Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार की पावन धरती मुजफ्फरपुर पर पहली बार बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी यहां मुजफ्फरपुर में मरीन ड्राइव का उद्घाटन करने के लिए आए हैं।
Raj
बिहार की पावन धरती मुजफ्फरपुर पर पहली बार बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी यहां मुजफ्फरपुर में मरीन ड्राइव का उद्घाटन करने के लिए आए हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार की पावन धरती मुजफ्फरपुर पर पहली बार बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी यहां मुजफ्फरपुर में मरीन ड्राइव का उद्घाटन करने के लिए आए हैं।1
- शिवहर के तरियानी में सिंह सेना ने जोरदार हुंकार भरी है। इस दौरान सिंह सेना द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।1
- विप (VIP) पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सत्ता पक्ष को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि आज सत्ता पक्ष भयभीत है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर में विप सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बेहद आक्रामक तेवर अपनाते हुए साफ तौर पर कहा, 'जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं'। सत्ता पक्ष के प्रति उनका यह सख्त रवैया उनके इरादों को पूरी तरह स्पष्ट करता है।1
- मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत अहियापुर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में जर्जर सड़कों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। बरसात शुरू होते ही यहां की पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। वार्ड की मुख्य सड़क और गली-मोहल्लों में घुटने तक पानी भरा हुआ है, जिससे कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस जलजमाव का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है, जिनकी पढ़ाई कई दिनों से पूरी तरह ठप है क्योंकि अभिभावक उन्हें स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। इस बदहाली के कारण गर्भवती महिलाओं, मरीजों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड 17 की सड़कों का निर्माण कराया जाए और जलनिकासी की व्यवस्था कर उन्हें राहत दी जाए।1
- हमारे प्रिय और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज मुजफ्फरपुर पधारे हैं, जहां पहली बार उनका बेहद भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी यहां मुजफ्फरपुर में मरीन ड्राइव का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं।1
- बिहार के शिवहर जिले के तरियानी चौक क्षेत्र में जमीनी विवाद के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई है। इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1