logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केकड़ी क्षेत्र के ग्राम सांपला में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार सुबह छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोध जताते हुए स्कूली छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, दो साल पहले कर्मोन्नत हुए इस स्कूल में एक भी प्रोफेसर नहीं है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भारी असर पड़ रहा है। स्थाई टीचर की मांग को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कूल में जल्द से जल्द टीचर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने की मांग की है।

2 days ago
user_सच बेधड़क / Kekri
सच बेधड़क / Kekri
Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
2 days ago

केकड़ी क्षेत्र के ग्राम सांपला में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार सुबह छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोध जताते हुए स्कूली छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, दो साल पहले कर्मोन्नत हुए इस स्कूल में एक भी प्रोफेसर नहीं है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भारी असर पड़ रहा है। स्थाई टीचर की मांग को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कूल में जल्द से जल्द टीचर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • केकड़ी क्षेत्र के काबरिया में दिन दहाड़े ट्रैक्टर चोरी की वारदात सामने आई है। केकड़ी शहर थाना क्षेत्र के काबरिया ग्राम में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर केकड़ी शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काबरिया निवासी सौभाग बैरवा पत्नी रामजीलाल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जुलाई को उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे वह अपने बाड़े में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर के बाहर खड़ा उनका ट्रैक्टर सफेद रंग की कार में सवार होकर आए कुछ लोग चोरी कर ले गए। रिपोर्ट में बताया गया कि जब उनके पति घर लौटे और ट्रैक्टर की तलाश की गई, तब जानकारी मिली कि सफेद कार में आए युवराज पुत्र सज्जनसिंह, महिपाल सिंह पुत्र सज्जनसिंह, रामलाल धाकड़ पुत्र रामनारायण धाकड़ तथा मुकेश गुर्जर पुत्र रामदेव गुर्जर, निवासी अजगरा, पुलिस थाना सरवाड़, ट्रैक्टर को अपने साथ ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर ले जाते हुए संदिग्ध नजर आ रहे है। केकड़ी शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर चोरी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    केकड़ी क्षेत्र के काबरिया में दिन दहाड़े ट्रैक्टर चोरी की वारदात सामने आई है।
केकड़ी शहर थाना क्षेत्र के काबरिया ग्राम में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर केकड़ी शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काबरिया निवासी सौभाग बैरवा पत्नी रामजीलाल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जुलाई को उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे वह अपने बाड़े में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर के बाहर खड़ा उनका ट्रैक्टर सफेद रंग की कार में सवार होकर आए कुछ लोग चोरी कर ले गए। रिपोर्ट में बताया गया कि जब उनके पति घर लौटे और ट्रैक्टर की तलाश की गई, तब जानकारी मिली कि सफेद कार में आए युवराज पुत्र सज्जनसिंह, महिपाल सिंह पुत्र सज्जनसिंह, रामलाल धाकड़ पुत्र रामनारायण धाकड़ तथा मुकेश गुर्जर पुत्र रामदेव गुर्जर, निवासी अजगरा, पुलिस थाना सरवाड़, ट्रैक्टर को अपने साथ ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर ले जाते हुए संदिग्ध नजर आ रहे है। केकड़ी शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर चोरी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_सच बेधड़क / Kekri
    सच बेधड़क / Kekri
