Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nathulal Meena
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगला- डूंगला कस्बे में महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ सामूहिक समारोह के रूप में सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मनाया गया। महावीर जन्म कल्याणक दिवस को लेकर सकल जैन समाज द्वारा प्रातः शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीर भवन से आरंभ होकर सदर बाजार होली चौक मुख्य बस स्टैंड के साथअन्य मार्गो से गुजरती हुआ पुनः महावीर भवन पहुचा। जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बीच रास्ते भर महिलाएं एक ही तरह की वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई जयकारो के साथ चल रही थी वही पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण करते हुए गले में ऊपरना पहने हुए जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। जैन संत गौतम मुनि , महासती शांता कुंवर द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन को लेकर विभिन्न पहलू पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्कर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री दक कहां की महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले विश्व शांति का मार्ग किसी बाहरी शक्ति से नहीं बल्कि हमारे अपने विचारों और आचरण में छिपा है उनका अवलोकन कर मार्ग प्रशस्त करें। इसके साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ,जैन समाज कार्यकारिणी के मंत्री कनक मल दक, संरक्षक बाबूलाल दाणी, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, चातुर्मास समिति मंत्री रमेश मेहता अध्यक्ष सुरेश कुमार पितलिया के साथ सैकड़ो की संख्या में समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाएं युवक युवतियां उपस्थित थे।5
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- Post by Bhanwar lal1
- Post by Devilal Rawat4
- Post by Vikram Meghwal1
- छोटी सादड़ी जैन समाज के वरिष्ठ जनों की देखरेख में महिलाओं द्वारा एक मेले का आयोजन किया गया जिसमें व्यंजन सब जैन पद्धति के अनुसार बनाए गए मेले में पैसे लेकर टोकन दिया गया जिस जिस खुले पैसे की समस्या ना हो इस मेले में महिलाएं काफी खुश नजर आ रही थी छोटी सादड़ी में यह पहली बार इस प्रकार के मेले का आयोजन हुआ है समाज के वरिष्ठ नागरिक गुणवंत लाल बंडी अमृतलाल बंडी राजेश नागोरी अमित नागौरी अमृतलाल नाहर छोटी सादड़ी नगर के कई वरिष्ठ व्यापारी गण भी मौजूद रहे4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जयंती पर यह बुलेटिन उनके चरणों में समर्पित। है1
- चिकारड़ा- श्री महावीर जन्म कल्याणक दिवस को साधुमार्गी जैन संघ द्वारा मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समता साधना भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सदर बाजार मुख्य बस स्टैंड मंगलवाड़ निंबाहेड़ा राजमार्ग पर होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां से पुनः प्रजापत मोहल्ला नीम चौक होती हुई संता साधना भवन पहुची । बीच रास्ते पर महिलाएं एक जैसी परिधान में थी तो पुरुष भी सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। महावीर स्वामी के जय घोष के साथ चल रहे थे। बीच रास्ते अल्पाहार की व्यवस्था थी । संघ अध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा ने बताया समता साधना भवन में विराजित प्रभा जी मासा के सानिध्य में गुणवानुवाद एवं जिनवाणी का श्रवण हुआ। इसके पश्चात जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष बोहरा ने कहां की महावीर जन्म कल्याणक केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है बल्कि मानवता के लिए मार्गदर्शन है महावीर स्वामी ने अहिंसा को केवल शारीरिक हिंसा तक सीमित नहीं रखा बल्कि विचारों वाणी और व्यवहार में भी अपनाने का संदेश दिया। महावीर स्वामी का आत्म संयम का सिद्धांत यही बताता है कि जब तक मानव अपने क्रोध लोग अहंकार को नियंत्रित नहीं कर पाएगा तब तक बाहरी शांति संभव नहीं है। समाज के मंत्री सुंदरलाल लोढ़ा ने बताया कि महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का सम्मान न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले सहनशीलता और संवाद से कई मुश्किलों का हाल पाया जा सकता है प्रत्येक मानव का दृष्टिकोण अलग हो सकता है लेकिन उनको समझना हीं सच्ची मानवता है। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। वही साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में जुलूस का आयोजन हुआ । संघ अध्यक्ष संपत लाल छाजेड़ ने बताया कि जुलूस जैन मंदिर से 7:30 बजे प्रारंभ होकर देव गली सदर बाजार होते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुचा । जहां से सांवलिया जी चौराहा पहुंचकर पुनः समता भवन पहुचा जहां पर सभा का आयोजन हुआ । रास्ते भर डीजे साउंड महावीर स्वामी के जयकारों के साथ बसंती लाल बोहरा द्वारा भजन की प्रस्तुतियां दी जा रही थी । सभा के उपरांत जैन पाठशाला के बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चिकारड़ा चौकी का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।4