राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बाल शाखा ने वार्षिक उत्सव मनाया। गंगापुर सिटी मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बाल शाखा ने वार्षिक उत्सव मनाया। गंगापुर सिटी मे आज विश्व हिन्दू परिषद के नेता भानु पारीक जी मार्गदर्शन मे पुरानी नगरपरिषद के पास पारीक थानेदार के मकान के पास आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पुरानी नगरपरिषद के पास लगनी वाली बाल शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया।बाल शाखा का वार्षिक उत्सव पांच बजे शुरू हुआ। इसमें वक्ता के रुप मे भगवान शर्मा ने अपना उदबोधन दिया। उन्होंने प्रकृति के बारे मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की जीवनी हेडगेवार की जीवनी बताई उन्होंने कहा कि आर एस एस शाखा मे आने वाले लोगों को संस्कार व राष्ट्रभक्ति उत्पन्न करता है उन्होंने वार्षिक उत्सव मे शामिल महिलाओं से निवेदन किया कि अपने बच्चों को नियमित शाखा मे भेजे। इस कार्यक्रम मे पुरानी नगरपरिषद के पास लगने वाली शाखा के बालक शामिल हुए।इस कार्यक्रम मे मुकेश सोनी सीता अग्रवाल सुनिता बंसल मधु जैन राजेश रशिम पारीक किशन जी घनश्याम सोनी हर्षित जितेन्द्र आदि अनेकों लोग शामिल हुए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बाल शाखा ने वार्षिक उत्सव मनाया। गंगापुर सिटी मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बाल शाखा ने वार्षिक उत्सव मनाया। गंगापुर सिटी मे आज विश्व हिन्दू परिषद के नेता भानु पारीक जी मार्गदर्शन मे पुरानी नगरपरिषद के पास पारीक थानेदार के मकान के पास आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पुरानी नगरपरिषद के पास लगनी वाली बाल शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया।बाल शाखा का वार्षिक उत्सव पांच बजे शुरू हुआ। इसमें वक्ता के रुप मे भगवान शर्मा ने अपना उदबोधन दिया। उन्होंने प्रकृति के बारे मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की जीवनी हेडगेवार की जीवनी बताई उन्होंने कहा कि आर एस एस शाखा मे आने वाले लोगों को संस्कार व राष्ट्रभक्ति उत्पन्न करता है उन्होंने वार्षिक उत्सव मे शामिल महिलाओं से निवेदन किया कि अपने बच्चों को नियमित शाखा मे भेजे। इस कार्यक्रम मे पुरानी नगरपरिषद के पास लगने वाली शाखा के बालक शामिल हुए।इस कार्यक्रम मे मुकेश सोनी सीता अग्रवाल सुनिता बंसल मधु जैन राजेश रशिम पारीक किशन जी घनश्याम सोनी हर्षित जितेन्द्र आदि अनेकों लोग शामिल हुए।
- श्रीमहावीरजी स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के चंद्रावली सिद्धोमल अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों का समर्पण और उद्घाटन किया गया।यह पहल महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रबंधन और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत की गई है। पंडित मुकेश शास्त्री ने शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में फेको इमल्सिफिकेशन मशीन, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, स्लिट लैम्प, ऑटो-रिफ्रैक्टर और केरेटोमीटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सटीक नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें मोतियाबिंद जैसी सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर IRCTC के वरिष्ठ अधिकारी, दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के पदाधिकारी और महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन के पुल निर्माण का कार्य जल्द ही complete होने वाला है कुछ ही दिनों में नए रेलवे स्टेशन देखने को मिलेगा1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.2
- ब्रेकिंग न्यूज... हिंडौन में फिर दिखाई दी पैंथर की हलचल ... जाट की सराय बस्ती में सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया पैंथर... सूचना पर वन कर्मी लोकेश बेनीवाल और अर्जुन सिंह पहुंचे मौके पर... वन कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जूटे पैंथर की तलाश में......1
- मलखंभ प्रदर्शन, गोरिल्ला भालू नृत्य, तोप पुष्प वर्षा, हरियाणवी नृत्य ग्रुप, ऊंट, घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र शाही लवाजमें के साथ निकली बूढी गणगौर की सवारी मुस्लिम समुदाय ने शरबत पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया स्वागत लालसोट। नगर परिषद से पूजा-अर्चना के बाद की बूढ़ी गणगौर सवारी शाही लवाजमें के साथ शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। बैंड की धुनों, पचरंगी साफों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान विधायक ने भाग लेकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में मलखंभ, गोरिल्ला-भालू नृत्य, हरियाणवी डांस, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया, ऊंट-घोड़ा सवारी व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुस्लिम समुदाय ने जगह-जगह शरबत पिलाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।4
