Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं BIG BREAKING उसावां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौशाला संचालक दानवीर गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 उसावां। थाना उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला संचालक दानवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दानवीर गौवध एवं सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मामला अभिगांव गौशाला की घटना से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
Pravendra Singh
बदायूं BIG BREAKING उसावां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौशाला संचालक दानवीर गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 उसावां। थाना उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला संचालक दानवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दानवीर गौवध एवं सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मामला अभिगांव गौशाला की घटना से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
More news from Budaun and nearby areas
- दातागंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में बारिश के चलते सत्यभान का कच्चा मकान पूरी तरह ढहा दातागंज क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बारिश से सत्यभान का कच्चा मकान ढहा संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सत्यवान का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और जरूरी सामान सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई थीं। लगातार पानी बरसने के बाद मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं मलबे में दब गईं। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और रहने के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में परिवार की मदद की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई अन्य कच्चे मकान भी बारिश के कारण जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में प्रशासन को सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना चाहिए। परिवार ने तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की अपील की है।4
- बदायूं BIG BREAKING उसावां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौशाला संचालक दानवीर गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 उसावां। थाना उसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला संचालक दानवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दानवीर गौवध एवं सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मामला अभिगांव गौशाला की घटना से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।1
- #हापुड़ BIG BREAKING LIVE #UPDATE 🔴 कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ों से भरा कैंटर लूटा। दिल्ली से अमरोहा जा रहे कैंटर को ओवरटेक कर दिया वारदात को अंजाम। चालक और परिचालक को बंधक बनाकर जंगल में फेंका, कैंटर लेकर फरार। गढ़ कोतवाली क्षेत्र ग्राम बलवापुर के पास हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी।1
- प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग, विकासपुरी थाने पहुंचे AAP नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग, विकासपुरी थाने पहुंचे AAP नेता नई दिल्ली में AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पार्टी विधायकों और पार्षदों के साथ विकासपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। मामला तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के विवाद से जुड़ा है। AAP नेताओं ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जनपद न्यूज़ 24 यूपी सच की आवाज़, जनता के साथ1
- उझानी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को चोरी की मो0सा0 UP25CY9739 के साथ गिरफ्तार किया गया । सुश्री अंकिता शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना उझानी पुलिस द्वारा आज दिनाँक 28.09.26 को समय 13.45 बजे रौली रोड से मुखविर की सूचना पर तीन अभि0 गण 1.आकाश पुत्र उमाशंकर 2. समीर पुत्र समी अहमद 3. मनोज पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे एक मो0सा0 UP25CY9739 (HF DELUXE) बरामद की गयी उक्त मो0सा0 चोरी के सम्बन्ध में दिनाक 26.09.26 को वादी जयप्रकाश पुत्र बुद्धसैन नि0 ग्राम काशीधर्मपुर हाफिजगंज बरेली की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात अभि0 गण के विरुद्ध पंजीकृत है । चोरी की उक्त मो0सा0 बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317(2) BNS की बृद्दि कर गिरफ्तार शुदा अभि0 को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पताः- 1.आकाश पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ उम्र करीब 19 वर्ष 2. समीर पुत्र समी अहमद निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ उम्र करीब 16 वर्ष बाल अपरचारी 3. मनोज पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ उम्र करीब 23 वर्ष बरामदा माल का विवरणः- मो0सा0 UP25CY9739 (HF DELUXE) आपराधिक इतिहास अभियुक्त आकाश - 1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2)/317(2) BNS बीएनएस थाना उझानी बदायूँ आपराधिक इतिहास अभियुक्त समीर - 1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2)/317(2) BNS बीएनएस थाना उझानी बदायूँ आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज - 1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2)/317(2) BNS बीएनएस थाना उझानी बदायूँ गिरफ्तारी करने वाली टीमः- 1. उ0नि0 प्रवीन कुमार थाना उझानी, बदायूँ । 2. उ0नि0 प्रेमपाल सिंह थाना उझानी बदायूँ 3. का0 612 हिमांशु सिरोही थाना उझानी बदायूँ 4. का0 1128 नगेन्द्र सिंह थाना उझानी बदायूं 5. का0 619 प्रवीण कुमार थाना उझानी ब1
- बदायूॅं : यातायात पुलिस कर्मी द्वारा वाहनों से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल| बदायूॅं / एक यातायात पुलिस कर्मी का हाइवे पर वाहनों से वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी मिनी ट्रक के चालक से वसूली कर रहा है। जब मिनी ट्रक चला जाता है तब एक युवक पुलिस कर्मी के पास आता है और उसके हाथ में वसूल की गई रकम को देता है और पुलिस कर्मी उसे अपनी जेब में रख लेता है और इस क्षण को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते है। यह पुलिस और विभाग की जांच का विषय है कि इसमें कितनी सच्चाई है। वीडियो कब और कहां का है इसकी भी पुष्टि नही हो सकी है। चर्चाओं में वायरल वीडियो कछला का बताया जा रहा है।1
- बारिश का कर घर भर कर गिरी मकान की पिछली दीवाल बाल बाल बचा परिवार बारिश का कहर: भरभराकर गिरी मकान की पिछली दीवार, बाल-बाल बचा परि बार संवाददाता हुकुम सिंह भगौतीपुर गांव में लगातार बारिश से कमजोर हुई दीवार, हादसे में टली जनहानि दातागंज। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब गांवों में आफत बनती जा रही है। बारिश के चलते भगौतीपुर गांव में नेमपाल के मकान की पिछली दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के वक्त दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की पिछली दीवार में नमी बढ़ गई थी। पानी के लगातार असर से दीवार कमजोर हो गई और सोमवार को अचानक उसका एक बड़ा हिस्सा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। दीवार गिरते ही मलबा मकान के पीछे फैल गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। संयोग अच्छा रहा कि जिस समय दीवार गिरी, उस समय उसके आसपास कोई नहीं था। वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मलबा हटाने में परिवार की मदद की। लगातार बारिश से बढ़ रहा खतरा क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण गांवों में पुराने और कमजोर मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बारिश का पानी दीवारों में समाने से उनकी मजबूती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई मकानों की दीवारें पहले से ही जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में बारिश से प्रभावित और जर्जर मकानों का सर्वे कराया जाए। साथ ही जिन परिवारों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लगातार बारिश ने ग्रामीणों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।4
- ग्राम तिलोकपुर पोस्त उसहैत मजरा मुबारिकपुर जिला बदायूं 243641 अर्जुन सिंह पुत्र श्री श्यामपाल जी के यहां पानी का कहर बहुत तेज है धान बाजरा सकल गंज डूब गईं मजरा मुबारकपुर कटरा रोड तिलोकपुर मे बहुत तेज बारिश के कारण आज सुबह शाम पानी बढ़ रहा हैं बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है1