तारापुर में एएसपी के नेतृत्व में रात्री वाहन जांच, दो बालू लदे हाइवा जब्त तारापुर शहीद स्मारक के समीप बीती रात्रि एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मौके पर जुर्माना वसूला गया। जांच के क्रम में बालू लदे एक टिपर और एक हाइवा को भी जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए दोनों हाइवा से बालू के साथ पानी गिर रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी गई। वहीं माइनिंग इंस्पेक्टर मो. अरमान ने बताया कि बालू से पानी गिरने के मामले में माइनिंग अधिनियम के तहत दोनों हाइवा पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- एक कोर्ट वारंटी गिरफ्तार भेजे गए जेल1
- एक व्यक्ती लापता1
- बिहार बांका,अमरपुर प्रखंड में तीन पैक्सों के लिए मतदान जारी, देर रात आएगा परिणाम1
- Post by BHOLA KUMAR1
- bhagalpur sanoulha Amdanda1
- बौंसी पुलिस को मिली शराब तस्करी में बड़ी सफलता1
- तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी पुल के समीप बीती रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है। बताया गया कि स्कॉर्पियो संग्रामपुर से सुल्तानगंज की ओर जा रही थी। वाहन चालक सुभाष पंडित ने बताया कि गाड़ी में 7 से 8 लोग सवार थे। सभी लोग देवघर से सुल्तानगंज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे तथा इसके बाद देवघर पूजा करने की योजना थी। धौनी गांव के समीप एक ब्रेकर पार करने के दौरान अचानक ब्रेक जाम हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना पर तारापुर थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा एहतियातन घटना स्थल पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गई है।1
- नये प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने सरकारी जमीन का किया निरिक्षण1
- बिहार बांका, हिंदुओं के पतन पर धर्म रक्षक मनीष कुमार का बयान, हनुमान चालीसा छोड़ने को बताया कारण1