logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाल संरक्षण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश डीएम ने बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर समेत प्रोबेशन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ ग्राम स्तर तक प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोबेशन विभाग की योजनाएं सीधे जनहित से जुड़ी हैं। ऐसे में इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं से जोड़ने के साथ ही विभागीय अधिकारियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति की भूमिका की समीक्षा करते हुए बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इन मामलों पर लगातार निगरानी रखते हुए जिले में प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए। किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि सीएचसी और पीएचसी में बालिका के जन्म की सूचना तत्काल प्रोबेशन विभाग को उपलब्ध कराई जाए। इससे नवजात बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समय से शुरू की जा सकेगी। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर उप जिलाधिकारी/प्रोबेशन अधिकारी नम्रता सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
ce6ead5b-a84f-42ee-b9dc-b2f311205538

बाल संरक्षण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश डीएम ने बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर समेत प्रोबेशन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ ग्राम स्तर तक

a7b37a68-0a2e-4279-8444-9a5093fea588

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोबेशन विभाग की योजनाएं सीधे जनहित से जुड़ी हैं। ऐसे में इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं से जोड़ने के साथ ही विभागीय अधिकारियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति की भूमिका की समीक्षा करते हुए बाल

0836a506-7d90-40ae-8018-d9ee8a587eb3

श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इन मामलों पर लगातार निगरानी रखते हुए जिले में प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए। किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि सीएचसी और पीएचसी में बालिका के जन्म की सूचना तत्काल प्रोबेशन विभाग को उपलब्ध कराई जाए। इससे नवजात बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत

bd14e296-30bb-4d1e-9bf4-05eec90a763d

अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समय से शुरू की जा सकेगी। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर उप जिलाधिकारी/प्रोबेशन अधिकारी नम्रता सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का सुपरफास्ट बुलेटिन 🔴 उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें एक साथ! मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों का सुपरफास्ट बुलेटिन देखिए। इस वीडियो में राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, मौसम, सड़क हादसों, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। ▶️ आपके जिले की कौन-सी खबर सबसे महत्वपूर्ण है? कमेंट में जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 📲 अपने दोस्तों और स्थानीय WhatsApp एवं Facebook ग्रुप में Share करें। 🔔 उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए TRP NEWS को Follow करें। #UPNews #UttarPradeshNews #MauNews #AzamgarhNews #LucknowNews #KanpurNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPBreakingNews #HindiNews #आजकीखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #यूपीकी25बड़ीखबरें #TRPNews उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का सुपरफास्ट बुलेटिन 🔴 उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें एक साथ! मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों का सुपरफास्ट बुलेटिन देखिए। इस वीडियो में राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, मौसम, सड़क हादसों, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। ▶️ आपके जिले की कौन-सी खबर सबसे महत्वपूर्ण है? कमेंट में जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 📲 अपने दोस्तों और स्थानीय WhatsApp एवं Facebook ग्रुप में Share करें। 🔔 उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए TRP NEWS को Follow करें। #UPNews #UttarPradeshNews #MauNews #AzamgarhNews #LucknowNews #KanpurNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPBreakingNews #HindiNews #आजकीखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #यूपीकी25बड़ीखबरें #TRPNews
    1
    उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का सुपरफास्ट बुलेटिन

🔴 उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें एक साथ!

मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों का सुपरफास्ट बुलेटिन देखिए।

इस वीडियो में राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, मौसम, सड़क हादसों, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं।

▶️ आपके जिले की कौन-सी खबर सबसे महत्वपूर्ण है? कमेंट में जरूर बताएं।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें।
📲 अपने दोस्तों और स्थानीय WhatsApp एवं Facebook ग्रुप में Share करें।
🔔 उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए TRP NEWS को Follow करें।

