Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram Panchayat Raipur majra Ganeshpur ka yah road per Sahi rasta Nahin hai isko koi dekhbhal Nahin kar raha
Amit Kumar Rawat
gram Panchayat Raipur majra Ganeshpur ka yah road per Sahi rasta Nahin hai isko koi dekhbhal Nahin kar raha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की। मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई। प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए। अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।" लापरवाही पर उठे सवाल यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।4
- मेरठ शराब ठेके पर हुई मौत के संदर्भ में पुलिस अधिकारी का आया बयान1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बाराबंकी से सिरौली गौसपुर के चौखंडी गांव में कल्याणी नदी के पास एक वेल्डर का शव मिला है। परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाया है। मृतक मोहम्मद आसिफ, जो हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था, शुक्रवार रात से लापता था। परिजनों के मुताबिक, आसिफ के जेवर और पैसे भी गायब हैं, और गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हत्या के सभी एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।1
- *औरैया में पूर्व सैनिक ने बेटे पर लगाया संपत्ति पर कब्जे का आरोप* औरैया के रेउसा थाना क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक ने अपने बड़े बेटे पर संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बेटे ने उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न भी किया है। पूर्व सैनिक ने नेशनल हाईवे किनारे की जमीन और घर पर कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ¹। *क्या है मामला?* पीड़ित पूर्व सैनिक का आरोप है कि उनके बड़े बेटे ने उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि बेटे ने उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न भी किया है। पूर्व सैनिक ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या औरैया में संपत्ति विवाद के मामले बढ़ रहे हैं?1
- लखनऊ में King George's Medical University (KGMU) के ऑर्थोपेडिक विभाग में हुई कहा-सुनी का मामला तूल पकड़ता नजर आया।* जानकारी के मुताबिक, इस विवाद में डॉक्टर और अजीत सिंह पटेल के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के विरोध में नेता अजीत सिंह KGMU पहुंचकर धरना देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें वापस कर दिया और धरना नहीं देने दिया। फिलहाल प्रशासन ने मौके पर शांति बनाए रखी है और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ इंदौर जिले के महू क्षेत्र में एक खूंखार कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव का है, जहां अचानक एक आक्रामक कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ता बेहद खतरनाक और आक्रामक था। उसने कुछ लोगों की गर्दन दबोच ली, जबकि कुछ के पैरों पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते का हमला साफ देखा जा सकता है। वीडियो में कुत्ते की आक्रामकता और लोगों में मची भगदड़ नजर आ रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।1
- Post by Anoop singh1
- उत्तर प्रदेश- जालौन मे सिलेंडर की किल्लत के चलते दुल्हन की DM से गुहार, शादी ले लिए नहीं मिल रहे सिलेंडर, 20 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए दुल्हन ने खुद DM से लगाई गुहार, हलवाई ने शादी के लिए 13 सिलेंडर की रखी हैं मांग, सिलेंडर ना मिल पाने से परेशान होकर पिता ने DM से लगाई गुहार जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा की रहने वाली है दुल्हन अनुष्का,1