Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।* बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?
Ashok verma
*अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।* बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लम्भुआ में समाधान दिवस का बदला स्वरूप: डीएम इंद्रजीत सिंह एक्शन मोड में लम्भुआ, सुल्तानपुर। तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार सख्त प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन के नए मॉडल के साथ देखने को मिला। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने व्यवस्था में कई अहम बदलाव लागू किए। इस बार समाधान दिवस में सबसे बड़ा परिवर्तन यह रहा कि अब कोई भी फरियादी सीधे डीएम के सामने नहीं पहुंच पा रहा है। पहले सभी शिकायतकर्ताओं को पर्ची बनवानी अनिवार्य की गई, जिसके बाद ही उन्हें क्रमवार सुनवाई के लिए बुलाया गया। इस व्यवस्था से जहां भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण देखने को मिला, वहीं लाइन में लगे लोगों को व्यवस्थित तरीके से अपनी बात रखने का मौका भी मिला। फरियादियों ने इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि “डीएम हो तो सुल्तानपुर के डीएम इंद्रजीत सिंह जैसा हो”, क्योंकि उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी सक्रिय भूमिका में नजर आईं। उन्होंने कई मामलों को मौके पर ही गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इससे शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासनिक मोर्चे पर प्रीति जैन लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करती दिखीं, जबकि प्रांजल त्रिपाठी ने फरियादियों को लाइन में लगवाकर अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभय राज भी पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहकर व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे रहे। समाधान दिवस का यह आयोजन इस बार महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सख्त प्रबंधन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संचालित होता नजर आया। इससे आम जनता में विश्वास बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब पहले से अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। हालांकि अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन की यह सख्ती और नई व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती है और आम लोगों को इसका वास्तविक लाभ कितनी तेजी से मिल पाता है।3
- *"आज दिनांक 02 मई, थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास रतनपुर के जंगलों में एक शव फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त की गई। वह शेर बहादुर गौतम पुत्र जियालाल गौतम निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखण्डनगर के रहने वाले थे, जो 4-5 दिन पहले अपने घर से निकले थे बिना किसी को बताए हुए। परिवार वाले तलाश कर रहे थे। उनका शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर वास्ते पीएम (पोस्ट-मार्टम) भेजा जा रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइटः-"*1
- यह लाइन थोड़ी और प्रभावशाली और साफ तरीके से ऐसे लिख सकते हैं: “1 मिनट निकालकर यह वीडियो जरूर सुनें—यह समस्या हमारे समाज में भी जड़ पकड़ रही है। अब वक्त आ गया है कि इस पर सख्त लगाम लगाई जाए।” अगर चाहें तो मैं इसे और ज्यादा तीखा, भावनात्मक या अखबार/सोशल मीडिया स्टाइल में भी ढाल सकता हूँ।1
- अंबेडकर नगर मीरानपुर मुरादपुर मोहल्ले में आज दिनांक दो अप्रैल दो हजार छब्बीस दिन शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एक ही घर के अंदर चार मासूमों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है बताया जा रहा है की अंदर का दरवाजा बंद था जबकी बच्चों की मां घर से लापता बताई जा रही है जिला अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक की बाइट1
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास रतनपुर के जंगलों में एक शव फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त की गई। वह शेर बहादुर गौतम पुत्र जियालाल गौतम निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखण्डनगर के रहने वाले थे, जो 4-5 दिन पहले अपने घर से निकले थे बिना किसी को बताए हुए। परिवार वाले तलाश कर रहे थे। उनका शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर वास्ते पीएम (पोस्ट-मार्टम) भेजा जा रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन का कार्य कर रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइटः-"*1
- दिनांक 02 मई 2026 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा अन्तर्गत शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी में नगरवासियों के जल भराव की शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को तत्काल नाले चिन्हांकन करने के निर्देश दिये, साथ ही ईओ नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार को निर्देशित किया कि नाले की कच्ची खुदाई कराकर जल निकासी व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाये ताकि क्षेत्र में जमे पाने को तुरन्त निकाला जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि स्थायी समाधान के लिये नाले के पक्के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कराकर जल्द से जल्द शासन को भेजा जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल स्थायी समाधान हेतु निर्देशित किया जिससे नागरिकों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित1
- Post by संदीप यादव संदीप यादव1
- ब्रेकिग न्यूज़ अखण्डनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रतनपुर मजरा मैरवां में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल के मैनी बाग में शनिवार की सुबह पेड़ से लटका एक मिला अज्ञात युवक शव, सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय उपनिरीक्षक। जांच पड़ताल में अज्ञात युवक की पहचान शेर बहादुर निवासी ताजुद्दीनपुर अखण्डनगर सुल्तानपुर के रूप में हुई थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर प्राप्त होने पर तदनुसार मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1