फलोदी चर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या कांड मामला श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का बड़ा ऐलान, 29 मार्च को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव। चर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या कांड को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अब आंदोलन को तेज करने का बड़ा ऐलान किया है। इसी कड़ी में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी फलोदी दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता के दौरान शीला गोगामेड़ी ने कहा कि बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में अब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने खुले तौर पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी, उन्हें अब तक जांच एजेंसियां पकड़ नहीं सकी हैं, जो कही न कही कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फलोदी दौरे पर रही शिला सुखदेव सिंह गोगामेडी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, यहां तक कि फांसी की सजा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्याकांड से जुड़े आरोपी तत्व अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और व्यापारियों व आम नागरिकों को धमका रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शीला गोगामेड़ी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार को तुरंत सख्त और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, अन्यथा आमजन का कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुजान सिंह वडवज ने जानकारी देते हुए बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए राजपूत समाज सहित छत्तीस कौम के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की जा रही है।

- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- चर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या कांड को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अब आंदोलन को तेज करने का बड़ा ऐलान किया है। इसी कड़ी में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी फलोदी दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता के दौरान शीला गोगामेड़ी ने कहा कि बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में अब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने खुले तौर पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी, उन्हें अब तक जांच एजेंसियां पकड़ नहीं सकी हैं, जो कही न कही कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फलोदी दौरे पर रही शिला सुखदेव सिंह गोगामेडी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, यहां तक कि फांसी की सजा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्याकांड से जुड़े आरोपी तत्व अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और व्यापारियों व आम नागरिकों को धमका रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शीला गोगामेड़ी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार को तुरंत सख्त और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, अन्यथा आमजन का कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुजान सिंह वडवज ने जानकारी देते हुए बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए राजपूत समाज सहित छत्तीस कौम के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की जा रही है।1
- जोधपुर के झालामंड चौराया ,, गुडा रोड मार्केट में चोरी कि घटना,, शहर में लगातार हो रही चोरिया थमने का नाम ही नहीं आज फिर चोरी का मामला सामना आया जो जय भवानी किराना स्टोर में हुई घटना,, व्यापारी समिति अध्यक्ष हनुमान मोहन प्रजापत एवं भाजपा नेता अशोक झालामंड मौके पर पहुंचे,, थानाधिकारी कुड़ी भगतासनी को किया सूचित,, पुलिस दुकान मालिक से करेगी चोरी का आकलन..... क्या चोरियों पर लगेगा प्रतिबन्ध, क्या अपराध होगा खत्म ?2
- क्षेत्र के भंवरियों की ढाणी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग निकटवर्ती फालका गांव में सामाजिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान कुरड़ाया के पास कच्चे मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली एक टायर के बल पर टेढ़ी हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जबकि ट्रॉली पलटने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बोरुंदा व आसपास के लोग निजी वाहनों से मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बोरुंदा अस्पताल पहुंचाया। हादसे में नैना देवी (65) पत्नी गोपाराम भंवरिया, राधा (38) पत्नी रामपाल भंवरिया, आयचुकी देवी (72) पत्नी लूणाराम भंवरिया, गजा देवी (45) पत्नी दिनेश भंवरिया, कांता देवी (42) पत्नी भानाराम भंवरिया, श्रेणी देवी (35) पत्नी पुराराम, विकास पुत्र अर्जुन भंवरिया तथा चिमना राम (60) घायल हो गए। सभी घायलों को बोरुंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आयचुकी देवी और गजा देवी को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया।2
- भारतीय महिला विश्व कप चैंपियन 2025 25 साल लंबा इंतजार करने के बाद आज सपने पुरे हुआ हमारा विश्व कप चैंपियन1
- PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Padosan Le Gai Re Kangasiyo (Official Music Video) " sung by Sita Mali, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Mukesh Choudhary.1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, दर्शकों आज नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता का है, आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां ।1
- फलोदी के शिव सर घाटी रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां टैक्सी और कैंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1