*स्पेक्ट्रा संस्था की मानवीय पहल...* *राता कला में 50 बेड का निःशुल्क वृद्धाश्रम बना बुजुर्गों का सहारा* *आवास, भोजन, स्वास्थ्य व सुरक्षा सहित हर सुविधा-सम्मानजनक जीवन देने का संकल्प* खैरथल / हीरालाल भूरानी सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पेक्ट्रा संस्था, अलवर ने ग्राम राता कला में 50 बेड की क्षमता वाला आधुनिक एवं निःशुल्क वृद्धाश्रम शुरू किया है। यह आश्रम असहाय, उपेक्षित और अकेले जीवन जी रहे बुजुर्गों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। यह वृद्धाश्रम केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि बुजुर्गों को "सम्मानजनक जीवन" देने का एक सशक्त प्रयास है। यहां उन्हें परिवार जैसा वातावरण, आत्मीय व्यवहार और आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था द्वारा निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समुचित देखभाल सुनिश्चित की गई है। संस्था के निदेशक प्रदीप पुंडीर ने बताया कि बदलती सामाजिक संरचना के चलते कई बुजुर्ग उपेक्षा और अकेलेपन का सामना कर रहे है। ऐसे में यह वृद्धाश्रम उनके लिए एक सुरक्षित आश्रय साबित होगा, जहां उन्हें न केवल छत मिलेगी, बल्कि अपनापन, सम्मान और स्नेह भी मिलेगा। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इनमें 24 घंटे सुरक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच, योग-प्राणायाम, स्वच्छता व्यवस्था और मनोरंजन के साधन शामिल है, ताकि यहां रहने वाले प्रत्येक वृद्धजन स्वस्थ, प्रसन्न और सक्रिय जीवन जी सके। इस पहल को लेकर क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने संस्था की सराहना की है। उन्होंने इसे समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताते हुए कहा कि ऐसी पहलें मानवता, सेवा और करुणा के मूल्यों को मजबूत करती है। निस्संदेह, स्पेक्ट्रा संस्था का यह प्रयास उन बुजुर्गों के जीवन में नई रोशनी लेकर आया है, जिनके लिए यह आश्रम अब एक सुरक्षित ठिकाना ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और खुशियों का नया संसार बन गया है।

- Post by R Balvinder Singh1
- अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों को 10 से ₹12000 मासिक वेतन मिलना एक आर्थिक शोषण का संकेत देता है जिले के अधिकारियों को इन पर विशेष ध्यान देना चाहिए 🙏🙏1
- Post by Om Parkash1
- Post by Sachin kumar1
- Post by Rajbala1
- आज रेवाड़ी में कांग्रेस से नगर परिषद चुनावों में चैयरमैन पद पर उम्मीदवार को लेकर बड़ा फैसला आया है निहारिका चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है और इनके पति वर्तमान में शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी है जो कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता मानें जाते हैं | न्यूज़ जंक्शन हरियाणा1
- Post by Om Parkash1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- 20 अप्रैल 2026। राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उद्घाटन से एक दिन पहले हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना थी। आग लगते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस महत्वपूर्ण परियोजना में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1