछ कहा लिए जानते हैं उनकी बात
    2
    मैहर सिविल अस्पतालके अंदर युवक का साइकिल स्टंट, वीडियो वायरल 
मैहर सिविल अस्पताल में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब एक युवक खुलेआम साइकिल चलाते हुए पूरे अस्पताल परिसर में सैर-सपाटा करता नजर आया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर युवक बेखौफ साइकिल दौड़ाता रहा लेकिन उसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आया जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। काफी देर बाद अस्पताल के एक गार्ड ने सक्रियता दिखाते हुए साइकिल सवार युवक को रोका। जिसके बाद अब साइकल से अस्पताल।में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर प
वायरल हो रहा है इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रभारी डॉक्टर RN पांडे ने बताया की अस्पताल को बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो तैयार किया गया है यह काम अस्पताल परिसर के आसपास मौजूद दलालों के ऊपर शंका जताई गई है। अस्पताल प्रभारी ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है ताकि ऐसे दलालों पर कार्रवाई की जा सके।
इस पूरे मामले में अस्पताल प्रभारी आर एन पांडे ने क्या कुछ कहा लिए जानते हैं उनकी बात
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सतना -रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    1
    सतना -रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.