ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, गूंजा अमन-चैन का पैगाम अकीदत के साथ दरगाहों पर पेश की चादर, सजावट में नजर आया उत्सव का रंग पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिद में विशेष नमाज एवं दुआ का आयोजन हुआ। वहीं सुबह अंजुमन मदीना मस्जिद से निकले जुलूस में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस अंजुमन मदीना मस्जिद से रवाना होकर मुख्य मार्ग से निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग होते हुए सांवलिया जी चौराहा पहुंचा। यहां से जुलूस डूंगला मार्ग पर स्थित हजरत सैयद नूरशाह बाबा की दरगाह पहुंचा। अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर शरीफ पेश कर क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद जुलूस अड़वावाले बाबा की दरगाह पहुंचा, जहां भी अकीदतमंदों की ओर से चादर शरीफ पेश की गई। धार्मिक स्थलों पर पर्व को लेकर विशेष सजावट की गई थी। मदीना मस्जिद सहित हजरत सैयद नूरशाह बाबा की दरगाह और अड़वावाले बाबा के स्थान को रंग-बिरंगी रोशनी तथा गुलाब के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। झंडे लेकर शामिल हुए युवा जुलूस में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। हाथों में झंडे लेकर बड़ी संख्या में युवा जुलूस में शामिल हुए। समाज के पुरुष पारंपरिक परिधान में नजर आए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मदीना मस्जिद पहुंचा, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ इसका समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। चिकारड़ा चौकी सहित मंडफिया थाने का पुलिस जाप्ता जुलूस के साथ तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एएसआई कालू सिंह के निर्देशन में की गई।
ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, गूंजा अमन-चैन का पैगाम अकीदत के साथ दरगाहों पर पेश की चादर, सजावट में नजर आया उत्सव का रंग पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिद में विशेष नमाज एवं दुआ का आयोजन हुआ। वहीं सुबह अंजुमन मदीना मस्जिद से निकले जुलूस में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस अंजुमन मदीना मस्जिद से रवाना होकर मुख्य मार्ग से निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग होते हुए सांवलिया जी चौराहा पहुंचा। यहां से जुलूस डूंगला मार्ग पर स्थित हजरत सैयद नूरशाह बाबा की दरगाह पहुंचा। अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर शरीफ पेश कर क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद जुलूस अड़वावाले बाबा की दरगाह पहुंचा, जहां भी अकीदतमंदों की ओर से
चादर शरीफ पेश की गई। धार्मिक स्थलों पर पर्व को लेकर विशेष सजावट की गई थी। मदीना मस्जिद सहित हजरत सैयद नूरशाह बाबा की दरगाह और अड़वावाले बाबा के स्थान को रंग-बिरंगी रोशनी तथा गुलाब के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। झंडे लेकर शामिल हुए युवा जुलूस में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। हाथों में झंडे लेकर बड़ी संख्या में युवा जुलूस में शामिल हुए। समाज के पुरुष पारंपरिक परिधान में नजर आए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मदीना मस्जिद पहुंचा, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ इसका समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। चिकारड़ा चौकी सहित मंडफिया थाने का पुलिस जाप्ता जुलूस के साथ तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एएसआई कालू सिंह के निर्देशन में की गई।
- शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाइयों की कलाई पर बांधेगी रक्षासूत्र वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को भाई-बहन के असीम स्नेह व अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। बाजारों में राखियों एवं रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं के साथ युवतियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडित किशन लाल आमेटा व कानू आमेटा ने बताया की पंचांग गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन बेहद खास है। इस त्योहार में पूरे दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा।1
- चित्तौड़गढ़ में युवा संवाद से लेकर मातृशक्ति कार्यक्रम तक, कई अहम आयोजन और सियासी बयान सुर्खियों में युवाओं ने मंच से पूछे रोजगार और सुविधाओं पर सवाल, मातृशक्ति कार्यक्रम में सांसद-विधायक को बांधा रक्षा सूत्र; आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, सेन समाज ने मांगे टिकट, खेल जागरूकता अभियान और मुकेश की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी चर्चा में1
- nepal floods: कैसे 80 लोगों के ग्रुप के लिए काल बन गई कैलाश मानसरोवर यात्रा? नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 332 हो गई है. अब तक 900 से अधिक लोग लापता हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के क़रीब 300 लोग लापता हैं. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु से मानसरोवर की यात्रा पर गए 21 लोगों को नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है. बुधवार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि उनके ईशा फ़ाउंडेशन के 80 लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं और उनके बारे में कोई ख़बर नहीं है. माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, विशाल लंगर का भी रहा आयोजन पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ। रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।1
- सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- भटेवर क्षेत्र में खुशहाली की कामना को लेकर चारभुजा नाथ की महाप्रसादी का आयोजन, ग्रामीणों ने की इंद्रदेव की आराधना वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में अच्छी बरसात, फसलों की वृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर चारभुजानाथ की महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने इंद्रदेव की आराधना की। इस धार्मिक आयोजन को लेकर के समस्त ग्रामवासी चारभुजा नाथ के मंदिर पर एकत्रित हुए। इसके बाद ढोल की थाप पर ग्रामवासी गली मोहल्ले में होते हुए बाईपास चौराहे के पास स्थित महादेवजी के मंदिर पर पहुंचे। मंदिर पर छोगालाल पटेल, प्रकाश पटेल, परसराम पटेल सहित गांव के पंच पटेलों की मौजूदगी में विशेष पूजा अर्चना की गई। पंडित किशन लाल आमेटा के वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजा अर्चना करके भोलेनाथ का अभिषेक किया।1
- रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला2