बीना स्टेशन पर RPF का सख्त एक्शन नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, जरूरत पड़ी तो जेल भी जाना पड़ सकता है बीना स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सख्त रुख अपना लिया है। स्टेशन पर जगह–जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं, इसके बावजूद कई यात्री और स्थानीय लोग नियमों को दरकिनार कर दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है और यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए आरपीएफ द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सबसे पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को अनाउंसमेंट कर अपने वाहन हटाने के निर्देश दिए जाते हैं, ताकि लोग खुद ही नियमों का पालन करते हुए वाहन हटा लें। लेकिन इसके बावजूद जो वाहन अवैध रूप से नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाते हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है। आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ सख्त चेतावनी भी दी जा रही है। अधिकारियों का साफ कहना है कि स्टेशन परिसर में अव्यवस्था और जाम की स्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति जानबूझकर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 में जनवरी से 15 मार्च तक कुल 134 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं मार्च 2026 में 15 मार्च तक 70 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इससे साफ है कि आरपीएफ स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर लगातार सख्ती बरत रही है। आरपीएफ ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन खड़े करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। बीना से लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट लोकल न्यूज़ बीना स्टेशन पर RPF का सख्त एक्शन नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, जरूरत पड़ी तो जेल भी जाना पड़ सकता है

- लोकल न्यूज़ बीना स्टेशन पर RPF का सख्त एक्शन नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, जरूरत पड़ी तो जेल भी जाना पड़ सकता है1
- बीना कृषि उपज मंडी में फैली अनियमितताओं और किसानों की उपज से मिली आमदनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी परिसर में एकत्र होकर कृषि मंडी प्रबंधक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अब तक हुई चोरियों की भरपाई मंडी प्रबंधन से कराने की मांग की।1
- सुबह 5:00 बजे निकलती है परिवार तेरी जागेश्वर जी मंदिर से1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :-रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर आरपीएफ ने सख्त रुख अपना लिया है। स्टेशन परिसर में जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं, इसके बावजूद कई लोग दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए आरपीएफ द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सबसे पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को अपने वाहन हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया जाता है। इसके बाद भी जो वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाते हैं, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 में जनवरी से 15 मार्च तक कुल 134 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं मार्च माह में ही 15 मार्च तक 70 लोगों पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में अव्यवस्था और जाम की स्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 500 से 1000 रुपये तक का जुर्माना या एक महीने तक की जेल का प्रावधान भी है। आरपीएफ ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन खड़े करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग1
- खुरई का गौरव डोहेला महोत्सव आयोजन 2-3-4 अप्रैल को डोहेला किला परिसर में1
- Post by News reporter1
- sironj Bhawani nager idea tower bali gali ka Nirman karya nahi ho raha hai or yaha par hame bohot hi dikkat hai or pani ke time par to hamare pair doob jate hai or nahi nagerpalika dhyan de rahi hai or ye road ko 10saal ho gaya hai ye esa hi hai or nager palika ke log is colony ko abhaidhya batate hai or koyi bhi is gali ka dhyan nahi de raha hai or yaha per pani bhara rehene ke karna macchar bhi jayada ho jate hai jisse ki ghatak bimariyon ka samna karna padta hai hamko1
- साहू समाज द्वारा मां कर्मा जयंती धूमधामसर बनाई गई निकाला जुलूस एश्र्1