#UPNews #UttarPradeshNews #MauNews #AzamgarhNews #LucknowNews #KanpurNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPBreakingNews #HindiNews #आजकीखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #यूपीकी25बड़ीखबरें #TRPNews
उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का सुपरफास्ट बुलेटिन
🔴 उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें एक साथ!
मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों का सुपरफास्ट बुलेटिन देखिए।
इस वीडियो में राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, मौसम, सड़क हादसों, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं।
▶️ आपके जिले की कौन-सी खबर सबसे महत्वपूर्ण है? कमेंट में जरूर बताएं।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें।
📲 अपने दोस्तों और स्थानीय WhatsApp एवं Facebook ग्रुप में Share करें।
🔔 उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए TRP NEWS को Follow करें।
#UPNews #UttarPradeshNews #MauNews #AzamgarhNews #LucknowNews #KanpurNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPBreakingNews #HindiNews #आजकीखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #यूपीकी25बड़ीखबरें #TRPNews
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशील विवेचना और साइबर ठगी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देवरिया। पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर समेत जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने ऐसे मामलों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में संवेदनशीलता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति 5.0 फेज-II के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। शक्ति दीदी और महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से गांव और कस्बों तक जनजागरूकता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर डीआईजी ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की ठगी गई धनराशि को होल्ड और रिकवर कराने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, गो-तस्करी, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस और जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, रात में गश्त और चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को भी कहा गया।
    1
    अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच
गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशील विवेचना और साइबर ठगी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
देवरिया। पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर समेत जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने ऐसे मामलों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में संवेदनशीलता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया।
मिशन शक्ति 5.0 फेज-II के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। शक्ति दीदी और महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से गांव और कस्बों तक जनजागरूकता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर डीआईजी ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की ठगी गई धनराशि को होल्ड और रिकवर कराने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया।
उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, गो-तस्करी, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस और जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, रात में गश्त और चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को भी कहा गया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डीएम ने नवीन मंडी के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे कराने के निर्देश, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी देवरिया, 16 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को नवीन मंडी स्थल देवरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन 25 ‘स’ श्रेणी की दुकानों, छायादार नीलामी चबूतरा, चार वाटर स्टैंड पोस्ट, जलापूर्ति व्यवस्था, आरसीसी नाली तथा आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। नाली और आंतरिक मार्गों का कार्य शीघ्र पूरा कराकर मंडी परिसर में जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यापारियों और आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए वाटर स्टैंड पोस्ट एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही छायादार नीलामी चबूतरे का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मंडी की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। जिन दुकानों में वर्तमान में सामान रखा हुआ है, उन्हें खाली कराकर नियमानुसार हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी दुकानों के आवंटन से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा, ताकि लंबित कार्रवाई को शीघ्र पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    डीएम ने नवीन मंडी के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण
एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे कराने के निर्देश, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी
देवरिया, 16 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को नवीन मंडी स्थल देवरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन 25 ‘स’ श्रेणी की दुकानों, छायादार नीलामी चबूतरा, चार वाटर स्टैंड पोस्ट, जलापूर्ति व्यवस्था, आरसीसी नाली तथा आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। नाली और आंतरिक मार्गों का कार्य शीघ्र पूरा कराकर मंडी परिसर में जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने व्यापारियों और आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए वाटर स्टैंड पोस्ट एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही छायादार नीलामी चबूतरे का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने मंडी की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। जिन दुकानों में वर्तमान में सामान रखा हुआ है, उन्हें खाली कराकर नियमानुसार हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी दुकानों के आवंटन से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा, ताकि लंबित कार्रवाई को शीघ्र पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • देवरिया शहर में अचानक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत देवरिया शहर में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे अचानक बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वह स्कूलों की छुट्टी होने के बाद छात्रों को भीगते के देखा गया