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता से पूर्व पशु पक्षियों पर अत्याचार नहीं होते थे -आजादी के बाद बहुत हो रहे जिनमे गौ माता भी शामिल है -अनेक बुचड़ खाने खुल गए है यह देश का दुर्भाग्य है -संत जगबल्लभ राम जी केकड़ी:- सुरजपोल गेट के पास स्थित रामद्वारा में चातुर्मास के लिए पधारे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत जगबल्लभराम महाराज ने सोमवार रात्रि के समय होने वाले अपने प्रवचन में कहा कि स्वतंत्रता के पहले हमारे पशु पक्षी गोमाता पर कभी अत्याचार नहीं हुआ करता था। जबकि आजादी के बाद हमारे देश में हमारी सरकार हमारे लोग हमारे चुने हुए नेता गोवंश पर पर अत्याचार होने दे रहे हैं। हमारे ही लोग बड़े-बड़े बूचड़खाने कत्ल खाने खोल कर गोवंश का संहार कर नाश कर रहे हैं यह हमारे भारत का दुर्भाग्य है। इस कारण से हमारे संत महापुरुषों ने पिछले तीन माह में से को सम्मान अभियान आंदोलन चला रखा है। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले आंदोलन भी शांति से और अहिंसा पूर्वक चाहते हैं। इस संकल्प के साथ 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर संतों और गोसवेकों द्वारा ज्ञापन दिया गया था और शुक्रवार 27 जुलाई को जिला स्तर पर देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री, राज्यपाल महोदय ,मुख्यमंत्री, के नाम भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। हमारे जीवन में संस्कार का बड़ा अभाव है गौ माता में 36 करोड़ देवी देवता का वास है। मृत्यु के बाद गौ माता की पूंछ पकड़ कर ही हम वैतरणी पार कर सकते हैं। आप आशा करते हैं कि गौ माता वैतरणी पर कर दे तो आपके सामने साक्षात गौ माता दुविधा में पड़ी हुई हैं। आपको तारने के लिए उसको स्वीकार नहीं करते हो । और मृत्यु के बाद आशा रखते हैं यह कैसे संभव होगा । संत जगबल्लभराम महाराज ने कहा कि गौ माता की रक्षा होनी चाहिए हमारे पूज्यपाद राजेंद्र महाराज का कहना है कि जिस दिन इस देश की भूमि पर गौ माता का रक्त गिरना बंद हो जाएगा यह देश सोने की चिड़िया बन जाएगा। इस देश में इतनी पीड़ा इतनी दरिद्रता इस देश में इतनी समस्या उसका सारा का सारा कारण गौ माता की हत्या गौ माता का रक्त इस भारत की भूमि पर पड़ा हुआ हे ।और इस भूमि का सत्यानाश हो चुका है। इस रक्त के कारण हमारे देश की भूमि जीण सीण हो चुकी है। हमारे देश की कीर्ति समाप्त हो गई है। हमारे देश का वैभव समाप्त हो गया है। इस देश में रहने वाले लोग कभी घर के ताले नहीं लगाया करते थे। जीवन में कभी सुख समृद्धि की कमी नहीं थी। स्वर्ण रजत हीरे मोती बिखरे पड़े रहते थे। क्योंकि गौ माता की कृपा थी। गो धन ही हमारा धर्म था।और कोई के अलावा कुछ नहीं था। भगवान कृष्ण नौ लाख गायों को चराते थे पालते थे। उनकी रक्षा करते थे।और गायो को लेकर गए। इसलिएआज मुझे कहना पड़ रहा है कि वास्तव में आज की सरकार को सनातनी सरकार मानते हैं और सनातनी सरकार अपने में हिंदुओं की सुरक्षा समरसता और देश की सुरक्षा के लिए कटिबंध है तो उसको सबसे पहले एक काम करना चाहिए कि देश के अंदर गौ माता का रक्त नहीं बहे गौ माता की हत्या ना हो यह सब से पहले हो जाएगा तो यह देश अपने आप सुरक्षित और समृद्ध हो जाएगा और देश पूरे विश्व में जगतगुरु के पद पर प्रतिष्ठत हो जाएगा। *गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामद्वारा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम प्रातः 5:00 बजे से 6:00 तक रामधुनी, सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संत जगबल्लभराम महाराज के प्रवचन 10:15 बजे गुरु पूजन एवं 51थाली से महा आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। दिन में 3:00 बजे से 5:00 बजे तक महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। एवं रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक संत जग बल्लभ राम के प्रवचन होंगे।
    4
    स्वतंत्रता से पूर्व पशु पक्षियों पर अत्याचार नहीं होते थे -आजादी के बाद बहुत हो रहे जिनमे गौ माता भी शामिल है -अनेक बुचड़ खाने खुल गए है यह देश का दुर्भाग्य है -संत जगबल्लभ राम जी 
केकड़ी:- सुरजपोल गेट के  पास स्थित रामद्वारा में चातुर्मास के लिए पधारे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत जगबल्लभराम महाराज ने सोमवार रात्रि के समय होने वाले अपने प्रवचन में कहा कि स्वतंत्रता के पहले हमारे पशु पक्षी गोमाता पर कभी अत्याचार नहीं हुआ करता था। जबकि आजादी के बाद हमारे देश में हमारी सरकार हमारे लोग हमारे चुने हुए नेता गोवंश पर  पर अत्याचार होने दे रहे हैं। हमारे ही लोग बड़े-बड़े बूचड़खाने कत्ल खाने खोल कर गोवंश का संहार कर नाश कर रहे हैं  यह हमारे भारत का दुर्भाग्य है। इस कारण से हमारे संत महापुरुषों ने पिछले तीन माह में से को सम्मान अभियान  आंदोलन चला रखा है।  गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले आंदोलन भी शांति से और अहिंसा पूर्वक चाहते हैं। इस संकल्प के साथ 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर संतों और गोसवेकों द्वारा ज्ञापन दिया गया था और शुक्रवार 27 जुलाई को जिला स्तर पर देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री, राज्यपाल महोदय ,मुख्यमंत्री, के नाम भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। हमारे जीवन में संस्कार का बड़ा अभाव है गौ माता में 36 करोड़ देवी देवता का वास है।  मृत्यु के बाद गौ माता की पूंछ पकड़ कर ही हम वैतरणी पार कर सकते हैं। आप आशा करते हैं कि गौ माता वैतरणी  पर कर दे तो आपके सामने साक्षात गौ माता दुविधा में पड़ी हुई हैं। आपको तारने के लिए उसको स्वीकार नहीं करते हो । और मृत्यु के बाद आशा रखते हैं यह कैसे संभव होगा । संत जगबल्लभराम महाराज ने कहा कि गौ माता की रक्षा होनी चाहिए हमारे पूज्यपाद राजेंद्र  महाराज का कहना है कि जिस दिन इस देश की भूमि पर गौ माता का रक्त गिरना बंद हो जाएगा यह देश सोने की चिड़िया बन जाएगा। इस देश में इतनी पीड़ा इतनी दरिद्रता इस देश में इतनी समस्या उसका सारा का सारा कारण गौ माता की हत्या गौ माता का रक्त इस भारत की भूमि पर पड़ा हुआ हे ।और इस भूमि का सत्यानाश हो चुका है। इस रक्त के कारण हमारे देश की भूमि जीण सीण हो चुकी है। हमारे देश की कीर्ति समाप्त हो गई है। हमारे देश का वैभव समाप्त हो गया है। इस देश में रहने वाले लोग कभी घर के ताले नहीं लगाया करते थे। जीवन में कभी सुख समृद्धि की कमी नहीं थी। स्वर्ण रजत हीरे मोती बिखरे पड़े रहते थे। क्योंकि गौ माता की कृपा थी। गो धन ही हमारा धर्म था।और कोई के अलावा कुछ नहीं था। भगवान कृष्ण नौ लाख गायों को चराते थे पालते थे। उनकी रक्षा  करते थे।और गायो को लेकर गए। इसलिएआज मुझे कहना पड़ रहा है कि वास्तव में आज की सरकार को सनातनी सरकार मानते हैं और सनातनी सरकार अपने में हिंदुओं की सुरक्षा समरसता और देश की सुरक्षा के लिए कटिबंध है तो उसको सबसे पहले एक काम करना चाहिए कि देश के अंदर गौ माता का रक्त नहीं बहे गौ माता की हत्या ना हो यह सब से पहले हो जाएगा तो यह देश अपने आप सुरक्षित और समृद्ध हो जाएगा और देश पूरे विश्व में जगतगुरु के पद पर  प्रतिष्ठत हो जाएगा। 
*गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामद्वारा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम 
प्रातः 5:00 बजे से 6:00 तक रामधुनी, सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संत जगबल्लभराम महाराज के प्रवचन 10:15 बजे गुरु पूजन एवं 51थाली से महा आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया  जाएगा। दिन में 3:00 बजे से 5:00 बजे तक महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। एवं रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक संत जग बल्लभ राम के प्रवचन होंगे।
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जिस किसी को भी आइसक्रीम क्रीम जैसी कोई भी चीज चाहिए तो हमसे संपर्क करें मोबाइल नंबर 92 1636 8657 ice Cream factory sarwar
    1
    जिस किसी को भी आइसक्रीम क्रीम जैसी कोई भी चीज चाहिए तो हमसे संपर्क करें मोबाइल नंबर 92 1636 8657
ice Cream factory sarwar
    user_Narendre Saini
    Narendre Saini
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पांच सूत्रीय मांगोंपरफूलियाकलां में आमरण अनशन शुरू,सीएचसी परिसर के बाहर ग्रामीणों का सत्याग्रह* *डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति, पेयजल संकट, अवैध खनन पर रोक, एमजीजी स्कूल भवन व श्री कल्याण विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज* फूलियाकलां (के.एम.कुरैशी)क्षेत्र की लम्बे अरसे से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फूलियाकलां में बुधवार से आमजन का आंदोलन शुरू हो गया। प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने, जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविरों तथा फॉलो-अप शिविरों में समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। छात्र नेता शिवराज आचार्य एवं दिनेश कुमार माली के नेतृत्व में शुरू हुए इस शांतिपूर्ण आंदोलन से पूर्व उपखंड अधिकारी, फूलियाकलां को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया। इसके बाद बुधवार सुबह 9 बजे से ग्रामीणों ने सीएचसी परिसर के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर प्रभावी एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इससे आमजन में गहरा असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन उनका संवैधानिक अधिकार है और इसी भावना के साथ आमरण अनशन प्रारंभ किया गया है। अनशनकारियों ने प्रशासन के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी एवं योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति, क्षेत्र में नियमित एवं समयबद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना, वार्ड संख्या 15 स्थित एमजीजी स्कूल के भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान करना तथा श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करना शामिल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से केवल आश्वासन मिलते रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यावरण जैसे बुनियादी विषयों की लगातार अनदेखी से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रशासन को पूर्व में ही स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 29 जुलाई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। निर्धारित समय तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया गया। अनशनकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा तथा कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से वर्षों से लंबित जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पांचों मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। साथ ही कहा कि यदि इसके बावजूद भी समस्याओं की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    1
    पांच सूत्रीय मांगोंपरफूलियाकलां में आमरण अनशन शुरू,सीएचसी परिसर के बाहर ग्रामीणों का सत्याग्रह*

*डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति, पेयजल संकट, अवैध खनन पर रोक, एमजीजी स्कूल भवन व श्री कल्याण विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज*
फूलियाकलां (के.एम.कुरैशी)क्षेत्र की लम्बे अरसे से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फूलियाकलां में बुधवार से आमजन का आंदोलन शुरू हो गया। प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने, जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविरों तथा फॉलो-अप शिविरों में समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है।
छात्र नेता शिवराज आचार्य एवं दिनेश कुमार माली के नेतृत्व में शुरू हुए इस शांतिपूर्ण आंदोलन से पूर्व उपखंड अधिकारी, फूलियाकलां को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया। इसके बाद बुधवार सुबह 9 बजे से ग्रामीणों ने सीएचसी परिसर के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर प्रभावी एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इससे आमजन में गहरा असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन उनका संवैधानिक अधिकार है और इसी भावना के साथ आमरण अनशन प्रारंभ किया गया है।
अनशनकारियों ने प्रशासन के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी एवं योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति, क्षेत्र में नियमित एवं समयबद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना, वार्ड संख्या 15 स्थित एमजीजी स्कूल के भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान करना तथा श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करना शामिल है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से केवल आश्वासन मिलते रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यावरण जैसे बुनियादी विषयों की लगातार अनदेखी से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में प्रशासन को पूर्व में ही स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 29 जुलाई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। निर्धारित समय तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया गया। अनशनकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा तथा कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से वर्षों से लंबित जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पांचों मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। साथ ही कहा कि यदि इसके बावजूद भी समस्याओं की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य का भावुक सम्मान, मंदिर व गौशाला को दी सहयोग राशि स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य का भावुक सम्मान, मंदिर व गौशाला को दी सहयोग राशि दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश माहेश्वरी के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय (समग्र शिक्षा), देवली के पद पर स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने तिलक लगाकर, साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर उनके सेवाकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह के दौरान प्रधानाचार्य माहेश्वरी ने विद्यालय के लिए साउंड सिस्टम भेंट किया। साथ ही सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए चारभुजा मंदिर में माइक एवं साउंड व्यवस्था के लिए ₹11,000 तथा गौशाला में गायों के चारे की व्यवस्था हेतु ₹5,100 की सहयोग राशि प्रदान की। भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि समारोह में बंथली की प्रधानाचार्य अनिता लाठी, शंकर लाल सोनी, रामप्रसाद प्रजापति, ओमप्रकाश सोनी, अक्षय पत्रिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें रामकरण प्रजापति, छीतर धाकड़, छीतर डागर, शिवपाल नागर, सागर जांगिड़, रामस्वरूप पांचाल, रतन प्रजापति, दुर्गालाल नागर, राजेंद्र प्रजापति, संपत धाकड़, परमेश्वर धाकड़, अंतिमा गौतम एवं निर्मला धाकड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    1
    स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य का भावुक सम्मान, मंदिर व गौशाला को दी सहयोग राशि
स्थानांतरण पर प्रधानाचार्य का भावुक सम्मान, मंदिर व गौशाला को दी सहयोग राशि
दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश माहेश्वरी के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय (समग्र शिक्षा), देवली के पद पर स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने तिलक लगाकर, साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर उनके सेवाकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान प्रधानाचार्य माहेश्वरी ने विद्यालय के लिए साउंड सिस्टम भेंट किया। साथ ही सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए चारभुजा मंदिर में माइक एवं साउंड व्यवस्था के लिए ₹11,000 तथा गौशाला में गायों के चारे की व्यवस्था हेतु ₹5,100 की सहयोग राशि प्रदान की।
भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि समारोह में बंथली की प्रधानाचार्य अनिता लाठी, शंकर लाल सोनी, रामप्रसाद प्रजापति, ओमप्रकाश सोनी, अक्षय पत्रिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें रामकरण प्रजापति, छीतर धाकड़, छीतर डागर, शिवपाल नागर, सागर जांगिड़, रामस्वरूप पांचाल, रतन प्रजापति, दुर्गालाल नागर, राजेंद्र प्रजापति, संपत धाकड़, परमेश्वर धाकड़, अंतिमा गौतम एवं निर्मला धाकड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 14 वां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम सोंपा शाहपुरा विधायक के खिलाफ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा संघर्ष समिति सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पांच सदस्य कमेटी गठित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष सात माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है । जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि ब्लैक डे 28 जुलाई को उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर संघर्ष समिति सदस्यों अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण शाहपुरा जिला बहाल करो के नारे लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 14 वां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक राम प्रसाद जाट के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया । विगत 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त होने के बाद से ही शाहपुरा की जनता प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है इसी क्रम में 28 जुलाई को ब्लैक डे मनाया गया। ब्लैक डे पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के न्यायालय में लिखित कार्य स्थगन पत्र पेश करते हुए शाहपुर जिले का समर्थन किया और शाहपुरा के सभी न्यायालयो में अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर संघर्ष समिति के समर्थन में कार्य स्थगन रख न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया । एक वर्ष चार माह पूर्व में जिला संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था । परन्तु सरकार ने 14 महिने बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। सह सयोजक सूर्यप्रकाश ओझा ने कहा कि जब तक शाहपुरा को वापस जिले दर्जा नहीं मिल जाता आंदोलन अनवरत जारी रहेगा जारी रहेगा तथा पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव से पूर्व आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा जिला बहाल करो संघर्ष समिति संरक्षक सत्यनारायण पाठक हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा राजेन्द्र पाण्डे प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी सुरेश घूसर कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा सह कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू संघर्ष समिति सदस्य सुरेश गुर्जर जडस ,रमेशचंद्र मालू मदनलाल कंडारा रामप्रसाद सेन सुनील मिश्रा थानमल जीनगर नजीर मोहम्मद रामस्वरूप खटीक रामस्वरूप टेपन ओमप्रकाश सिन्धी अभय गुर्जर वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा अधिवक्ता अमन ओझा राजेश वर्मा निखिल व्यास गजेन्द्रप्रताप सिंह राणावत अंकित मालू आशीष भारद्वाज साक्षी श्रीवास्तव नाहरसिंह बंजारा सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे। संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक संपन्न जिला बहाल करो संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में हुई जिसमें अध्यक्ष राजोरा ने कहां की संघर्ष अनवरत जारी रहेगा आंदोलन का स्वरूप नए रूप में तय किया जाएगा आने वाले नगर निकाय चुनाव में सरकार को झुकाने के लिए संघर्ष समिति उचित समय पर निर्णय लेगी की संघर्ष समिति खुद चुनाव लड़े या फिर सरकार के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले जिले की मांग में साथ देने वाले प्रत्याशी को समर्थन करें। जल्द ही एक मीटिंग लेकर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव पर वार्ड वाइज कार्य किया जाएगा। संघर्ष समिति जनता से किए वादों के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है । आंदोलन को दबाने वालों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष समिति मुकाबला करेगी। संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि सरकार और सरकार के प्रतिनिधि विधायक द्वारा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो लोकतंत्र में स्वीकार नहीं है संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया की बहन जिसके बच्चे का ब्रेन ट्यूमर का अहमदाबाद में ऑपरेशन हुआ और हालत गंभीर है का स्थानांतरण पंचायत समिति शाहपुरा से सहाड़ा महज संघर्ष समिति के सदस्य होने के कारण कर दिया गया जो जनप्रतिनिधि के प्रतिशोध को दर्शाता है। सरकार के जनप्रतिनिधि को लोकतंत्र में प्रतिशोध की बजाय प्रतिस्पर्धा की भावना से विकास कार्य करने चाहिए। यदि इस प्रकार की कार्रवाई सरकार के जनप्रतिनिधि द्वारा की जाती है तो संघर्ष समिति आईना दिखायेगी। सरकार और संघर्ष समिति के मध्य वार्ता एवं संघर्ष समिति के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें संयोजक रामप्रसाद जाट सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा उदय लाल बेरवा माधु लाल रेगर रहड़ सतनारायण पाठक प्रमुख है । इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष उदयलाल बेरवा दल्लीचंद खटीक माधु लाल रेगर सुरेश घुसर प्रवीण पारीक आज उस्मान मोहम्मद छिपा थानमल जीनगर रज्जाक मोहम्मद ने अपने विचार रखें और आने वाले चुनाव में संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।
    2
    शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 14 वां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम  सोंपा
शाहपुरा विधायक के खिलाफ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा
संघर्ष समिति सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पांच सदस्य कमेटी गठित
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
जिला बहाल करो संघर्ष समिति  द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष सात माह बीत जाने के बाद भी  निरंतर जारी है । जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि ब्लैक डे 28 जुलाई को उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर संघर्ष समिति सदस्यों अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण शाहपुरा जिला बहाल करो के नारे लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 14 वां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति  अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा  संयोजक राम प्रसाद जाट के नेतृत्व  में उपखंड अधिकारी  शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया । विगत 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त होने  के बाद से ही शाहपुरा की जनता प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है इसी क्रम में 28 जुलाई को ब्लैक डे मनाया गया। ब्लैक डे पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के न्यायालय में लिखित कार्य स्थगन पत्र पेश करते हुए शाहपुर जिले का समर्थन किया और शाहपुरा के सभी न्यायालयो में अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अधिवक्ताओं  ने शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर संघर्ष समिति के समर्थन में कार्य स्थगन रख न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया ।  एक वर्ष  चार माह पूर्व में  जिला संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री  की जयपुर में शाहपुरा  विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था । परन्तु सरकार ने 14 महिने बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस  जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। सह सयोजक  सूर्यप्रकाश ओझा ने कहा कि जब तक शाहपुरा को वापस जिले दर्जा नहीं मिल जाता आंदोलन अनवरत जारी रहेगा जारी रहेगा तथा पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव से पूर्व आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत किया जाएगा।   इस मौके पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा जिला बहाल करो संघर्ष समिति  संरक्षक सत्यनारायण पाठक हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा  राजेन्द्र पाण्डे प्रॉपर्टी  एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी सुरेश घूसर कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा सह कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू  संघर्ष समिति सदस्य  सुरेश गुर्जर जडस ,रमेशचंद्र मालू मदनलाल कंडारा रामप्रसाद सेन सुनील मिश्रा थानमल जीनगर नजीर मोहम्मद रामस्वरूप खटीक रामस्वरूप टेपन  ओमप्रकाश सिन्धी अभय गुर्जर वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा अधिवक्ता अमन ओझा  राजेश वर्मा निखिल व्यास गजेन्द्रप्रताप सिंह राणावत अंकित मालू आशीष भारद्वाज साक्षी श्रीवास्तव नाहरसिंह बंजारा सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे।
संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला बहाल करो संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में हुई जिसमें अध्यक्ष राजोरा ने कहां की संघर्ष अनवरत जारी रहेगा आंदोलन का स्वरूप नए रूप में तय किया जाएगा आने वाले नगर निकाय चुनाव में सरकार को झुकाने के लिए संघर्ष समिति उचित समय पर निर्णय लेगी की संघर्ष समिति खुद चुनाव लड़े या फिर सरकार के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले जिले की मांग में साथ देने वाले प्रत्याशी को समर्थन करें। जल्द ही एक मीटिंग लेकर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव पर वार्ड वाइज कार्य किया जाएगा। संघर्ष समिति जनता से किए वादों के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है । आंदोलन को दबाने वालों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष समिति मुकाबला करेगी। संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि सरकार और सरकार के प्रतिनिधि विधायक द्वारा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो लोकतंत्र में स्वीकार नहीं है संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया की बहन जिसके बच्चे का ब्रेन ट्यूमर का अहमदाबाद में ऑपरेशन हुआ और हालत गंभीर है का स्थानांतरण पंचायत समिति शाहपुरा से सहाड़ा महज संघर्ष समिति के सदस्य होने के कारण कर दिया गया  जो जनप्रतिनिधि के प्रतिशोध को दर्शाता है। सरकार के जनप्रतिनिधि को लोकतंत्र में प्रतिशोध की बजाय प्रतिस्पर्धा की भावना से विकास कार्य करने चाहिए। यदि इस प्रकार की कार्रवाई सरकार के जनप्रतिनिधि द्वारा की जाती है तो संघर्ष समिति आईना दिखायेगी। सरकार और संघर्ष समिति के मध्य वार्ता एवं संघर्ष समिति के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें संयोजक रामप्रसाद जाट सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा उदय लाल बेरवा माधु लाल रेगर रहड़ सतनारायण पाठक प्रमुख है । इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष उदयलाल बेरवा दल्लीचंद खटीक माधु लाल रेगर सुरेश घुसर प्रवीण पारीक आज उस्मान मोहम्मद छिपा थानमल जीनगर रज्जाक मोहम्मद ने अपने विचार रखें और आने वाले चुनाव में संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आईटीआई नसीराबाद का मेगा प्रवेश अभियान तेज, 28 जुलाई अंतिम तिथि; गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को किया जागरूक आईटीआई नसीराबाद का मेगा प्रवेश अभियान तेज, 28 जुलाई अंतिम तिथि; गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
    1
    आईटीआई नसीराबाद का मेगा प्रवेश अभियान तेज, 28 जुलाई अंतिम तिथि; गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

आईटीआई नसीराबाद का मेगा प्रवेश अभियान तेज, 28 जुलाई अंतिम तिथि; गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में 27 एवं 28 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के उत्तम स्वास्थ्य के उद्देश्य से दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 750 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम में प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह , शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर, विभागाध्यक्ष ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अभिषेक भारद्वाज, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. अनुश्री नागर, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. रितु शर्मा, सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. साक्षी शर्मा, सहायक आचार्य ह्यूमन एनाटॉमी डॉ. साक्षी मेवाड़ा, सहायक आचार्य सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. लक्की चौहान, सहायक आचार्य ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. भगवान सिंह बैरवा, सहायक आचार्य फिजियोलॉजी विभाग डॉ. खुशबू यादव, सहायक आचार्य मैटेरिया मेडिका विभाग डॉ. इतिका खत्री एवं सहायक आचार्य होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग डॉ. प्रकाश ने चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन मोहन धाकड़, कम्पाउंडर सुनील बिश्नोई एवं अमित मीणा तथा सहायक कर्मचारी धन्नालाल मीणा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्या भारती की योजना के अनुसार प्रतिवर्ष साल में दो बार इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी भैया ,बहिनो एवं आचार्य , दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। शिविर के सफल संचालन में विद्यालय की तरफ से अरविंद कुमार साहू एवं ललिता चौधरी का सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगणों एवं समस्त सहयोगी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    2
    यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़  होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में 27 एवं 28 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के उत्तम स्वास्थ्य के उद्देश्य से दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 750 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क  होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
इस दो दिवसीय शिविर में महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम में प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह , शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर, विभागाध्यक्ष ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अभिषेक भारद्वाज, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. अनुश्री नागर, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. रितु शर्मा, सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. साक्षी शर्मा, सहायक आचार्य ह्यूमन एनाटॉमी डॉ. साक्षी मेवाड़ा, सहायक आचार्य सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. लक्की चौहान, सहायक आचार्य ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. भगवान सिंह बैरवा, सहायक आचार्य फिजियोलॉजी विभाग डॉ. खुशबू यादव, सहायक आचार्य मैटेरिया मेडिका विभाग डॉ. इतिका खत्री एवं सहायक आचार्य होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग डॉ. प्रकाश ने चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन मोहन धाकड़, कम्पाउंडर सुनील बिश्नोई एवं अमित मीणा तथा सहायक कर्मचारी धन्नालाल मीणा का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्या भारती की योजना के अनुसार प्रतिवर्ष साल में दो बार इस तरह  के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी भैया ,बहिनो एवं  आचार्य , दीदीयों  का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। शिविर के सफल संचालन में विद्यालय की तरफ से अरविंद कुमार साहू एवं ललिता चौधरी का सहयोग रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगणों एवं समस्त सहयोगी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    user_सच बेधड़क / Kekri
    सच बेधड़क / Kekri
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.