Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुशालगढ़ की युवती के डिप्टी जेलर बनने पर ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा किया गया स्वागत सम्मान,
Astro vastu Expert
खुशालगढ़ की युवती के डिप्टी जेलर बनने पर ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा किया गया स्वागत सम्मान,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खुशालगढ़ की युवती के डिप्टी जेलर बनने पर ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा किया गया स्वागत सम्मान,1
- हाथरस के बिसावर क्षेत्र में रविवार को अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सुबह धूप निकलने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे खेतों में कटी पड़ी और खड़ी फसल तबाह हो गई। लगभग तीन दर्जन गांवों में किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे किसानों में चिंता थी। हालांकि, बाद में धूप निकलने से किसानों ने राहत महसूस की और खेतों में कटाई व फसल समेटने का काम तेज कर दिया। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। लगभग एक घंटे बाद बिसावर क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर थी। कई खेतों में गेहूं की कटी हुई फसल पड़ी थी, जो बारिश और ओलों से पूरी तरह भीग गई। खेतों में पानी भर जाने से कटी फसल कई जगह पानी में दब गई। ओलों की मार से गेहूं के दाने झड़कर पानी में बह गए, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। खेतों में खड़ी बची हुई फसल भी ओलों के कारण झुक गई है। किसान नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोला और रोहित चौधरी ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी गेहूं की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। खेतों में पानी भरने से अब फसल के सड़ने का2
- सिकंदराराऊ में रविवार दोपहर अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। आकाश से गिरे बड़े-बड़े ओलों ने सैकड़ों बीघा फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। महीनों की मेहनत पर कुदरत की मार पड़ते ही किसानों की नींद उड़ गई। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर मुआवजे की मांग करेंगे। किसानों ने बताया कि उनकी पूरी फसल लगभग बर्बाद हो गई है। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने भी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया, प्रशासन ने नुकसान का आंकलन कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।1
- अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना से तबादला हुए पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ1
- थाना इगलास- के ग्राम जवार में एक अवैध रुप से कट्टी घऱ संचालित होने की सूचना थाना इगलास पुलिस को मिली थी, उक्त सूचना के आधार पर थाना इगलास व गौरई की संयुक्त टीम द्वारा उक्त अवैध रुप से सचालित कट्टी घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई । जिसके क्रम में पुलिस द्वारा उक्त अवैध रुप से संचालित कट्टी घर से 03 भैसे व 02 पड्डे तथा भारी मात्रा में जानवर काटने के उपकरण व अन्य उपकरण पुलिस द्वार बरामद किए गए है तथा 07 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है । पुछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जायेगी । उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी इगलास श्री वरुण कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट समाजसेवी पत्रकार चौधरी अजय पाल सिंह की खास खबर1
- राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत पर भावुक हुए ग्रामीण, विधि-विधान से अंतिम संस्कार के बाद किया विशाल भंडारे का आयोजन गोंडा (उत्तर प्रदेश): जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने एक मृत मोर का न केवल ससम्मान अंतिम संस्कार किया, बल्कि उसकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक भोज (भंडारा) का भी आयोजन किया। पूरी खबर क्षेत्र में एक हादसे के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर की असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। बेजुबान पक्षी के प्रति अपनी श्रद्धा और संवेदना प्रकट करते हुए ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि मोर का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मोर को मुखाग्नि दी गई और तत्पश्चात ग्रामीणों के आपसी सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और बेजुबान पक्षी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों का कहना है कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा है, उसकी सेवा और सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मौके पर मौजूद रहे गणमान्य जन इस सेवा कार्य और भंडारे के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड संयोजक नीरज चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ लकी, नवीन गौतम, मोहित चौधरी, भूरा चौधरी, प्रशांत चौधरी, अजीत चौधरी, सतपाल चौधरी, राजा चौधरी, बंटी, पुष्कर चौधरी, प्रदीप चौधरी, छोटू चौधरी, लाला सहित भारी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।1
- bhu mafiyao say paresan parivar s.s.p say mulakat karega1
- जिला हाथरस के सादाबाद में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला तीखा हमला, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर निकाली जा रही इस यात्रा के चौथे चरण (आगरा से मथुरा) के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की मांग की!1