रीवा ब्रेकिंग। स्लग: मोहनिया टनल में जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल। रीवा की मोहनिया टनल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि टनल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले के लिए, बल्कि वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंधित और संवेदनशील सड़क मार्ग पर इस तरह के खतरनाक स्टंट को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई कब होगी? वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और कार्रवाई करती है या नहीं, इस पर सभी की नजर है।
रीवा ब्रेकिंग। स्लग: मोहनिया टनल में जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल। रीवा की मोहनिया टनल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि टनल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले के लिए, बल्कि वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंधित और संवेदनशील सड़क मार्ग पर इस तरह के खतरनाक स्टंट को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई कब होगी? वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और कार्रवाई करती है या नहीं, इस पर सभी की नजर है।
- रीवा ब्रेकिंग। देर रात दो दुकानदारों के बीच महा संग्राम, जमकर हुई मारपीट। रीवा में देर रात दुकान के लिए जगह को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान महिलाये भी शामिल थी। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि दुकान के लिए जगह को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई और घायलों की स्थिति की जानकारी का इंतजार है।1
- *सड़कों के निर्माण में देरी पर कमिश्नर सख्त, बाधाएं दूर कर समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश* *रीवा-सीधी फोरलेन की सभी बाधाएं दूर कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश, वन अनुमति से अटके पीएम जनमन मार्गों की मांगी रिपोर्ट* रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर संभाग में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मार्गों की प्रगति, लंबाई, लागत, अनुबंध राशि, अनुबंध दिनांक तथा अब तक हुए व्यय की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना, योजना मद एवं विशेष मजबूतीकरण मद से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने नवीन सड़क निर्माण के लिए लगाए गए टेंडरों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण में बाधक बन रहे भू-अर्जन एवं मुआवजे से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि,रीवा-मनकहरी-मझियार-फरहद मार्ग, रीवा-गड्डी मार्ग तथा रघुराजगढ़ से करियाझर मार्ग में भू-अर्जन की कार्यवाही प्रगतिरत है। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत निर्माणाधीन नागौद बाईपास मार्ग तथा चितरंगी-सिंगरौली मार्ग की समीक्षा करते हुए दोनों कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे रीवा-सीधी फोरलेन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने निर्माण कार्य में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। *वन अनुमति के कारण अटके पीएम जनमन मार्गों की मांगी रिपोर्ट* बैठक में एमपीआरडीसी द्वारा निर्माणाधीन प्रधानमंत्री जनमन मार्गों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मार्गों के निर्माण में वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है।इस पर कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने ऐसे सभी मार्गों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रधानमंत्री जनमन मार्गों के लिए वन विभाग की अनुमति आवश्यक नहीं है, वहां निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर पोर्टल पर कार्य पूर्ण होने की स्थिति अपलोड की जाए। कमिश्नर ने सभी निर्माण विभागों को सड़क परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने और भूमि अधिग्रहण, वन अनुमति सहित अन्य बाधाओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र पटेल सहित लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पगरा के युवा सदस्य के द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ - पगरा से 🔴 गणेश आरती से गूंजा पगरा, माँ काली नृत्य और लोकगीतों ने बांधा समा, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के युवाओं ने रचा आस्था और संस्कृति का संगम दैनिक तत्काल संदेश। पगरा /बेला/राम पुर बघेलान/सतना ग्राम पगरा में बीती शाम आस्था और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पगरा के युवा सदस्यों द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की भव्य आरती के साथ हुआ। संध्या होते ही मंदिर परिसर "गणपति बप्पा मोरया"के जयकारों से गूंज उठा। आरती में गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरती के बाद माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। लोकगीतों पर झूमे ग्रामीण, काली नृत्य बना आकर्षण का केंद्र आरती के पश्चात लोक गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक लोकगीत एवं भगत की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर ग्रामीण झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण माँ काली का चमत्कारी नृत्य रहा। कलाकार की जीवंत प्रस्तुति और आस्था से भरे नृत्य ने वहां मौजूद सैकड़ों दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ बुंदेली लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा अनवरत चलता रहा। यह पूरा आयोजन किसी बड़े चंदे से नहीं, बल्कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पगरा के युवा सदस्योंकी मेहनत और आपसी सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। युवाओं की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन की ग्रामीणों ने खूब सराहना की।4
- वीडियो 👆 _________ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस राजनिवास में सेवा संकल्प अभियान के संबंध में आयोजित बैठक। सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक, प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की तैयारियों की समीक्षा रीवा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस राजनिवास में सेवा संकल्प अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत जिले में किए जाने वाले विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों से अभियान की रूपरेखा, गतिविधियों और क्रियान्वयन को लेकर जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- *सरयू नदी के सीमांकन एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण* *रामघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे निर्माण को रोकने हेतु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 2 पूर्व सैनिक तैनात किए जाएंगे- जिलाधिकारी* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने चित्रकूट-सीतापुर क्षेत्र में पूर्व में प्रवाहित सरयू नदी के क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमांकन एवं अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी क्षेत्र के सीमांकन की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसे उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश के जनपद सतना की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीमांकन के दौरान कुछ अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाए जाने की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्वी श्री अजय यादव को निर्देश दिए कि सीमांकन की कार्यवाही के साथ-साथ स्थायी पिलर भी स्थापित कराए जाएं, ताकि नदी की भूमि की सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित एवं संरक्षित रह सके। साथ ही मध्य प्रदेश के सतना जनपद के संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मध्य प्रदेश नदी क्षेत्र में भी सीमांकन की कार्यवाही कराई जाए तथा क्षेत्र में हुए नवीन निर्माणों की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके मानचित्र स्वीकृत हैं अथवा नहीं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने फूड प्लाजा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वहां स्थित सरकारी भूमि का भी नियमानुसार सीमांकन कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं सीतापुर चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि दुकानदारों द्वारा दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे नए निर्माण को रोकने हेतु चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के सम्पूर्ण क्षेत्र में 5 पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा, जिनमें से 2 पूर्व सैनिक रामघाट क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कर्वी श्री अजय यादव, मध्य प्रदेश सतना के लेखपाल श्री रावेन्द्र, राजस्व निरीक्षक श्री अजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। *जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट*1
- शहडोल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुढार रोड पर तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा Zee News मैं देखिए,,,,,, शहडोल में दर्दनाक हिट एंड रन, इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत शहडोल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुढार रोड पर तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला को कार काफी दूर तक घसीटती ले गई। मौके पर ही 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।1
- रीवा ब्रेकिंग। स्लग: मोहनिया टनल में जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल। रीवा की मोहनिया टनल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि टनल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले के लिए, बल्कि वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंधित और संवेदनशील सड़क मार्ग पर इस तरह के खतरनाक स्टंट को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई कब होगी? वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और कार्रवाई करती है या नहीं, इस पर सभी की नजर है।1
- दो कारों की भिड़ंत, गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, एक कार खेत में गिरी, सभी सुरक्षित नागौद-सतना हाईवे पर बरेठिया में दो कारों की भिड़ंत, गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, एक कार खेत में गिरी, सभी सुरक्षित* नागौद-सतना नेशनल हाईवे पर बरेठिया पुल के पास शनिवार को दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। गड्ढे में पहिया पड़ने से सतना जा रही किया सेल्टोस बेकाबू होकर अज्जू गौतम की स्विफ्ट से टकरा गई और खाई में जा गिरी। अफरा-तफरी मची, पर सभी यात्री सुरक्षित हैं।1