बारात के दौरान अश्लील हरकत और लड़कियों के फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बयाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव नगला खेरिया (बागरैन) में बारात के दौरान अश्लील हरकत और लड़कियों के फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें लड़की पक्ष की एक महिला सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान उगन्ति जाटव, दीपक और रोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन तुरंत घायलों को बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गांव के ही राजेश जाटव और अतरसिंह जाटव के बीच यह विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है
बारात के दौरान अश्लील हरकत और लड़कियों के फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बयाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव
नगला खेरिया (बागरैन) में बारात के दौरान अश्लील हरकत और लड़कियों के फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें लड़की पक्ष की
एक महिला सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान उगन्ति जाटव, दीपक और रोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन तुरंत घायलों को बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव
में हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गांव के ही राजेश जाटव और अतरसिंह जाटव के बीच यह विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है
- दौसा । कुण्डल तहसील मुख्यालय के सामने सोमवार को अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग। कुण्डल तहसील मुख्यालय में कैलाश चन्द शर्मा S/O भोरी लाल शर्मा निवासी कुण्डल के घर के छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग, आग ने देखते ही देखते छप्पर पोश को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 1 भैंस जिंदा जली, 60 मण तूडा जला,आग बुझाने के दौरान । वही छप्पर में रखा एक बिजली का बोर्ड जलकर हुआ राख। सूचना मिलने पर कोलवा थाना पुलिस ASI रामबाबू व फायर ब्रिगेड विभाग टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया तब तक एक 1 भैंस जिंदा जल चुकी थी और 60 मण तूडा और एक बिजली का बोर्ड जल चुका था ,आग बुझाने के दौरान और भैंस का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर को तहरीर दे दी गई थी उसके बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाया गया ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।4
- बयाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव नगला खेरिया (बागरैन) में बारात के दौरान अश्लील हरकत और लड़कियों के फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें लड़की पक्ष की एक महिला सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान उगन्ति जाटव, दीपक और रोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन तुरंत घायलों को बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गांव के ही राजेश जाटव और अतरसिंह जाटव के बीच यह विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है4
- पशु चिकित्सक अभिषेक शर्मा ने बताया कि कैलाश शर्मा के छप्परपोश में अचानक आग लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैली और अंदर बंधी एक भैंस उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अन्य पांच पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये सभी पशु स्वस्थ बताए जा रहे हैं। आग बुझाने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित कैलाश शर्मा ने बताया कि आग में 100 मन तुड़ा (चारा) और मोटर स्टार्टर केबल जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर कोलवा पुलिस, पटवारी और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सा टीम ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया।2
- उपखण्ड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा को गौ सम्मान गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित बस्सी चक पर बलराम आश्रम में पूरे बस्सी तहसील स्तर व काफी दूर दराज से आए हिंदू धर्म के सभी लोगों ने बलराम आश्रम बस्सी चक पर श्री बलराम गौशाला रोहिताशपुरा के श्री प्रहलाद दास महाराज व राजाधोक बालाजी महाराज के महंत श्री श्री 108 श्री सूरजदास महाराज, प्रेमानंद प्रभु महाराज हिंगोनिया गोशाला के संत, अन्य आए हुए साधु संतों के सानिध्य में बस्सी चक बलराम आश्रम में एकत्रित हुए इसके बाद डीजे की धुन के साथ गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत बस्सी चक से रेली रवाना हुई जिसमें काफी दूर दराज से आए गौ सेवक की टीम व आसपास के गो सेवक टीम द्वारा सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया ओर डीजे की धुन के साथ सभी लोगों द्वारा गौ माता की जय जयकार लगाते हुए नजर आए और कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या समाप्त करने और गौ माता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने हेतु 11 बजे उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कलेक्टर के नाम प्रार्थना पत्र दिया यह प्रार्थना पत्र पूरे राजस्थान में अपने अपने तहसील स्तर पर उपखंड अधिकारी व कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया इस दौरान सभी गौ प्रेमियों में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन द्वारा सभी गौ प्रेमियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया4
- बांदीकुई न्यायालय में न्यायिक संकट: जजों के पद रिक्त और पानी की किल्लत, वकीलों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी बांदीकुई (राजस्थान)। बांदीकुई न्यायालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे न्यायिक अधिकारियों के पदों और पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रमुख समस्याएँ और मांगें: ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने मुख्य रूप से तीन बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है: रिक्त पद: सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (M.J.M.) का पद अक्टूबर 2024 से रिक्त है। वहीं, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 (A.D.J.) का पद भी मई 2025 से खाली पड़ा है। काम का बोझ: महत्वपूर्ण पदों के खाली होने से कोर्ट का सारा भार केवल एक अधिकारी (A.C.J.M.) पर आ गया है, जिससे न्यायिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं और पक्षकारों को भारी परेशानी हो रही है। पानी की किल्लत: भीषण गर्मी के बावजूद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। 15 दिन का अल्टीमेटम अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी कई बार न्यायिक अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। बार एसोसिएशन बांदीकुई की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में उपस्थिति इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा सहित एडवोकेट राधाकिशन मीणा, घनश्याम कुमावत, भगवत सहाय और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि निरीक्षण न्यायाधिपति, राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर को भी भेजी गई है।1
- लालसोट में गो-सेवकों की रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन लालसोट में गो-सेवकों ने रैली निकालकर पीएम मोदी के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गो-हत्या पर रोक लगाने और गोशालाओं में गायों के लिए बेहतर उपचार, दवा, चारा-पानी की पूर्ण व्यवस्था की मांग की।3
- बसवा । क्षेत्र के जयपुरा की ढाणी में मानवता और साहस का अनूठा उदाहरण सामने आया, जब एक कुत्ता करीब पांच दिनों से 25 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था। जानकारी के अनुसार, डूंगर की तलहटी में स्थित संदीप शर्मा के खेत में बने पुराने झेरानुमा कुएं में एक बड़ा कुत्ता गिर गया था। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई, जब उसी कुएं में एक जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (काला सर्प) भी मौजूद था। सूचना मिलने पर मुकेश कुमार सैनी (जीव जंतु प्रेमी, वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौ सेवक एवं सर्प मित्र, बांदीकुई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पहले सर्प को सुरक्षित हटाया और फिर कुत्ते का सफल रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद कुत्ते का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सैनी द्वारा स्थापित “जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार एवं संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मुकेश सैनी अब तक हजारों जीवों को नया जीवन दे चुके हैं, यह घटना उनके सेवा कार्यों का एक और प्रेरणादायक उदाहरण है। इस दौरान मौके पर राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सोनू शर्मा एवं रामकरण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे,ग्रामीणों ने मुकेश सैनी के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। मुकेश सैनी 24 घंटे बेजुबान जीवों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी घायल या संकटग्रस्त जीव की सूचना मिलने पर वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। यह घटना समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक संदेश देती है।5
- चुनावी मुकाबला कोलकाता: पीएम मोदी ने कलकत्ता की काली मां को चढ़ाने के लिए कमल खरीदा। तो ममता दीदी फल और सब्जी लेने खुद बाजार पहुंच गई।*1