    1
    देवरिया शहर में अचानक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी  से मिली राहत
देवरिया शहर में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे अचानक बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
वह स्कूलों की छुट्टी होने के बाद छात्रों को भीगते के देखा गया
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    1 day ago
  • आज दिनांक 17-09-2026,दिन- बृहस्पतिवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन शहर के सिविल लाइन पर बूट पालिश कर "बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हम सभी युवा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। देश के प्रधानमंत्री ने नौजवानों को ठगने का काम किया है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता प्राप्त करने के बाद बेरोजगार नौजवानों से वादा खिलाफी किया है। भाजपा सरकार में पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी एवं रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा सरकार के पास नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने की कोई कार्य योजना नहीं है। इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
    2
    आज दिनांक 17-09-2026,दिन- बृहस्पतिवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन शहर के सिविल लाइन पर बूट पालिश कर "बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा की   देश के प्रधानमंत्री मोदी  का जन्मदिन हम सभी युवा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। देश के प्रधानमंत्री ने नौजवानों को ठगने का काम किया है।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता प्राप्त करने के बाद बेरोजगार नौजवानों से वादा खिलाफी किया है। भाजपा सरकार में पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी एवं रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा सरकार के पास नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने की कोई कार्य योजना नहीं है।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब:मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन मुफ्त देगी सरकार अयोध्या में NSG रीजनल हब बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मिल्कीपुर तहसील के पूरे लालखां गांव में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में बंजर दर्ज है। यह गाटा संख्या-429 मि. में है और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। सरकार के मुताबिक, जमीन का इस्तेमाल सिर्फ NSG रीजनल हब बनाने के लिए होगा। तय समय में इसका इस्तेमाल नहीं होने या जरूरत खत्म होने पर जमीन राज्य सरकार को वापस करने का प्रावधान भी रखा गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मिल्कीपुर में जमीन की पहचान कर ली गई है। यहां NSG जवानों की तैनाती के साथ ट्रेनिंग की सुविधा भी हो सकती है। जरूरत पड़ने पर जवानों को यहां से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास होने से इस केंद्र से सड़क के जरिए आसपास के जिलों तक तेजी से पहुंचना आसान होगा। इससे अयोध्या के साथ पूर्वांचल के बड़े हिस्से की सुरक्षा जरूरतों में भी मदद मिल सकती है। अयोध्या में NSG केंद्र के लिए पहले भी जमीन दी जा चुकी है। वर्ष 2025 में कैबिनेट ने कैंट क्षेत्र में 8 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को 99 साल की मुफ्त लीज पर देने की मंजूरी दी थी। सितंबर 2026 में यहां शुरुआती निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी भी सामने आई थी।
    1
    अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब:मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन मुफ्त देगी सरकार
अयोध्या में NSG रीजनल हब बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मिल्कीपुर तहसील के पूरे लालखां गांव में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में बंजर दर्ज है। यह गाटा संख्या-429 मि. में है और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। सरकार के मुताबिक, जमीन का इस्तेमाल सिर्फ NSG रीजनल हब बनाने के लिए होगा। तय समय में इसका इस्तेमाल नहीं होने या जरूरत खत्म होने पर जमीन राज्य सरकार को वापस करने का प्रावधान भी रखा गया है।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मिल्कीपुर में जमीन की पहचान कर ली गई है। यहां NSG जवानों की तैनाती के साथ ट्रेनिंग की सुविधा भी हो सकती है। जरूरत पड़ने पर जवानों को यहां से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास होने से इस केंद्र से सड़क के जरिए आसपास के जिलों तक तेजी से पहुंचना आसान होगा। इससे अयोध्या के साथ पूर्वांचल के बड़े हिस्से की सुरक्षा जरूरतों में भी मदद मिल सकती है।
अयोध्या में NSG केंद्र के लिए पहले भी जमीन दी जा चुकी है। वर्ष 2025 में कैबिनेट ने कैंट क्षेत्र में 8 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को 99 साल की मुफ्त लीज पर देने की मंजूरी दी थी। सितंबर 2026 में यहां शुरुआती निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी भी सामने आई थी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • बरहज पुलिस फरियादियों को मार रही हैं लप्पड.............. देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्र के बडका गांव निवासी ने बरहज थाना में तैनात सिपाही पर लप्पड़ मारकर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर से मिलकर आरोपी सिपाही पर विधि संगत कार्यवाही की मांग की हैं।
    3
    बरहज पुलिस फरियादियों को मार रही हैं लप्पड.............. 
देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्र के बडका गांव निवासी ने बरहज  थाना में तैनात सिपाही पर लप्पड़ मारकर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर से मिलकर आरोपी सिपाही पर विधि संगत कार्यवाही की मांग की हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वीडियो बनाने पर आक्रोशित छात्रों में युवकों को लात घुसो से की पिटाई देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में युवक द्वारा वीडियो बनाने के आरोप में लात घुसो से पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं।
    1
    वीडियो बनाने पर आक्रोशित छात्रों में युवकों को लात घुसो से की पिटाई
देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में  युवक द्वारा वीडियो बनाने के आरोप में लात घुसो से पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.