Shuru
Apke Nagar Ki App…
शॉर्ट सर्किट से लगी आग कई बीघा गेहूं जलकर हुआ खाक आखिर इसका जिम्मेदार कौन,
शिव सागर मौर्य
शॉर्ट सर्किट से लगी आग कई बीघा गेहूं जलकर हुआ खाक आखिर इसका जिम्मेदार कौन,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना चरवा क्षेत्र के जंगल/खेत में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण ने सोमवार रात जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के अनुसार, पड़ोसी के खेत में पशु जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पड़ोसी बब्बू यादव द्वारा अभद्रता व गाली-गलौज की गई थी। शाम को किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* *कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर अन्दांवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर के बाहरी हिस्से में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनरेश पाल के घर के बाहर स्थित रसोई क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे गृहस्थी का सामान और भारी मात्रा में पशुओं का चारा (पहरा) जलकर राख हो गया।घटना के दौरान बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की तत्परता और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे बगल में खड़े गेहूं के तैयार खेतों तक आग फैलने से बच गई। साथ ही मुख्य रिहायशी मकान भी सुरक्षित रहा। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर चौकी पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी अनहोनी टल गई।।।1
- Post by Sanjay Lal1
- कौशांबी....अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण कर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का गहन अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन को और सुदृढ़ किया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस बल को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। परेड उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- प्रयागराज/करछना: क्षेत्र में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। निजी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए प्राइवेट गाड़ियों से बच्चों को ढोया जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, वेदिक इंटरनेशनल स्कूल (चुपेपुर डीहा), जीएस साइंस एकेडमी (भिटरिया), सियाराम एकेडमी (पचदेवरा, धर्म कांटा के पास) और तेज स्कॉलर एकेडमी (तेंदुई, भीरपुर) समेत कई स्कूलों में बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों का संचालन हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है और किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। अभिभावकों का कहना है कि भारी फीस लेने के बावजूद स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं प्रशासन की चुप्पी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले में एबीएसए शैलपति यादव ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है।3
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़1
- हमारी सरकार बनने के बाद असम की पहली कैबिनेट में हम UCC लाएंगे : अमित शाह, गृह मंत्री1