एक मिनट की देरी पड़ी भारी, दीवार फांदने की कोशिश के बाद रोती हुई लौटी छात्रा बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान सख्ती का असर साफ देखने को मिला। संत तरेसा परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के बाद परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने अंदर जाने के लिए स्कूल की दीवार फांदने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि छात्रा महज कुछ मिनट की देरी से केंद्र पहुंची थी। गेट बंद होने के कारण अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हताश छात्रा ने आज 17 फ़रवरी मंगलवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर दीवार चढ़कर परीक्षा हॉल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मियों ने उसे रोक दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर भावुक माहौल देखने को मिला। छात्रा रोती-बिलखती नजर आई। जिला प्रशासन की सख्ती के बीच नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया, लेकिन एक मिनट की देरी छात्रा के लिए भारी साबित हुई।
एक मिनट की देरी पड़ी भारी, दीवार फांदने की कोशिश के बाद रोती हुई लौटी छात्रा बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान सख्ती का असर साफ देखने को मिला। संत तरेसा परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के बाद परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने अंदर जाने के लिए स्कूल की दीवार फांदने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि छात्रा महज कुछ मिनट की देरी से केंद्र पहुंची थी। गेट बंद होने के कारण अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हताश छात्रा ने आज 17 फ़रवरी मंगलवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर दीवार चढ़कर परीक्षा हॉल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मियों ने उसे रोक दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर भावुक माहौल देखने को मिला। छात्रा रोती-बिलखती नजर आई। जिला प्रशासन की सख्ती के बीच नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया, लेकिन एक मिनट की देरी छात्रा के लिए भारी साबित हुई।
- बेतिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले भर में व्यापक समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17 फरवरी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 11अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर 81.280लीटर अवैध शराब भी बरामद की। यह अभियान जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें पुलिस की टीमों ने सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- बेतिया: अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान बेतिया। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस ने व्यापक समकालीन अभियान चलाया। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीमों ने सघन छापेमारी करते हुए करीब 81 लीटर अवैध शराब बरामद की। उत्पाद अधिनियम के तहत 4 गिरफ्तारियाँ दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा चल रहा है। +2 बिपिन उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतिया में परिक्षार्थी परीक्षा देने के लिए उत्साहित दिखे। 17.02.2026.1
- बेतिया सदर एसडीएम विकास कुमार जी अपनी पूजनीय माता-पिता के साथ पिवनी बाग स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में लगाए हाजरी आचार्य उमेश त्रिपाठी ने कराई पूजा अर्चना।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- बथुआ बाजार पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी । मो.नेयाज उर्फ डब्लू आलम । के द्वारा बथुआ बाजार मे नाला का सफाई करवाया गया । और सभी नाला सफाई कर्मी को गमछा देकर सम्मानित किया गया । बथुआ बाजार के सभी वासियों को सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।3
- आज 17 फरवरी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 30 हजार500 रूपए जुर्माना वसूले गए।1