Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्ची का शव दफनाते समय परिजनों तथा पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक ब्रेकिंग news हमीरपुर।। अगर अपराधी का नहीं कर सकते एनकाउंटर तो हमारा कर दो। रेप के बाद हुई मासूम बच्ची की हत्या मामले में। शव को दफनाते समय बच्ची के पपरिजनों की हुई पुलिस से नोकझोंक।। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर अंतर्गत मुस्करा थाना क्षेत्र में साढ़े ३ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ 35 वर्षीय अधेड़ ने घिनौनी हरकत करके की थी हत्या। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराधी का हाफ एनकाउंटर करके जिस जीजा के घर में अपराधी रहता था उसके घर को भी बुलडोजर से छतिग्रस्त कर दिया है। पड़ोसी जनपद महोबा का बताया जा था है अपराधी।। अपराधी के साथ कौन सा सलूक होना चाहिए। जिससे अपराधियों में दहशत पैदा हो। कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Ramlakhan Namdev
बच्ची का शव दफनाते समय परिजनों तथा पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक ब्रेकिंग news हमीरपुर।। अगर अपराधी का नहीं कर सकते एनकाउंटर तो हमारा कर दो। रेप के बाद हुई मासूम बच्ची की हत्या मामले में। शव को दफनाते समय बच्ची के पपरिजनों की हुई पुलिस से नोकझोंक।। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर अंतर्गत मुस्करा थाना क्षेत्र में साढ़े ३ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ 35 वर्षीय अधेड़ ने घिनौनी हरकत करके की थी हत्या। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराधी का हाफ एनकाउंटर करके जिस जीजा के घर में अपराधी रहता था उसके घर को भी बुलडोजर से छतिग्रस्त कर दिया है। पड़ोसी जनपद महोबा का बताया जा था है अपराधी।। अपराधी के साथ कौन सा सलूक होना चाहिए। जिससे अपराधियों में दहशत पैदा हो। कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फाइनेंस मैनेजर भी हुई साइबर ठगी का शिकार, 36.89 लाख रुपये गंवाए फाइनेंस मैनेजर भी हुई साइबर ठगी का शिकार, 36.89 लाख रुपये गंवाए1
- काली माता मंदिर में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, तीन मुकुट और दो छत्र बरामद; एक गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पकड़ा आरोपी, मंदिर से चोरी किए गए सभी पांच धार्मिक आभूषण बरामद #महोबा / शहर के बंधानवार्ड स्थित काली माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का महोबा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस और जनपदीय एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए तीन मुकुट और दो छत्र भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला काठकुलवापुरा, बंधानवार्ड स्थित छोटी चन्द्रिका मंदिर के बगल में बने काली माता मंदिर के पुजारी विपिन चौरसिया को 1 नवंबर की सुबह करीब छह बजे मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा पर लगे तीन मुकुट और दो छत्र चोरी कर ले गया था। पुजारी की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुजारी की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 520/2026, धारा 305(d) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कोतवाली नगर पुलिस और जनपदीय एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में 2 नवंबर को पुलिस ने बंधानवार्ड से कालीचरण पुत्र राजू कुशवाहा (31 वर्ष), निवासी राजीव नगर, थाना कबरई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के तीन मुकुट और दो छत्र बरामद हुए। इसके अलावा तलाशी में 200 रुपये नकद और एक मोटोरोला मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में थाना कबरई में चोरी और नकबजनी से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2026 में भी कबरई थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। इनकी रही अहम भूमिका: कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिनव सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव सहित जनपदीय एसओजी एवं सर्विलांस टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई को घटना के सफल अनावरण में अहम बताया। #ikvnews #mahobainsight #foryoupageシ #नितेन्द्रझां1
- समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश *खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न तत्काल बंद हो : समाजवादी व्यापार सभा महोबा* दीपावली से पूर्व हलवाई, परचून एवं फुटकर दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को सौंपा ज्ञापन सौपा जनपद :महोबा दिनांक : 02-11-2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDA जननायक मा०अखिलेश यादव की सहमति से समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० मनीष जगन अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष मा० प्रदीप जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद महोबा में जिला अध्यक्ष सन्तोष साहू के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा सैंपल जांच एवं निरीक्षण के नाम पर छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के कथित आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि दीपावली जैसे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था के महापर्व से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हलवाई, मिठाई विक्रेता, परचून दुकानदार, छोटे बनिया एवं अन्य फुटकर व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच एवं सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए। इस अवसर पर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष कुम्भकरण यादव ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकना एवं आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। समाजवादी व्यापार सभा भी मिलावटखोरी के विरुद्ध कठोर एवं नियमानुसार कार्रवाई का समर्थन करती है, लेकिन खाद्य सुरक्षा कानूनों की आड़ में ईमानदारी से अपना व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष सन्तोष साहू ने कहा कि दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारी अपनी दुकानों के माध्यम से आम जनता को मिठाई एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं। ऐसे समय में जांच के नाम पर उन्हें भयभीत करना, अनावश्यक दबाव बनाना अथवा आर्थिक रूप से परेशान करना उनके व्यापार एवं आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। संगठन ने महामहिम राज्यपाल महोदया से मांग की कि प्रदेश के सभी जनपदों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं कि खाद्य पदार्थों की जांच एवं सैंपलिंग निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं पारदर्शिता के साथ की जाए। किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा अवैध वसूली, धमकी अथवा उत्पीड़न की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाजवादी व्यापार सभा का स्पष्ट संदेश है कि मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई हो, लेकिन ईमानदार छोटे एवं फुटकर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो। व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय करने का अवसर मिलना चाहिए। ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण : सन्तोष साहू जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा कुम्भकरण यादव पूर्व जिलाध्यक्ष , प्रेम विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी , जीतू यादव बागी राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा ,अवधेश रैकवार एडवोकेट विधानसभा उपाध्यक्ष ,रमेश अग्रवाल जिला सचिव व्यापार सभा , धर्मेंद्र अतरौलिया जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा कुलदीप यादव , हरनाम प्रजापति जिला उपाध्यक्ष ,जितेंद्र चौरसिया पूर्व सभाषद,राहुल दुवेदी, पिंटू यादव असीस गुप्ता , रामपाल साहू, मुहम्मद हसमत जैतपुर, प्रवेश विश्वकर्मा आदि समाजवादी व्यापारी मौजूद रहे ।2
- चोरी के मामले में युवक को ले जाने का परिजनों का दावा, छह दिन बाद भी जानकारी का इंतजार चोरी के मामले में युवक को ले जाने का परिजनों का दावा, छह दिन बाद भी जानकारी का इंतजार महोबा। जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर चौकी से जुड़े मामले में गौरहारी निवासी योगेंद्र राजपूत उर्फ बंटा के परिजनों ने चिंता जताई है। परिजनों के अनुसार, बगवाहा गांव में हुई चोरी की घटना के संबंध में पुलिस युवक को करीब छह दिन पहले अपने साथ ले गई थी। उनका कहना है कि उन्हें युवक की वर्तमान स्थिति और संबंधित कानूनी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक के पिता ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नेटवर्क टाइम्स ने मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कुलपहाड़ पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की ओर से सुबह बात करने को कहा गया। समाचार लिखे जाने तक विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई थी। परिजनों ने युवक की स्थिति स्पष्ट करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।3
- #लखनऊ : दुर्लभ बाज की तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 करोड़ के सात फाल्कन बाज बरामद... ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती ने जिला चिकित्सालय पहुचकर दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती ने जिला चिकित्सालय पहुचकर दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश1
- बच्ची का शव दफनाते समय परिजनों तथा पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक ब्रेकिंग news हमीरपुर।। अगर अपराधी का नहीं कर सकते एनकाउंटर तो हमारा कर दो। रेप के बाद हुई मासूम बच्ची की हत्या मामले में। शव को दफनाते समय बच्ची के पपरिजनों की हुई पुलिस से नोकझोंक।। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर अंतर्गत मुस्करा थाना क्षेत्र में साढ़े ३ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ 35 वर्षीय अधेड़ ने घिनौनी हरकत करके की थी हत्या। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराधी का हाफ एनकाउंटर करके जिस जीजा के घर में अपराधी रहता था उसके घर को भी बुलडोजर से छतिग्रस्त कर दिया है। पड़ोसी जनपद महोबा का बताया जा था है अपराधी।। अपराधी के साथ कौन सा सलूक होना चाहिए। जिससे अपराधियों में दहशत पैदा हो। कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं1
- *#हमीरपुर ब्रेकिंग - मुस्करा में मासूम की हत्या से सनसनी* *हमीरपुर (मुस्करा), 2 नवंबर 2026* जनपद हमीरपुर के मुस्करा कस्बे के गहरौली रोड पर एक खेत में मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार पड़ोसी युवक पर मासूम की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। #HamirpurNews #Hamirpur #HamirpurBreaking #UPNews #Muskara #BundelkhandNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews1