Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा
मानवाधिकार भारतीय
पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।1
- मंदसौर थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा अवेध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले के मंसुब किये नाकाम, मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की ब्रेजा कार को किया जप्त, कुल 60 किलो 100 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ राज्सथान के तस्कर सहित दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार मंदसौर थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा अवेध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले के मंसुब किये नाकाम, मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की ब्रेजा कार को किया जप्त, कुल 60 किलो 100 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ राज्सथान के तस्कर सहित दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार1
- *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- ग्वालियर से लौट रहे युवक की सडक पर बं बैल सेटकराकर मौत, बशासन के दावों की खुली पोल1
- *पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी, लूट, मारपीट, हत्या, नकाबपोश अपराध एवं ऑनलाइन ठगी की घटनाओं से आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है। इसी से त्रस्त होकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि पिछोर में मारपीट,लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सांकेतिक धरने के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, फिर भी अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर करारखेड़ा में चांदी की जलहरी चोरी, पिछोर नगर में धरना स्थल पर हमला तथा कपिल मिश्रा के साथ मारपीट कर चेन लूटने जैसी घटनाओं में अब तक अपेक्षित कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अतः निवेदन है कि लंबित प्रकरणों की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ कर आमजन को सुरक्षा प्रदान की जाए। बाइट-अरविंद लोधी2
- भुजरिया तालाब पर हुआ बड़े उत्साह पूर्वक मोर विसर्जन का कार्यक्रम गुना लक्ष्मी नारायण मंदिर भूजरिया तालाब पर हुआ मोहर विसर्जन। विवाह होने के बाद परंपरा अनुसार तालाब पर मोर विसर्जन बड़ी धूमधाम से महिलाएं गाजेबाजे के साथ मोहर का विसर्जन करने भुजरिया तालाब पर पहुंची जहां पर प्रशासन का कोई भी इंतजाम देखने को नहीं मिला भुजरिया तालाब मंदिर महंत राघवेंद्र दास ने बताया कि प्रशासन का कोई भी इंतजाम यहां पर नहीं है मंदिर की तरफ से कुछ लडको को पैसे देकर के तालाब में अंदर खड़े किया गया जो पानी में तैरना जानते थे जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटित हो भुजरिया ताला सबसे पुराना घाट है हजारों की संख्या में महिलाएं मोर विसर्जन करने के लिए पहुंचते हैं2
- ओबीसी समाज के हक अधिकारों के समर्थन में दहाड़ चंद्रशेखर आजाद संसद नगीना1
- धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही *धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही* *जनसहयोग से आरोपी तत्काल गिरफ्तार, प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी किया बरामद* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा आमजन की आस्था से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलवेह खुर्द के श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी बरामद किया गया है । गौरतलब है कि आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को फरियादी राम सिंह गुर्जर निवासी ग्राम लीलवेह खुर्द द्वारा अन्य ग्रामीण के साथ मृगवास थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी हो गया था । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर घंटा की तलाश की गई, जिसमें चोरी हुआ घंटा ग्राम ऊंची बड़ली निवासी मुकेश बंजारा के पास मिला । ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश बंजारा के विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 111/26, धारा 305(डी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जन सहयोग से मंदिर से घंटा चोरी के आरोपी मुकेश पुत्र भगवान सिंह बंजारा निवासी ग्राम ऊंची बड़ली, थाना मृगवास, जिला गुना को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से चोरी हुआ घंटा तथा एक अन्य मंदिर से चोरी किया गया घंटा सहित कुल 02 घंटे बरामद किए गए हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है । मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सउनि धारा सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश मीना, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक वकील सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक नरेन्द्र गुरूंग, आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रंजना जर्मन का सराहनीय योगदान रहा है ।1
- सिंध नदी में डूबे 14 वर्षीय सौरभ का मिला शव, बुधवार सुबह ग्रामीणों को घटना स्थल से कुछ दूर मिला सिंध नदी में डूबे 14 वर्षीय सौरभ का मिला शव, बुधवार सुबह ग्रामीणों को घटना स्थल से कुछ दूर मिला शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी के पास सिंध नदी में मंगलवार दोपहर डूबे 14 वर्षीय सौरभ कुशवाह का शव बुधवार सुबह बरामद हो गया। हादसे के बाद से ही ग्रामीणों और पुलिस द्वारा नदी में बालक की तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार ग्राम बिजरौनी निवासी सौरभ कुशवाह मंगलवार दोपहर सिंध नदी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई गई। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई थी। लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को सौरभ का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद से ही परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।1