- लालसोट उपखंड में गणगौर के पावन पर्व पर आज दूसरे दिन गणगौर माता की शाही सवारी गाजे बाजे-गाजे के धूमधाम से नगर में प्रमुख मार्गो से होती हुए निकाली गई ... #लालसोट की शान ऐतिहासिक #गणगौर_ #राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में गणगौर का विशेष स्थान है, और जब बात #लालसोट की आती है तो यह उत्सव केवल एक #परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, उत्साह और एकता का जीवंत प्रतीक बन जाता है। पिछले कई दशकों से लालसोट में भरने वाला #गणगौर_मेला नगर की पहचान और गौरव का केंद्र रहा है। #लोकसंस्कृति का उत्सव है। माँ गौरी और भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएँ अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सजी-धजी प्रतिमाओं की शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाएँ, लोकगीतों की मधुर गूँज और ढोल-नगाड़ों की थाप पूरे वातावरण को भक्तिमय और रंगीन बना देती है। लालसोट का यह ऐतिहासिक मेला सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। यहाँ हर वर्ग, हर समुदाय और हर आयु का व्यक्ति एक साथ आकर इस उत्सव को भव्य बनाता है। स्थानीय व्यापारियों के लिए यह मेला आर्थिक संबल का अवसर बनता है, वहीं युवाओं के लिए यह अपनी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। गणगौर मेला लालसोट की धड़कन है-जहाँ परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई देता है। यह उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और आने वाली पीढ़ियों को हमारी परंपराओं के बारे में अवगत कराता है। गणगौर माता की सवारी के दौरान कच्ची घोड़ी व ऊंट नृत्य, गोरिल्ला बालू नृत्य, अलगोजा पार्टी, भवाई नृत्य, तारक मेहता/ डबल फ्रेम, तोप पुष्प वर्षा, करेला कुत्थक नृत्य, बिना मुंडी कलाकार, लड्डू गोपाल की झांकी, झांकी नरसिंह अवतार, हरियाणवी नृत्य ग्रुप, ब्लोअर तोप गैस तोप, ताज बैंड हिंडौन, राधा कृष्ण मयूर नृत्य ग्रुप, चरकुला नृत्य वृंदावन, मलखंभ प्रदर्शन, हाईवे कलाकारों द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिन्द दरबार बैंड, हिन्द विजय बैंड, सोना बैंड मंडावरी, बालक बैंड लालसोट द्वारा वाद्य यंत्रों की ध्वनि से सम्पूर्ण वातावरण संगीत में हो गया, वही इस दौरान वही आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, पहला ख्याल संगीत दंगल समिति अध्यक्ष चौथमल सुकारिया, अशोक चौधरी एडवोकेट, भागचंद सैनी, बालमुकुंद शर्मा, रिकॉर्डिंग मोबाइल नंबर शिव शंकर जोशी, राकेश जोशी, महेश जांगिड़, मुरारी सैनी, रामपुर माली कपड़े वाले, जीतू बढ़ाया, सुभाष भीवाल, बालमुकुंद शर्मा, प्रेम चौधरी, बाबूलाल हाडा, रवि हाडा, जयप्रकाश सैनी, सूरज सैनी एडवोकेट, सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद।4
- गंगापुर सिटी। बाटोदा थाना क्षेत्र के जाखोलास कलां गांव में देर रात अज्ञात नकबजनों ने बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने रैगर ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर को विद्युत पोल से नीचे गिराकर उसमें मौजूद कीमती धातुएं और अन्य उपकरण निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही तो ग्रामीण फ्यूज उड़ने जैसी समस्या समझकर ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा हुआ था और उसके भीतर का सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को अवगत कराया। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विभाग की ओर से बाटोदा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे कृषि कार्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। पूरे मामले को लेकर बाटोदा थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी की और से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात नकबजनो के खिलाफ विद्युत ट्रांसफार्मर से जरूरी सामन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात नकबजनो को पकड़ने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- हिंडौन सिटी। देश की आजादी से पहले जयपुर रियासत का प्रमुख ठिकाना रहे फतेहसिंह पुरा सूरौठ कस्बे में रविवार को दूसरे दिन बड़ी गणगौर पर रियासत कालीन परंपराओं के साथ ईश्वर गणगौर की राजसी सवारी धूमधाम से निकाली गई । जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार एवं मकानों की छतों पर जनसैलाब नजर आया और लोगों ने सवारी का जमकर लुत्फ उठाया। करीब 282 साल पहले जयपुर की तर्ज पर सूरौठ में शुरू किए गए गणगौर मेले में अभी भी रियासत कालीन परंपराओं की झलक दिखाई दी। राजस्थान प्रदेश में जयपुर के बाद सूरौठ में ही बड़े स्तर पर गणगौर माता की शोभायात्रा निकलती है। शोभायात्रा से पहले राजपूत , सर्व समाज,नगर पालिका प्रशासन एवं मेला कमेटी के पंच पटेलों ने विधिवत रूप से गणगौर माता की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे सूरौठ महल से पालकी में राजसी श्रृंगार से सजी गणगौर माता की प्रतिमा को विधिवत रूप से बाहर लाया गया। बैंड-बाजों और मशालों की अगुवाई में गणगौर की सवारी सूरौठ महल से निकलकर एसबीआई बैंक शाखा के सामने से होते हुए पुराने गढ़ फतेहगढ़ के मुख्य द्वार तक पहुंची। जहां पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा पुरूषोत्तम बंशीवाल, सत्येन्द्र बंशीवाल, जहीर खान, दिलीप सिंह राजावत ,भारत राजावत, रमाकांत शर्मा, ठंडी लाल सैनी, खेमराज मीणा, श्याम सुंदर सैनी, सहित अनेक लोगों के नेतृत्व में फतेहगढ़ से निकली गणगौर की दूसरी सवारी भी इसमें शामिल हो गई। शोभायात्रा में विष्णु भगवान, शिव-पार्वती, लव-कुश, राधा-कृष्ण, गणेश भगवान आदि की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गणगौर की सवारी मुख्य बाजार, गांधी स्मारक चौराहा, आयुर्वेद औषधालय, पुलिस चौकी, सब्जी मंडी सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए सूरौठ महल पहुंची। जहां परंपरा के अनुसार पीएनबी बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में गणगौर की सवारीको विश्राम कराया और विधि विधान से जल अर्पित किया। मेला कमेटी सदस्य विश्राम मीणा ,नरेंद्र बाबा, वेद प्रकाश शर्मा, राम अवतार शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान महिला और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में महिलाओं ने घरेलू सामान एवं बच्चों ने खिलौने की जमकर खरीददारी कर झूलों का आनंद लिया। मेला स्थल पर लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न साधनों की व्यवस्था की गई।2