Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
Ravindra
मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।1
- चोर बेईमानों की पोल खोल दी राखी ने सही बोला जातिवादियों की मानसिकता को लेकर दहाड़ी शेरनी1
- धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही *धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही* *जनसहयोग से आरोपी तत्काल गिरफ्तार, प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी किया बरामद* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा आमजन की आस्था से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलवेह खुर्द के श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी बरामद किया गया है । गौरतलब है कि आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को फरियादी राम सिंह गुर्जर निवासी ग्राम लीलवेह खुर्द द्वारा अन्य ग्रामीण के साथ मृगवास थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी हो गया था । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर घंटा की तलाश की गई, जिसमें चोरी हुआ घंटा ग्राम ऊंची बड़ली निवासी मुकेश बंजारा के पास मिला । ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश बंजारा के विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 111/26, धारा 305(डी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जन सहयोग से मंदिर से घंटा चोरी के आरोपी मुकेश पुत्र भगवान सिंह बंजारा निवासी ग्राम ऊंची बड़ली, थाना मृगवास, जिला गुना को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से चोरी हुआ घंटा तथा एक अन्य मंदिर से चोरी किया गया घंटा सहित कुल 02 घंटे बरामद किए गए हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है । मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सउनि धारा सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश मीना, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक वकील सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक नरेन्द्र गुरूंग, आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रंजना जर्मन का सराहनीय योगदान रहा है ।1
- गुना में लव कुश जयंती पर कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 15 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल की उपस्थिति में विदिशा पुलिस का साइबर सेमिनार एवं तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित* *CEIR पोर्टल के नए फीचर्स, Sanchar Saathi की उपयोगिता एवं SIM संबंधी प्रक्रियाओं पर विदिशा पुलिस को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण* *गुम-चोरी मोबाइल की ट्रेसिंग व रिकवरी और साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित* *दूरसंचार विभाग के विशेषज्ञों ने CEIR एवं साइबर सुरक्षा सुविधाओं की दी विस्तृत जानकारी* विदिशा। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 15 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में साइबर सेमिनार एवं तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR Portal, Sanchar Saathi तथा दूरसंचार विभाग की साइबर सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा गुम/चोरी मोबाइल की ट्रेसिंग-रिकवरी एवं साइबर अपराधों की रोकथाम की कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाना रहा। *CEIR पोर्टल के नए फीचर्स एवं मोबाइल रिकवरी की प्रक्रिया समझाई:* प्रशिक्षण के दौरान Central Equipment Identity Register (CEIR) Portal के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रेस करने तथा उनकी रिकवरी में CEIR के प्रभावी उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पोर्टल में जोड़े गए नए फीचर्स एवं हालिया अपडेट्स की जानकारी देते हुए उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। *Sanchar Saathi की उपयोगिता एवं साइबर फ्रॉड रोकथाम पर फोकस:* प्रशिक्षण में Sanchar Saathi Portal की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। संदिग्ध एवं फ्रॉड कम्युनिकेशन की रिपोर्टिंग, मोबाइल डिवाइस की वास्तविकता की जांच तथा दूरसंचार विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न साइबर सुरक्षा सुविधाओं के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। *SIM जारी होने की प्रक्रिया एवं मोबाइल नंबर संबंधी तकनीकी जानकारी:* पुलिसकर्मियों को SIM कार्ड जारी होने की प्रक्रिया, किसी व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी तथा दूरसंचार सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों एवं डेमो के माध्यम से पुलिस थानों में साइबर संबंधी कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई। *दूरसंचार विभाग के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण:* दूरसंचार विभाग, मध्यप्रदेश LSA, भोपाल की ओर से श्री गोपाल कुर्मी, डायरेक्टर, श्री राहुल जैन, ITS, सहायक महानिदेशक (डिजिटल इंटेलिजेंस) एवं श्री राजीव चौरसिया, यंग प्रोफेशनल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR, Sanchar Saathi एवं दूरसंचार विभाग की विभिन्न तकनीकी एवं साइबर सुरक्षा सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। *अधिकारी एवं सभी थाना ऑपरेटर रहे उपस्थित:* इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक श्री गौरव रघुवंशी, रक्षित निरीक्षक श्री नीरज सिंह सिकरवार समेत विदिशा जिले के समस्त थानों के ऑपरेटर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए दक्ष बनाने तथा मोबाइल रिकवरी, संदिग्ध मोबाइल/सिम की जांच एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम संबंधी पुलिस कार्यवाही को अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।2
- बीना में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा सिंधी पंचायत बीना के सौजन्य से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय का शिविर; जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भोपाल में किए जाएंगे लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा सिंधी पंचायत बीना के सौजन्य से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय का शिविर; जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भोपाल में किए जाएंगे बीना। दृष्टिहीनता की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बीना में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा सिंधी पंचायत बीना के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन गुरुनानक सिंधी धर्मशाला, बीना में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मरीजों की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जांच एवं भर्ती की जाएगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, आशाराम बापू चौराहा, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, भोपाल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को जांच, ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, काला चश्मा, दवाइयां, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। साथ ही आने-जाने की व्यवस्था भी नि, शुल्क है। मरीजों को शिविर में नेत्र रोग का उपचार कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य बताया गया है। पत्र में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे नेत्र रोगों के बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे संतोष वाधवानी .विजय सुंदरानी. हरीश वाधवानी. दिलीप सुदरानी. प्रकाश वाधवानी. घनश्याम गन्नू खुशलानी1
- गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं टावर: पर चढ़ी बोली रोज मरने से अच्छा एक बार में जान दे दें//Pichhor News गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं टावर पर चढ़ी बोली रोज मरने से अच्छा एक बार में जान दे दें//Pichhor News शिवपुरीl जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। महिलाओं का कहना है गांव में अवैध और वैध दोनों शराब बंद होनी चाहिए। शराब के कारण रोज मारपीट और कलह हो रही है। महिलाओं ने कहा - रोज मरने से अच्छा एक बार में ही जान दे दें। मौके पर पिछोर पुलिस समझाइश में जुटी है।1
- राखी ने सही बोला जातिवादियों की मानसिकता को लेकर दहाड़ी शेरनी 5 लाख रुपए चंदा खाने वाले मनुवादी लोग की पोल खोल दी1